मित्र तारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मित्र तारा
Alpha Centauri

मित्र ए तथा बी बाई ओर का रोशन तारा है, प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी लाल चक्र में। दाई ओर का रोशन तारा बेटा सेन्टॉरी है
अवलोकन डाटा
युग J2000.0      विषुव J2000.0
तारामंडल नरतुरंग तारामंडल
मित्र ए (Alpha Centauri A)
दायाँ आरोहण 14h 39m 36.49400s[1]
दिक्पात –60° 50′ 02.3737″[1]
सापेक्ष कांतिमान (V) +0.01[2]
मित्र बी (Alpha Centauri B)
दायाँ आरोहण 14h 39m 35.06311s[1]
दिक्पात –60° 50′ 15.0992″[1]
सापेक्ष कांतिमान (V) +1.33[2]
विशेषताएँ
तारकीय श्रेणीG2V[3]
U−B रंग सूचक+0.24[2]
B−V रंग सूचक+0.71[2]
खगोलमिति
A
रेडियल वेग (Rv)−21.4±0.76[4] किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: −3679.25[1] मिआसै/वर्ष
झु.: 473.67[1] मिआसै/वर्ष
लंबन (π)754.81 ± 4.11[1] मिआसै
दूरी4.37[5] प्रव
निरपेक्ष कांतिमान (MV)4.38[6]
B
रेडियल वेग (Rv)−18.6±1.64[4] किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: −3614.39[1] मिआसै/वर्ष
झु.: 802.98[1] मिआसै/वर्ष
लंबन (π)754.81 ± 4.11[1] मिआसै
दूरी4.37[5] प्रव
निरपेक्ष कांतिमान (MV)5.71[6]
विवरण
मित्र ए
द्रव्यमान1.100[7] M
त्रिज्या1.2234±0.0053[8] R
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g)4.30[9]
तेजस्विता1.519[7] L
तापमान5,790[7] K
घूर्णन22±5.9 दिन[10]
घूर्णन गति (v sin i)2.7±0.7[10] किमी/सै
आयु≈4.4[11] अरब वर्ष
मित्र बी
द्रव्यमान0.907[7] M
त्रिज्या0.863199±0.0037[8] R
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g)4.37[9]
चमकीलापन0.5002[7] L
तापमान5,260[7] K
धातुता0.23[7]
घूर्णन36[12] days
घूर्णन गति (v sin i)1.1±0.8[13] km/s
आयु≈6.5[11] अरब वर्ष
कक्षा[14]
मुख्यA
साथीB
अवधि (P)79.91±0.11 वर्ष
अर्ध्य-मुख्य अक्ष (a)17.57±0.22"
विकेन्द्रता (e)0.5179±0.00076
झुकाव (i)79.205±0.41°
आरोही ताख रेखांश (Ω)204.85±0.84°
मन्द युग (T)1,875.66±0.12
उपमन्द कोणांक (ω)
(साथी)
231.65±0.76°
अन्य नाम
Bungula, Gliese 559, FK5 538, CD−60°5483, CCDM J14396-6050, GC 19728
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata
एनस्टेडdata
ऐरिसिनिसdata
ग़ैर-सौरीय ग्रह
ज्ञानकोष
data

मित्र या अल्फ़ा सॅन्टौरी, जिसका बायर नाम α Centauri या α Cen है, नरतुरंग तारामंडल का सब से रोशन तारा है।[15] यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से चौथा सब से रोशन तारा भी है।

पृथ्वी से एक दिखने वाला मित्र तारा वास्तव में तीन तारों का बहु तारा मंडल है। इनमें से दो तो एक द्वितारा मंडल में हैं और इन्हें मित्र "ए" और मित्र "बी" कहा जाता है। तीसरा तारा इनसे कुछ दूरी पर है और उसे मित्र "सी" या "प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी" का नाम मिला है। सूरज को छोड़कर, प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी हमारी पृथ्वी का सब से नज़दीकी तारा है और हमसे 4.24 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है। फिर भी प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी इतना छोटा है के बिना दूरबीन के देखा नहीं जा सकता।[6]

अक्टूबर २०१२ में वैज्ञनिकों ने घोषणा करी कि मित्र तारा मंडल के एक तारे (मित्र "बी") के इर्द-गिर्द एक ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस ग्रह का नाम 'मित्र बी-बी' (Alpha Centauri Bb) रखा गया और यह पृथ्वी से सब से नज़दीकी ज्ञात ग़ैर-सौरीय ग्रह है लेकिन यह अपने तारे के बहुत पास है और वासयोग्य क्षेत्र में नहीं पड़ता।[16][7]

अन्य भाषाओं में[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में मित्र को "अल्फ़ा सॅन्टौरी" (Alpha Centauri) और मित्र "सी" को "प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी" (Proxima Centauri) बोलते हैं। मित्र के कई अन्य पारम्परिक नाम हैं जैसे की राइजिल कॅन्टौरस (Rigil Kentaurus) और टोलिमान (Toliman)। सोचा जाता है के टोलिमान का नाम अरबी भाषा के "अल-ज़ुल्मान" (الظلمان) शब्द से आया है, जिसका अर्थ है "शुतुरमुर्ग़"।

तारों का ब्यौरा[संपादित करें]

  • मित्र "ए" (अल्फ़ा सॅन्टौरी A) - यह मित्र "बी" के साथ द्वितारा मंडल में बंधा हुआ है और उस मंडल का मुख्य तारा है। मित्र "ए" एक G2V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है और हमरे सूरज की तरह का पीला-सफ़ेद रंग रखता है। यह हमारे सूरज के द्रव्यमान (मास) से ज़रा ज़्यादा द्रव्यमान रखता है (1.1 गुना) और सूरज की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) से थोड़ा ज़्यादा चमकीला (1.52 गुना) है। इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का 1.23 गुना है। इसकी आयु 4.85 अरब साल अनुमानित की जाती है जो हमारे सूरज की आयु से लगभग 25 करोड़ वर्ष अधिक है।
  • मित्र "बी" (अल्फ़ा सॅन्टौरी B) - यह मित्र "ए" के साथ द्वितारा मंडल में बंधा हुआ है और उसका छोटा साथी तारा है। मित्र "बी" एक K1V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है और इसका रंग नारंगी-पीला है। यह हमारे सूरज के द्रव्यमान से ज़रा कम द्रव्यमान रखता है (0.91 गुना) और सूरज की चमक से आधा चमकीला (0.5 गुना) है। इसका व्यास (डायामीटर) भी सूरज के व्यास से ज़रा कम (0.87 गुना) है। मित्र "ए" की तरह, इसकी आयु भी 4.85 अरब साल अनुमानित की जाती है जो हमारे सूरज की आयु से लगभग 25 करोड़ वर्ष अधिक है।
  • मित्र "सी" (अल्फ़ा सॅन्टौरी C या प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी) - यह एक M5Ve या M5VIe श्रेणी का तारा है जिसका अर्थ है के या तो यह एक छोटा मुख्य अनुक्रम तारा है या फिर एक उपबौना तारा है। सूरज की तुलना में यह काफ़ी छोटा है - द्रव्यमान के हिसाब से सौर द्रव्यमान का 0.12 गुना और व्यास के हिसाब से सौर व्यास का 0.14 गुना।

ग़ैर-सौरीय ग्रह[संपादित करें]

मित्र "बी" तारे के इर्द-गिर्द एक ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इसका नामकरण 'मित्र बी-बी' (Alpha Centauri Bb) करा गया। इस ग्रह का आकार (द्रव्यमान और व्यास) लगभग पृथ्वी के बराबर है लेकिन यह अपने सूरज से केवल ६० लाख किमी दूर है (जबकि पृथ्वी सूरज से १५ करोड़ किमी दूर है)। इस कारण से इसपर तापमान बहुत ऊँचा होने की सम्भावना है - [[खगोलशास्त्री] अनुमान लगते हैं कि यह १,२०० डिग्री सेन्टीग्रेड से भी ऊँचा होगा, यानि इसपर पत्थर लावा की तरह पिघले हुए होंगे। इस नज़दीकी के कारण यह अपने तारे की एक परिक्रमा भी केवल ३.२ दिनों में पूरी कर लेता है। फिर भी ऐसा देखा गया है कि जब इतने कम आकार का ग्रह हो तो ऐसे मंडल में अक्सर अन्य ग्रह भी होते हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि संभव है कि इस तारे में अन्य ग्रह भी हों जो वासयोग्य क्षेत्र में हैं।[16][7] | radius = 1.2234±0.0053[8][11]

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  4. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  5. Wilkinson, John (2012). "The Sun and Stars". New Eyes on the Sun. Astronomers' Universe. पपृ॰ 219–236. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1614-659X. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-642-22838-4. डीओआइ:10.1007/978-3-642-22839-1_10.
  6. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  7. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  8. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  9. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  10. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  11. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  12. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  13. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  14. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  15. Indian journal of history of science: Volume 42 Archived 2013-06-23 at the वेबैक मशीन, National Commission for Compilation of History of Sciences in India, Indian National Science Academy, National Institute of Sciences of India, 2007, "... stars a Centauri and beta Centauri are known as Mitra and Mitrak respectively ..."
  16. Alien planet at Alpha Centauri closest ever found to Earth Archived 2012-10-19 at the वेबैक मशीन, Mike Wall, 16 अक्टूबर 2012, NBC News, Accessed: 19 अक्टूबर 2012, ... Astronomers detected the alien planet around the sunlike star Alpha Centauri B, which is part of a three-star system just 4.3 light-years away from us. The newfound world is about as massive as Earth, but it's no Earth twin; its heat-blasted surface may be covered with molten rock, researchers said ...