अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संगठन
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| स्थापना | अप्रैल 1945 |
|---|---|
| मुख्यालय | |
| सदस्यता | 240 airlines |
| मुख्य व्यक्ति | |
| जालपृष्ठ | http://www.iata.org |
अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संगठन (IATA) एक अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं का उद्योग व्यापार समूह है, जिसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थित है। यहीं पर अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन का मुख्यालय भि स्थित है। इस संगठन का उद्देश्य है वायुसेवा उद्योग की सेवा और बढ़ावा देना। य्स संगठन २३० वायुसेवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो अनुसूचित अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात का ९३% भाग है। इस संगठन के महानिदेशक हैं जियोवानी बिसिग्नानी। वर्तमान में यह संगठन १५० से अधिक देशों में व्याप्त है, और इसके विश्वव्यापी १०१ कार्यालय हैं।
अनुक्रम |
[संपादित करें] इतिहास
IATA की स्थापना अप्रैल, 1945, में हवाना, क्यूबा में हुई थी। यह अन्तर्राष्ट्रीय वायु ट्रैफिक संगठन का उत्तराधिकारी है, जिसकी स्थापना १९१९ में द हेग में हुई थी। इसी वर्ष विश्व की प्रथम अनुसूचित विमान सेवा का आरंभ हुआ था। स्थापना के समय IATA में ३१ राष्ट्रों से ५७ सदस्य थे। इनमें से अधिकांश यूरोप और उत्तरी अमरीका से थे। आज इसके २४० से धिक सदस्य हैं, जो कि विश्व के १४० से अधिक राष्ट्रों से हैं।