त्रिशंकु तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
त्रिशंकु या क्रक्स (अंग्रेज़ी: Crux) तारामंडल अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची का सब से छोटा तारामंडल है। अंग्रेज़ी में इसे कभी-कभी "सदर्न क्रॉस" (Southern cross, दक्षिणी काँटा) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में सर्दियों और बसंत के मौसम में गुजरात से दक्षिणी क्षेत्रों में देखा जा सकता है, लेकिन उत्तर भारत से नहीं। पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिसफ़ेयर) से यह किसी भी मौसम में देखा जा सकता है।[1][2]
[संपादित करें] तारे
त्रिशंकु तारामंडल में पाँच मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें 19 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य पाँच तारे इस प्रकार हैं -
| बायर नाम | नाम | अन्य नाम | अन्य नाम का अर्थ | पृथ्वी से दूरी (प्र॰व॰) | तारे की वास्तविक प्रकृति |
|---|---|---|---|---|---|
| α Cru | एक्रक्स | एक्रक्स (Acrux) | Alpha+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम | 321 | बहु तारा |
| β Cru | त्रिशंकु शिर | मिमोसा (Mimosa) या बेक्रुक्स (Becrux) | Beta+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम | 350 | द्वितारा |
| γ Cru | गामा क्रूसिस | गेक्रक्स (Gacrux) | Gamma+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम | 88 | दोहरा तारा |
| δ Cru | डॅल्टा क्रूसिस | डॅल्टा क्रूसिस (Delta Crucis) | 360 | अकेला तारा (बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती उपदानव) | |
| ε Cru | ऍप्सिलॉन क्रूसिस | ऍप्सिलॉन क्रूसिस (Epsilon Crucis) | 228 | अकेला तारा (नारंगी दानव) |
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Pasachoff, Jay M (2000). Field Guide to the Stars and Planets. Houghton Miflin. प॰ 67. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780395934319.
- ↑ "Ian Ridpath.com: Constellations". http://www.ianridpath.com/constellations1.htm. अभिगमन तिथि: March 4, 2011.