फ़्रीडम २५१

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ़्रीडम २५१
ब्रांड रिंगिंग बेल्स
Manufacturer रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड
शृंखला फ़्रीडम सीरीज़
नेटवर्क २.५जी, ३जी, एचएसयूपीए
पहली बाल लॉन्च फ़रवरी 18, 2016; 8 वर्ष पूर्व (2016-02-18)
उपलब्धता भारत
प्ररूप स्मार्टफ़ोन
रूप गुणक स्लेट
लंबाई-चौड़ाई ९६०x५४० पिक्सल
वज़न १३० ग्राम
आपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड लॉलीपॉप
सीपीयू १.३गीगा हर्ट्ज़ कॉड- कॉर प्रोसेसर
मैमोरी १ जीबी RAM
स्टोरेज क्षमता ८ जीबी
निकालने योग्य स्टोरेज ६४ जीबी तक
बैटरी १४५० मेगा हर्ट्ज़
डेटा का आदान टचस्क्रीन, एक्सिलेरोमिटर ,मैगनेटोमीटर , प्रॉक्सीमिटी सेंसर, एमबिएंट लाइट सेंसर sensor
स्क्रीन 102 मि॰मी॰ (4.0 इंच) एचडी आईपीएस डिस्प्ले
पीछे का कैमरा ३.२ मेगा पिक्सल
सामने वाला कैमरा ०.३ मेगा पिक्सल
संयोजकता वाई-फ़ाई ,ब्लूटूथ ,यूएसबी
अन्य वाई - फाई हॉट स्पॉट, एफएम रेडियो
वेबसाइट http://www.freedom251.com/

फ़्रीडम २५१ एक भारतीय एंड्रॉइड मोबाइल फोन है। [1] जो आजतक का सबसे सस्ता फोन है। [2] फ़्रीडम २५१ मोबाइल को १७ फ़रवरी २०१६ को लॉन्च किया गया था जिसको ऑनलाइन ऑर्डर के लिए १८फ़रवरी सुबह ६बजे से २१ फ़रवरी तक रखा है। हालांकि ६ बजते ही वेबसाइट का खुलना [3] बन्द हो गया था। समाचार पत्रों के अनुसार वेबसाइट क्रेश हो गई है तथा अब १९ फ़रवरी से ऑर्डर कर सकते है। यह फोन नोएडा की एक कम्पनी रिंगिंग बैल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी है तथा यह फोन डिजिटल भारत [4] तथा मेक इन इंडिया के [5] तहत बनाया गया है। कुछ समाचार पत्रों ने बताया है कि यह मोबाइल [6] भारत में नहीं बनाया गया है बल्कि चीन में बनाया गया है। पहले दिन मोबाइल को खरीदने के लिए काफी हलचल रही थी लेकिन वेबसाइट के क्रैश होने की वजह से १८ फ़रवरी को ऑर्डर रोकना पड़ा तथा फिर १९ [7] फ़रवरी को चालू किया गया। १९ फ़रवरी २०१६ में फिर से ऑनलाइन ऑर्डर शुरू किये गए इसके सन्दर्भ में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने फ्रीडम २५१ की पूरी बडीखबर [8] को बताया कि दूसरे दिन भी ३० हज़ार [9] ऑर्डर होने बाद फिर से वेबसाइट क्रैश हो गई।

फीचर[संपादित करें]

ऑर्डर बन्द करना[संपादित करें]

अंततः फ़्रीडम २५१ ने १९ फ़रवरी को ही ऑनलाइन ऑर्डर लेना बन्द कर पड़ा। समाचार पोर्टल हिन्दुस्तान टाइम्स ने कहा है कि पहले दिन यानी १८ फ़रवरी २०१६ को लगभग २.८ करोड़ मोबाइल ऑर्डर किये गए। [10] हिन्दुस्तान टाइम्स कहना है कि अंततः कुल ७.७५ करोड़ मोबाइल ऑर्डर किये गए फिर वेबसाइट से ऑर्डर करना [11][12] बन्द कर दिया है जबकि फाइनेंसल बताया है कि कुल ५करोड़ मोबाइल ऑर्डर किये गए। [13]

विवाद[संपादित करें]

फ़्रीडम २५१ को लेकर काफी विवाद चल रहा है कई नेताओं ने साफ - साफ कहा है कि [14] यह कोई बड़ा घोटाला है , साथ ही अमर उजाला पत्रिका न्यूज़ तथा कई और समाचार पत्रों ने यही लिखा है कि २५१ में तो कोई अच्छा मोबाइल का [15] कवर तक नहीं मिलता है वहीं यह मोबाइल खुद २५१ में मिल रहा है। तथा बीबीसी हिन्दी ने लिखा है कि २५१ में तो मैमरी कार्ड भी नहीं मिलती है। [16]अमर उजाला समाचार पत्र ने एक नया खुलासा किया है कि फ़्रीडम २५१ के मालिक [17] मोहित गोयल पहले एक किराने की दुकान पर काम करते थे।

डिलीवरी देना शुरू किया[संपादित करें]

अंततः कई विवादों के बाद फ़्रीडम २५१ के मालिक मोहित गोयल ने ०९ जुलाई २०१६ को यह ऐलान किया कि [18][19] अब जल्द ही मोबाइल को ऑर्डर करने वालों तक पहुंचाया जायेगा। और ०९ जुलाई २०१६ को ऑर्डर देना आरम्भ भी कर दिया गया , ११ जुलाई २०१६ को दैनिक जागरण समाचार पत्र के अनुसार रिंगिंग बेल्स कम्पनी ने आखिरकार मोबाइलों [20] को डिलीवरी करना शुरू कर ही दिया जिसमें २२४० मोबाइल आगे भेज दिया गया है जो जल्द ही ग्राहकों तक पहुंच जाएगा। रिंगिंग बेल्स कम्पनी के मालिक मोहित गोयल यह भी दावा किया है कि वो खुद घाटा [21] खाकर इतना सस्ता फोन आगे दे रहे हैं।

इनके अलावा कम्पनी ने यह भी दावा किया है कि वो जल्द ही एलईडी टीवी [22] बाजार में उतारेंगे।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. बीबीसी हिन्दी (२०१६). "'मेक इन इंडिया' वाला फ़ोन 'मेड इन चाइना'". मूल से 21 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2016.
  2. बीबीसी हिन्दी (२०१६). "251 रुपए के अलावा 'फ्रीडम' पर पड़ा है पर्दा!". मूल से 21 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2016.
  3. अमर उजाला (२०१६). "251 रुपये वाले स्मार्टफोन को लेकर मारामारी". मूल से 18 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2016.
  4. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (२०१६). "BJP MP raises concerns over Freedom 251 offer, claims DoT has ..." मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फरवरी 2016.
  5. वेबदुनिया (२०१६). "विवादित 'फ्रीडम 251' नरेन्द्र मोदी की उपलब्धि..!". मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फरवरी 2016.
  6. अमर उजाला (२०१६). "सबसे सस्ते फोन की ये छुपी बातें शायद आपको नहीं ..." मूल से 18 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2016.
  7. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (२०१६). "Freedom 251 website crashes, company says will be back in 24 hours". मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फरवरी 2016.
  8. बडीखबर (२०१६). "Freedom 251 Online Booking Stories; for online Smartphone registration ..." मूल से 7 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2016.
  9. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (२०१६). "Freedom 251 site crashed after 30000 bookings; to launch Bells SIM ..." मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फरवरी 2016.
  10. हिन्दुस्तान टाइम्स (२०१६). "Freedom 251 booking closed, company to deliver 7.35 cr phones in 2016". अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  11. दैनिक जागरण (२०१६). "पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन, लेकिन 25 लाख को ही मिलेगा फ्रीडम251". मूल से 24 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2016.
  12. नवभारत टाइम्स (२०१६). "सावधान! फर्जी तरीके से हो रही 'फ्रीडम 251' की बिक्री". मूल से 11 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2016.
  13. फाइनेंचल एक्सप्रेस (२०१६). "Freedom 251 booking closed by Ringing Bells after 5 crore mobile registration at freedom251.com". मूल से 21 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  14. बीबीसी हिन्दी (२०१६). "फ़्रीडम 251 स्मार्टफ़ोन 110 प्रतिशत घोटाला हैः भाजपा सांसद". मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  15. बीबीसी हिन्दी (२०१६). "'251 रुपए में तो मेमोरी कार्ड भी नहीं आएगा'". मूल से 20 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  16. अमर उजाला (२०१६). "Freedom 251 मामले में दर्ज हुई धोखाधड़ी की अर्जी". अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  17. अमर उजाला (२०१६). "किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के ..." मूल से 20 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2016.
  18. दैनिक जागरण. "आपका इंतजार खत्म! रिंगिंग बैल्स ने 2240 फ्रीडम 251 ..." मूल से 12 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2016.
  19. एनडीटीवी. "आज से होगी 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन की डिलिवरी ..." अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2016.[मृत कड़ियाँ]
  20. अमर उजाला. "फ्रीडम 251 फोन से जुड़े 4 बड़े सवाल". मूल से 10 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2016.
  21. नवभारत टाइम्स. "आगे भी घाटा सहकर ₹251 में फोन देती रहेगी कंपनी?". मूल से 10 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2016.
  22. नवभारत टाइम्स. "'फ्रीडम 251' के बाद आ रहा है सबसे सस्ता LED टीवी". मूल से 8 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2016.