ज़ुक़र द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़ुक़र द्वीप
جزيرة زقر
Zuqar Island
भूगोल
अवस्थितिलाल सागर
निर्देशांक14°1′N 42°45′E / 14.017°N 42.750°E / 14.017; 42.750निर्देशांक: 14°1′N 42°45′E / 14.017°N 42.750°E / 14.017; 42.750
क्षेत्रफल120 km2 (46 sq mi)
लम्बाई18.8 km (11.68 mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
प्रशासन

ज़ुक़र द्वीप (अरबी: جزيرة زقر‎, अंग्रेजी: Zuqar Island) लाल सागर में स्थित एक द्वीप है जिसपर यमन का अधिकार है। यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाली बाब अल-मन्देब जलसन्धि के पास यमन और इरित्रिया के तटों के बीच स्थित है। अफ़्रीका के पास होने के बावजूद यह एशिया के महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उसकी महाद्वीपीय जलसीमा के अंदर पड़ता है।

अन्य हनीश द्विपों के साथ-साथ यह द्वीप भी यमन और इरित्रिया के बीच विवादित था और दोनों ही देश इसे अपना हिस्सा बताते थे। १९९५ में हुई हनीश द्वीप झड़प के बाद (अंतरराष्ट्रीय) स्थाई मध्यस्थता न्यायालय ने इसपर ग़ौर किया और १९९६ को यह द्वीप और हनीश द्वीपसमूह के कुछ अन्य बड़े द्वीप यमन के भाग घोषित किए गए।[1][2]

नाम का उच्चारण[संपादित करें]

ध्यान दें कि 'ज़ुक़र' में बिंदु-वाले 'क़' का उच्चारण बिना-बिंदु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न है। 'क़' का उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़रीब' जैसे शब्दों में मिलता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Eritrea, Mussie Tesfagiorgis G., pp. 87, ABC-CLIO, 2010, ISBN 9781598842319, ... On the basis of the Court's unanimous ruling, Yemen was awarded sovereignty over the group of bigger islands commonly known as the Hannish-Zuqar archipelago, and the Zubayr islands ...
  2. Routledge Handbook of International Law, pp. 176, Routledge, 2008, ISBN 9780203884621, ... in the Eritrea vs. Yemen case the tribunal had referred to Islamic religious principles to establish that 'the traditional fishing regime around the Hanish and Zuqar Islands and the islands of Jabal al-Tayr and the Zubayr group is one of free access and enjoyment for the fisherman of both Eritrea and Yemen' ...