राहील आज़म

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राहील आज़म

मैडम सर के सेट पर राहिल आज़म 2020 में
जन्म 27 सितम्बर 1981 (1981-09-27) (आयु 42)
बंगलौर, भारत[1]
आवास मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
कार्यकाल २००१ - वर्तमान

राहील आज़म एक भारतीय अभिनेता हैं। यह मुख्य रूप से स्टार प्लस के धारावाहिक हातिम के कारण जाने जाते हैं।

जीवन[संपादित करें]

इनका जन्म 27 सितम्बर 1981 को बंगलौर में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई क्लारेंस हाई स्कूल से पूरी की और सॉफ्टवेयर इंजीन्यरिंग की पढ़ाई बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीन्यरिंग से पूरी की। 1999 में ये मुंबई आ गए, क्योंकि इन्हें बचपन से एक अभिनेता बनना था, इस कारण इन्होंने तीन महीने के लिए किशोर नामित कपूर की अभिनय की कक्षा में अभिनय सीखने चले गए। अभिनय करने के अलावा ये अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी संभालते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक साक्षात्कार में इन्होंने कहा कि "टीवी पर 90% भाग पर महिलाओं का वर्चस्व है और बाकी बचे 10% भाग पर पुरुषों का, और उसमें से भी मात्र 2% स्थान ही रचनात्मक कार्य का होता है, जिसमें मैं काम करता हूँ। मैं कोई मशीन नहीं हूँ और कोई साधारण सा चीज नहीं कर सकता। मैं हमेशा नए नए प्रस्ताव सुनते रहता हूँ, लेकिन उन्हें लेता नहीं। मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मेरा बंगलौर में एक पारिवारिक व्यवसाय है, तो मैं उसी में लगा रहता हूँ।"

सफर[संपादित करें]

इन्होंने अपना सफर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। मुंबई आने के बाद इन्होंने मॉडल के रूप में अपने सफर की शुरूआत की, और 2001 में "एक टुकड़ा चाँद का" में आकाश कपूर की भूमिका निभा कर पहली बार टीवी पर दिखाई दिये। इसके बाद "श्श्श... कोई है" के कई एपिसोड में दिखाई दिये। इसके अलावा इन्होंने "अचानक 37 साल बाद" जैसे डरावने धारावाहिकों में भी काम किया है।

फ़िल्मोग्राफी[संपादित करें]

फ़िल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म भूमिका
2005 ताजमहल: ए ट्रू लव स्टोरी शहरयार मिर्ज़ा

टेलीविजन[संपादित करें]

वर्ष शो भूमिका टिप्पणियाँ
2001 एक टुकड़ा चांद का आकाश कपूर
2001 श्शश...कोई है एपिसोड "राख"
2002-2003 अचानक 37 साल बाद राहुल/अजिंक्य
2002-2004 भाभी राकेश
2003 कहीं किसी रोज़ करण सेठ
2003-2004 हातिम हातिम
2004-2005 ये मेरी लाइफ है अश्मित मल्होत्रा
2004-2006 सारथी सूरज किरण
2004-2005, 2015 सी.आई.डी. नकुल प्रद्युम्न
2005 प्रिंसेस डॉली और उसका मैजिक बैग हातिम
2006-2007 रेशम डंख आदित्य बलराज
2007 बेटियाँ अपनी या पराया धन वेदांत
2007 श्शश... फिर कोई है आर्यमन चार एपिसोड
2007 परिवार अधिराज "आदि" शेरगिल
2008-2009 बाबुल का आंगन छूटे ना स्वयं राणावत
2009 मिस्टर & मिसेज मिश्रा अभिमन्यु मिश्रा
2010-2011 जिंदगी की हर रंग...गुलाल वसंत
2011 मुक्ति बंधन सर्व-कुंची
2012, 2016 सुपरकॉप्स वर्सेस सुपरविलेन्स डॉ. युधिष्ठिर/प्रोफेसर विद्युत
2012 हिटलर दीदी मलिक खान
2015 महाकुंभ दंश
2015 एक था चन्दर एक थी सुधा चंदर कपूर
2017–2018 तू आशिकी जयन्त धनराजगिर
2018 लाल इश्क आदर्श
2019 कोर्ट रूम - सच्चाई हाजिर हो वकील रशीद मोमिन एपिसोडिक भूमिका
2020 दिल जैसे धड़के...धड़कने दो देवगुरु
2020–2022 मैडम सर डीएसपी अनुभव सिंह
2022 कंट्रोल रूम मोहित चेतानी
2022-2023 धीरे-धीरे से राघव श्रीवास्तव

संगीत वीडियो[संपादित करें]

शीर्षक कलाकार
तेरे बिन नहीं लगदा नुसरत फतह अली खान
तुम तो वहीं परदेसी अल्ताफ राजा
अखियां लड़ गइयां नुसरत फतह अली खान

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]