"नागदा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छोNo edit summary
टैग: Reverted
छो NEWSMUG03 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 71: पंक्ति 71:
[[श्रेणी:मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल]]
[[श्रेणी:मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल]]
[[श्रेणी:उज्जैन ज़िले के गाँव]]
[[श्रेणी:उज्जैन ज़िले के गाँव]]

[https://newsmug.in/category/madhyapradesh/nagda/amp/ नागदा जंक्शन के समाचार (newsmug.in)]

05:32, 8 नवम्बर 2020 का अवतरण

नागदा
शहर
नागदा is located in मध्य प्रदेश
नागदा
नागदा
मध्य प्रदेश में अवस्थिति
देश India
राज्यमध्य प्रदेश
ज़िलाउज्जैन
क्षेत्र120 किमी2 (50 वर्गमील)
ऊँचाई529 मी (1,736 फीट)
जनसंख्या (2001)
 • कुल1,16,525
 • घनत्व80 किमी2 (200 वर्गमील)
Languages
 • Officialहिन्दी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
PIN456331-5
वेबसाइटwww.nagdacity.com

www.nagda.in

www.facebook.com/nagdaofficial

नागदा मध्य प्रदेश में उज्जैन से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में, पश्चिम रेलवे के मुम्बई-दिल्ली मार्ग पर, चम्बल नदी के तट पर स्थित है। यह एकलिंगजी से कुछ पहले स्थित है। नागदा का प्राचीन शहर कभी रावल नागादित्यए की राजधानी थी। वर्तमान में यह एक छोटा सा गांव है। यह गांव 11वीं शताब्दीक में बने 'सास-बहू' मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर का मूल नाम 'सहस्त्रहबाहु' था जोकि यह नाम विकृत होकर सास-बहू हो गया है। यह एक छोटा सा मंदिर है। लेकिन मंदिर की वास्तुशैली काफी आकर्षक है।

मालवा के परमार नरेशों के अभिलेखों में नागदा का प्राचीन नाम नागह्रद मिलता है। नागदा पर किये गये उत्खनन में प्रारंभिक लौह संस्कृति के प्रमाण मिले हैं। नागदा से दस प्रकार के लोह उपकरण मिले हैं। जिनमें दुधारी, कटार, कुल्हाड़ी का मूँठ, चम्मच, चिमटी, कुल्हाड़ी, छल्ला, बाणाग्र, चाकू और हँसिया उल्लेखनीय हैं। नागदा और एरण के उत्खननों एवं अन्य स्थलों की खुदाई के आधार पर उस पुराने मत को औचित्यपूर्ण नहीं माना गया है, जिनमें इन पुरा स्थलों पर ताम्रपाषाणिक संस्कृति की परिसमाप्ति के तत्काल बाद ऐतिहासिक युग की संस्कृति का प्रारम्भ माना जाता है। अब यह तथ्य संस्थापित हुआ है कि इन पुरा स्थलों पर भी, जहाँ पर संस्कृति के सातत्य की बात कही गयी थी, ऐसे प्रमाण मिलते हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो जाता है कि ताम्रपाषाणिक संस्कृति की परिसमाप्ति और प्रारम्भिक ऐतिहासिक युगीन संस्कृति के बीच में अनेक वर्षों का अंतराल रहा होगा।