ग्वालियर का क़िला

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
चित्र:GwaliorFortVIewcrop.jpg
ग्वालियर का किला ग्वालियर शहर का प्रमुखतम स्मारक है।

ग्वालियर का क़िला ग्वालियर शहर का प्रमुखतम स्मारक है। यह किला गोपांचल नामक पर्वत पर स्थित है। किले के पहले राजा का नाम सूरज सेन था, जिनके नाम का प्राचीन 'सूरज कुण्ड' किले पर स्थित है। लाल बलुए पत्थर से बना यह किला शहर की हर दिशा से दिखाई देता है|एक ऊंचे पठार पर बने इस किले तक पहुंचने के लिये दो रास्ते हैं। एक ग्वालियर गेट कहलाता है एवं इस रास्ते सिर्फ पैदल चढा जा सकता है। गाडियां ऊरवाई गेट नामक रास्ते से चढ सकती हैं और यहां एक बेहद ऊंची चढाई वाली पतली सडक़ से होकर जाना होता है। इस सडक़ के आर्सपास की बडी-बडी चट्टानों पर जैन तीर्थकंरों की अतिविशाल मूर्तियां बेहद खूबसूरती से और बारीकी से गढी ग़ई हैं। किले की तीनसौपचास फीट उंचाई इस किले के अविजित होने की गवाह है। इस किले के भीतरी हिस्सों में मध्यकालीन स्थापत्य के अद्भुत नमूने स्थित हैं। पन्द्रहवीं शताब्दी में निर्मित गूजरी महल उनमें से एक है जो राजा मानसिंह और गूजरी रानी मृगनयनी के गहन प्रेम का प्रतीक है। इस महल के बाहरी भाग को उसके मूल स्वरूप में राज्य के पुरातत्व विभाग ने सप्रयास सुरक्षित रखा है किन्तु आन्तरिक हिस्से को संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया है जहां दुर्लभ प्राचीन मूर्तियां रखी गई हैं जो कार्बन डेटिंग के अनुसार प्रथम शती ईस्वी की हैं। ये दुर्लभ मूर्तियां ग्वालियर के आसपास के इलाकों से प्राप्त हुई हैं।

विस्तृत पठन [संपादित करें]

  • Tillotson, G.H.R (English में) (Hardback). The Rajput Palaces - The Development of an Architectural Style (First ed.). New Haven and London: Yale University Press. प॰ 224 pages. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 03000 37384. 

बाहरी सूत्र [संपादित करें]


सन्दर्भ [संपादित करें]