शिंजियांग

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
चीन का नक़्शा, शिंजियांग सुर्ख़ रंग में नुमायां
शिन्जियांग में काराकोरम राजमार्ग के नज़दीक का दृश्य
तियांची सरोवर
बुरचिन ज़िले में एक नदी

शिंजियांग (उइग़ुर: شىنجاڭ, अंग्रेज़ी: Xinjiang, चीनी: 新疆) जनवादी गणराज्य चीन का एक ख़ुद-मुख़तार प्रांत है। ये एक रेगिस्तानी और शुष्क इलाक़ा है इसलिए इस की आबादी बहुत कम है। शिंजियांग की सरहदें दक्षिण में तिब्बत और भारत, दक्षिण-पूर्व में चिंग हई और गांसू, पूर्व में मंगोलिया, उत्तर में रूस और पश्चिम में क़ाज़क़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से मिलती हैं। भारत का अक्साई चिन का इलाका भी, जिसपर चीन का क़ब्ज़ा है, प्रशासनिक रूप से शिंजियांग में शामिल है।[1] शिंजियांग की राजधानी उरुमची नाम का शहर है, जबकि इसका सबसे बड़ा नगर काश्गर है।

सूबे का नाम [संपादित करें]

मांछु भाषा में 'शिंजियांग' का मतलब 'नया सूबा' है। यहाँ तुर्की नसल की एक जाति के लोगों की अक्सरियत है जो उइग़ुर कहलाते हैं और जो तक़रीबन सभी मुसलमान हैं। ये इलाक़ा चीनी तुर्किस्तान या मशरक़ी तुर्किस्तान भी कहलाता है।[2]

इन्हें भी देखें [संपादित करें]

सन्दर्भ [संपादित करें]