बाणावली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बाणावली
Benaulim
बेनोलिम
{{{type}}}
सेंट जॉन गिरजे से बालूतट की ओर का दृश्य
सेंट जॉन गिरजे से बालूतट की ओर का दृश्य
बाणावली is located in गोवा
बाणावली
बाणावली
गोवा में स्थिति
निर्देशांक: 15°14′42″N 73°56′17″E / 15.245°N 73.938°E / 15.245; 73.938निर्देशांक: 15°14′42″N 73°56′17″E / 15.245°N 73.938°E / 15.245; 73.938
देश भारत
प्रान्तगोवा
ज़िलादक्षिण गोवा ज़िला
तालुकासाष्टी
ऊँचाई1 मी (3 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल11,919
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड403716

बाणावली (Banawali) या बेनोलिम (Benaulim) भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरब सागर से तटस्थ एक कस्बा है जो मडगाँव के दक्षिण में है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

एक दन्तकथा के अनुसार भगवान परशुराम (भगवान विष्णु के एक अवतार) ने समीप के कोकंण में स्थित सह्याद्री पर्वतों पर से एक तीर (बाण) चलाया जो इस स्थान पर आकर गिरा जिससे इसका नाम बाणावली पड़ा। पुर्तगालियों के आने से पूर्व इसे बाणाहल्ली या बाणावल्ली के नाम से जाना जाता था। पुराने बाणावली में भगवान शिव और पार्वती को समर्पित एक मन्दिर था जिसके खण्डहरनुमा अवशेष अभी भी इस कस्बे में देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी में इस मन्दिर के देवों को उत्तर कनारा (वर्तमान उत्तर कन्न्ड़) में स्थित आवेसरा में स्थापित कर दिया गया था।

बालूतट[संपादित करें]

बाणावली में दो बालूतट (बीच) हैं, बेनोलिम बालूतट, जो प्रमुख तट है, और वाडी बालूतट, जो कम संकुलित (घिचपिचा) है और बेनोलिम बालूतट से अधिक विकसित है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, बाणावली की जनसंख्या 10,163 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 49%, और महिलाएँ 51% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 74% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 71% है। 9% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।[3]

उल्लेखनीय लोग[संपादित करें]

  • फ़्रोइलानो डि मॅलो - एक भारतीय-पुर्तगाली सूक्ष्मजीव-विज्ञानी, चिकित्सा वैज्ञानिक, प्राध्यापक, लेखक और पुर्तगाली की संसद में एक निर्दलीय सांसद।[4]
  • सन्त जोसफ़ वाज़ - जो श्रीलंका और कनारा (मंगलौर) में मिशनरी कार्यों में लिप्त थे।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 16 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01. (अंग्रेज़ी)
  4. Professor Froilano de Mello, MD (1887-1955): A short biography of his life and achievements Archived 2012-01-28 at the वेबैक मशीन – Goacom.com