हिन्दी विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Xqbot (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:55, 24 अगस्त 2012 का अवतरण (r2.7.3) (Robot: Adding ka:ჰინდი ვიკიპედია; अंगराग परिवर्तन)
Favicon of Wikipedia हिन्दी विकिपीडिया
प्रकार
सञ्जाल ज्ञानकोष परियोजना]
इनमें उपलब्ध हिन्दी
मालिक विकिमीडिया फ़ाउँडेशन
नारा एक मुक्त ज्ञानकोष
जालस्थल हिन्दी विकिपीडिया
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वमित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई २००३ में आरम्भ किया गया था, और १२ फ़रवरी २०१२ तक इस पर १,०१,४५५+ वैध लेख और लगभग ६१,७७२+ पञ्जीकृत सदस्य हैं।[1][2] ३१ अगस्त २०११ के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में चालीसवाँ। और इसे मुख्यतः हिन्दी भाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिया बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए रोमन कुञ्जीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड करे।

विशेष उपलब्धियाँ

  • ११ जुलाई, २००३ - हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ।
  • २५ जनवरी, २००५ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००० पहुँची।
  • १६ जनवरी, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५,००० पहुँची।
  • १४ मार्च, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १०,००० पहुँची।
  • ०६ दिसंबर, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १५,००० पहुँची।
  • २९ मई, २००८ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या २०,००० पहुँची।
  • ११ जुलाई, २००८ - हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे हुए।
  • ०९ मई, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ३०,००० पहुँची।
  • ०८ सितंबर, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण बना।
  • १४ सितंबर, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५०,००० पहुँची।
  • १३ फ़रवरी, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या २५,००० से अधिक हुई।
  • २० जून, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३०,००० से अधिक हुई।
  • २६ नवम्बर, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३७,००० से अधिक हुई।
  • २९ जनवरी, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ४०,००० से अधिक हुई।
  • १४ अगस्त, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ५०,००० से अधिक हुई।
  • ३० अगस्त, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००,००० से अधिक हुई।
  • १७ जनवरी २०१२ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ६०,००० से अधिक हुई।

आँकडो़ में हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी विकिपीडिया का मुखपृष्ठ (१२ फ़रवरी २०१२)।
क्रमांक महीना वर्ष लेख संख्या
१. जुलाई २००३ १+
२. अगस्त २००३ २२+
३. फ़रवरी २००४ १००+
४. जनवरी २००५ ५००+
५. फ़रवरी २००५ १,०००+
६. जनवरी २००७ ५,०००+
७. मार्च २००७ १०,०००+
८. जनवरी २००८ १५,०००+
९. जुलाई २००८ २०,०००+
१०. अनुपलब्ध अनुपलब्ध २५,०००+
११. मई २००९ ३०,०००+
१२. अगस्त २००९ ३५,०००+
१३. ३१ अगस्त २००९ ४०,०००+
१४. सितम्बर २००९ ४५,०००+
१५. १४ सितम्बर २००९ ५०,०००+
१६. ९ जून २०१० ५५,०००+
१७. ३० अगस्त २०११ १,००,०००+

सन्दर्भ

  1. हिन्दी विकिपीडिया के आँकड़े
  2. एच.टी.एम.एल प्रारुप में आँकड़े

यह भी देखें

बाहरी कड़ियाँ