अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
| ICAO ध्वज | |
| प्रकार | संयुक्त राष्ट्र एजेंसी |
|---|---|
| संक्षिप्ति | ICAO OACI ИКАО |
| अध्यक्ष | |
| वर्तमान स्थिति |
सक्रिय |
| स्थापना | अप्रैल १९४७ |
| मुख्यालय | |
| जालस्थल | www.icao.int |
अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (अंग्रेजी:International Civil Aviation Organization; ICAO), संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है, और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करती है, जिससे कि सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में क्वार्टियर इंटरनेशनल में स्थित है।
यह संगठन मानक एवं अनुशंसित सिफारिशों (standards and recommended practices) का पालन करता है, जो वायु नौवहन के संबंध में अवैधानिक हस्तक्षेप की रोकथाम एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा-पारण का प्रबंध कराता है। इसके अलावा ICAO वायु दुर्घटनाओं की जाँच के नयाचार भी सीमांकित करता है। ये उन सभी देशों में लागू होता एवं मान्य है, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन सम्मेलन में हस्ताक्षर किए हैं।
ICAO को अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (IATA) से अलग समझा जाना चाहिए। यह एक वायुसेवा (एयरलाइन) संचालकों का व्यापार संगठन है, संयोग से जिसका मुख्यालय भी मॉन्ट्रियल में ही स्थित है।
शीर्ष: ICAO लघु रूप अंग्रेज़ी में, फ्रेंच/स्पेनिश और रूसी.
नीचे: ICAO लघुरूप चीनी एवं अरबी में
अनुक्रम |
[संपादित करें] क्षेत्र एवं क्षेत्रीय कार्यालय
ICAO के सात क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जो नौ क्षेत्रों हेतु सेवारत है:
- 1. एशिया एवं प्रशांत, बैंकॉक, थाइलैंड
- 2. मध्य पूर्व, काहिरा, मिस्र
- 3. पश्चिमी एवं मध्य अफ्रीका, डकार, सेनेगल
- 4. दक्षिण अमरीका, लीमा, पेरू
- 5. उत्तरी अमरीका, मध्य अमरीका एवं कैरिबियन, मेक्सिको शहर, मेक्सिको
- 6. पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका, नैरोबी, केन्या
- 7. यूरोप एवं उत्तरी अटलांटिक, पैरिस, फ्रांस
[संपादित करें] ICAO अध्यक्ष
[संपादित करें] महासचिवों की सूची
- अल्बर्ट रोपर (फ्रांस) (1944-1951)
- कार्ल ल्जंगबर्ग (स्वीडन) (1952-1959)
- रोनाल्ड मैक एलिस्टर मैकडोनेल (कनाडा) (1959-1964)
- बर्नार्डस टीलमैन ट्विग्ट (नीदरलैंड) (1964-1970)
- अस्साद कोटैट (लेबनान) (1970-1976)
- य्वेस लैम्बर्ट (फ्रांस) (1976-1988)
- शिवेन्दर सिंह सिद्धू (भारत) (1988-1991)
- फिलिप रोचैट (स्विट्ज़र्लैंड) (1991-1997)
- रेनैटो क्लाउडियो कोस्टा परेरा (ब्राज़ील) (1997-2003)
- तैयब शेरिफ (अल्जीरिया) (2003-वर्तमान)
[संपादित करें] परिषद अध्यक्षों की सूची
- एड्वार्ड पियरसन वार्नर(संयुक्त राज्य) (1947-1957)
- वॉल्टर बिनागी (अर्जेन्टीना)(1957-1976),
- अस्साद कोटैट (लेबनान) (1976-2006)
- रॉबर्टो कोबेह गोन्ज़ालेज़ (मेक्सिको) (2006-वर्तमान)
|
||||||||||
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
- वायु सुरक्षा
- विमान पंजीकरण
- वायुसेवा कोड (ICAO कोड सम्मिलित)
- उड़ान योजना
- ICAO विमानक्षेत्र कोड
- ICAO फोनेटिक अल्फाबेट
[संपादित करें] संदर्भ
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन सम्मेलन प्रलेख-(Doc 7300)
- अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन जालस्थल
- ICAO विश्वव्यापी विमानक्षेत्र कोड, देशवार
- ICAO विमान निर्माता कोड
- ICAO contracting राष्ट्रों की सूची
- ICAO संक्षिप्त अनुस्मारक
|
||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||