हेमु
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
हेमु एक आश्चर्य जनक चरित्र था। उसने नमक के व्यापार से जीवन शुरू किया किंतु, फिर वो अफगान वंश का प्रधानमंत्री बन गया। कुछ दिनों के लिए उसने दिल्ली पर शासन भी किया था उसे मध्य काल मे अकेला हिंदू शासक माना जाता है जिसने दिल्ली पर कब्जा कर लिया था। उसकी उपाधि विक्रमादित्य थी। पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमु के बीच हुआ जिसमे अकबर विजयी हुआ था।