सन्त हेलेना
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| सेंट हेलेना | |||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: "वफादार और दृढ़" | |||||
| राष्ट्रगान: "गॉड सेव द क्विन" "मेरा सेंट हेलेना द्वीप" (अनाधिकृत) |
|||||
| राजधानी | जेम्सटाउन 15°56′ S 5°43′ O |
||||
|---|---|---|---|---|---|
| राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | ||||
| सरकार | |||||
| - राजशाही | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय | ||||
| - राज्यपाल | एंड्र्यू गुर | ||||
| ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र | |||||
| - चार्टर प्रदत्त | 1659 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 122 किमी² 47 मील² |
||||
| जनसंख्या | |||||
| - फरवरी 2008 जनगणना | 4,255 | ||||
| - जन घनत्व | 35/किमी² (-) -/मील² |
||||
| मुद्रा | सेंट हेलेना पाउंड (SHP) |
||||
| समय मंडल | GMT (यूटीसी +0) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .sh | ||||
| दूरभाष कोड | +290 | ||||
सेंट हेलेना सेंट हेलेना आफ कान्सन्टपोल के नाम पर रखा गया दक्षिण अटलांटिक महासागर में ज्वालामुखी के माध्यम से विकसित हुआ एक द्वीप है। यह ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र सेंट हेलेना, एसेन्शन और त्रिस्तान द कुन्हा का एक हिस्सा है। इसकी राजधानी जेम्सटाउन है तथा यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। इस द्वीप का इतिहास महज 500 साल पुराना है, जब 1502 में पुर्तगालियों ने इस निर्जन द्वीप की खोज की थी। बरमूडा के बाद ब्रिटेन की बची हुई दूसरी सबसे पुरानी कालोनी सेंट हेलेना दुनिया का सबसे दुर्गम क्षेत्र है, जिसका यूरोप से एशिया और दक्षिण अफ्रीका जाने वाले जहाजों के लिए काफी सामरिक महत्व हुआ करता था। कई सदियों तक इस द्वीप का इस्तेमाल ब्रिटेन द्वारा निर्वासितों को रखने के लिए किया गया, जिसमें नेपोलियन बोनापार्ट जैसे व्यक्ति भी शामिल हैं।
