आरती देवी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आरती देवी देश की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच[1] हैं।

नौकरी[संपादित करें]

एमबीए करने के बाद आरती देवी ओडिशा के बरहामपुर में आईडीबीआई बैंक की शाखा में अच्छी खासी नौकरी कर रही थीं। [2]

साल 2012 में जब उनके गांव में सरपंच की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई, तो उन्हें समाजसेवा[3] के अपने सपने को साकार करने का मौका दिखा।

पंचायत चुनाव[संपादित करें]

गांव के बुज़ुर्गों ने भी शिक्षित उम्मीदवार की चाह दिखाई और महज़ 27 साल की उम्र में आरती अपने गांव गंजाम ज़िले के धूंकापड़ा से पंचायत चुनाव[4] जीतकर देश की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच बनीं।

कुछ ही महीनों में आरती देवी के काम को देखते हुए अमरीकी सरकार ने उन्हें 2014 में अपने ‘इंटरनेशनल विज़िटर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम’[5] के लिए चुना।

ओबामा से मुलाकात[संपादित करें]

वे तीन हफ़्ते के लिए अमरीका के दौरे पर गईं[6] और राष्ट्रपति ओबामा[7] से मिलीं।

आरती देवी ने अपने इलाके में सरकारी राशि का समुचित उपयोग कर विकास से जुड़े विभिन्न काम किए हैं।[8]

[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2016.
  9. चंद्र, श्रीश. "चर्चा के चबूतरे पर [[आरती देवी]]". चौपाल. चौपाल. मूल से 27 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2016. URL–wikilink conflict (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. फ़ेस्बुक पृष्ठ