रोटी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| रोटी | |
|---|---|
रोटी |
|
| उद्भव | |
| देश का क्षेत्र | दक्षिण एशिया और पूर्वीअफ्रीका |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री | आटा |
| अन्य प्रकार | नान, परांठा, रूमाली रोटी |
रोटी भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया में सामान्य खाने में पका कर खाये जाने वाली चपटी खाद्य सामग्री है। यह आटे एवं पानी के मिश्रण को गूंध कर उससे बनी लोई को बेलकर एवं आँच पर सेंक कर बनाई जाती है। रोटी बनाने के लिए आमतौर पर गेहूँ का आटा प्रयोग किया जाता है पर विश्व के विभिन्न हिस्सों मे स्थानीय अनाज जैसे मक्का, जौ, चना, बाजरा आदि भी रोटी बनाने के लिए प्रयुक्त होता है। भारत के विभिन्न भागों मे रोटी के लिए विभिन्न हिंदी नाम प्रचलित हैं, जिनमे प्रमुख हैं: -
- फुल्का
- चपाती
- टिकड़े या टिक्कड़
[संपादित करें] रोटी के प्रकार
- नान
- परांठा
- मिस्सी रोटी
- बयारु रोटी
- लच्छा परांठा
- मीठी रोटी
- रूमाली रोटी