"वार्ता:कैटरीना कैफ़": अवतरणों में अंतर
छो replace archive.today -> archive.is (domain archive.today blocked by onlinenic) |
→लेख समीक्षा भाग ३: टिप्पणी |

पंक्ति 68: | पंक्ति 68: | ||
#* इसके अलावा अन्य अनुभागों की भाषा में भी सुधार जरूरी है। आवश्यकता महसूस हुई तो वह कार्य मैं स्वयं कर दूँगा। |
#* इसके अलावा अन्य अनुभागों की भाषा में भी सुधार जरूरी है। आवश्यकता महसूस हुई तो वह कार्य मैं स्वयं कर दूँगा। |

कल ये टिप्पणियाँ लिखते समय ही कोई और कार्य में व्यस्त हो गया अतः पूर्ण समीक्षा उपरोक्त सुधारों के बाद ही सम्भव हो सकेगी।☆★[[u:संजीव कुमार|संजीव कुमार]] ([[User talk:संजीव कुमार|✉✉]]) 12:08, 9 जुलाई 2015 (UTC) |
कल ये टिप्पणियाँ लिखते समय ही कोई और कार्य में व्यस्त हो गया अतः पूर्ण समीक्षा उपरोक्त सुधारों के बाद ही सम्भव हो सकेगी।☆★[[u:संजीव कुमार|संजीव कुमार]] ([[User talk:संजीव कुमार|✉✉]]) 12:08, 9 जुलाई 2015 (UTC) |

{{गलत}}मेरे पास न ही अब समय और दिलचस्पी है, इसलिए मैं अपना ये नामांकन वापस लेता हूँ। धन्य-वाद।--पीयूष '''सदस्य:'''[[स:हिंदुस्थान वासी|हिंदुस्थान वासी]] ([[सवा:हिंदुस्थान वासी|वार्ता]])  12:11, 23 मार्च 2016 (UTC) |
12:11, 23 मार्च 2016 के समय का अवतरण
इस लेख में अंग्रेज़ी विकिपीडिया के Katrina Kaif लेख से अनुवाद जोड़ा गया है। लेखकों की सूची देखने के लिए मूल पृष्ठ का इतिहास देखें। |
यह लेख 2 जून 2014 को इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख के लिए चयनित हुआ था। सहयोग की शुरुआत इस अवतरण से हुई, और लेख में इस स्थिति तक सुधार लाया गया। (बदलाव देखें) |
संदर्भ सुधार[संपादित करें]
संजीव जी, मैंने अपने तरफ से सारे सुधार कर दिए हैं आप देख लो कुछ और करने हो तो वैसे मैं इसमें जल्द ही विस्तार करके इसे निर्वाचित लेख के लिए नामाँकित करूँगा।--पीयूष मौर्यावार्ता 15:36, 28 जून 2014 (UTC)
- पीयूष जी सन्दर्भ संख्या २७ कहाँ है? आप उसको अभी के लिए या तो हटा दो अथवा उसके स्थान पर कोई दूसरा सन्दर्भ डाल दो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:22, 28 जून 2014 (UTC)
- इसके अतिरिक्त सन्दर्भ संख्या ३७ अभी उपलब्ध नहीं है। उसमें सुधार के लिए cite web साँचे के अन्दर दो प्राचल आपको और जोड़ने होंगे जो मैं यहाँ कोष्टक में लिख रहा हूँ: (|archiveurl=http://archive.is/pCcqt |archivedate=२२ सितम्बर २०१३)। एक और भी सुधार आपको करना है। पृष्ठ में इमरान खान पृष्ठ की कड़ी जुड़ी हुई है जो एक बहुविकल्पी पृष्ठ पर अनुप्रेषित है। आपको उसके स्थान पर सही "इमरान खान" की कड़ी देनी होगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:31, 28 जून 2014 (UTC)
- संजीव जी वो संदर्भ संख्या 35 थी। वो मैंने ठीक कर दी हैं और संदर्भ संख्या 27 को कल या तो बदल दूँगा या हटा दूँगा और इमरान ख़ान भी ठीक कर दिया।--पीयूष मौर्यावार्ता 17:58, 28 जून 2014 (UTC)
- ठीक है, कल "क्या आप जानते हैं" के लिए समीक्षा कर दुंगा लेकिन निर्वाचित लेख के लिए समीक्षा प्रक्रिया थोड़ी लम्बी चलेगी क्योंकि निर्वाचित लेख सर्वश्रेष्ठ लेखों में से एक माना जाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:02, 28 जून 2014 (UTC)
- संजीव जी वो संदर्भ संख्या 35 थी। वो मैंने ठीक कर दी हैं और संदर्भ संख्या 27 को कल या तो बदल दूँगा या हटा दूँगा और इमरान ख़ान भी ठीक कर दिया।--पीयूष मौर्यावार्ता 17:58, 28 जून 2014 (UTC)
निर्वाचित लेख सुधार हेतु टिप्पणियाँ भाग १[संपादित करें]
मैं यहाँ कुछ टिप्पणियाँ लिख रहा हूँ:
- भूमिका में त्रुटियाँ
- "... सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक..." इस बात का आगे कहीं कोई उल्लेख नहीं आया। केवल एक स्थान पर उनका किसी वर्ष विशेष का मेहनताने के बारे में लिखा गया है। कृपया इसका नीचे विवरण देकर सन्दर्भ जोड़ें।
- "व्यावसायिक रूप से असफल बूम..." यहाँ यह बूम क्या है? (नाटक, फ़िल्म अथवा को नृत्य) हालांकि कड़ी दी गई है लेकिन सामान्यतः ऐसे स्थानों पर एक शब्द जोड़ना ठीक रहता है।
- प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि
- जन्म १६ जुलाई को... यहाँ वर्ष नहीं लिखने पर वाक्य अर्थहीन सा प्रतीत हो रहा है।
- "कैटरीना जब बहुत छोटी थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और उनके पिता अमेरिका चले गये थे। कैटरीना और उनके भाई-बहन को उनकी माँ ने ही पाला और पढ़ाया।" ये दोनो वाक्य सन्दर्भहीन हैं।
- "कैटरीना की माँ ... स्वदेश इंग्लैंड।" लगातार चार वाक्य सन्दर्भहीन हैं और उनके बाद के वाक्य में दिया गया सन्दर्भ में भी इसका कोई विवरण नहीं है।
- "वहाँ पर ३ साल रहने ... ढंग से बोल नहीं पाएँगे।" इस वाक्य के बाद टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की कड़ी दी गई है जिसमें ऐसा कोई विवरण नहीं है।
आगे के अनुभागों की समीक्षा बाद में होगी क्योंकि उपरोक्त प्रकार की त्रुटियाँ आगे के अनुभागों में भी लगातार जारी हैं। इसके अतिरिक्त लेख में "हिट" शब्द बहुत जगह प्रयुक्त रहा है जबकि सरल हिन्दी शब्द "सफल" इसके स्थान पर लिखा जा सकता है। उपयुक्त सुधारों के बाद अथवा समय मिलने पर आगे की टिप्पणियाँ दी जायेंगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:10, 14 जुलाई 2014 (UTC)
- संजीव जी सबसे पहले धन्यवाद लेख को पढ़ के त्रुटियाँ बताने के लिए, लगता हैं मैंने कुछ ज़्यादा ही जल्दी इसको काफ़ी अच्छा समझ लिया था। पर अब मैं इसको निर्वाचित लेख बनाने से पीछे नहीं हटूँगा। आपकी टिप्पणीयों के जवाब निम्नलिखित हैं-
- भूमिका में त्रुटियाँ
- लेख में "मीडिया और कार्यकर्मों" भाग में मैंने इस बारे में वाक्य लिख दिए हैं।
- फ़िल्म जोड़ दिया।
- प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि
- साल लिख दिया और कुछ और संदर्भ भी जोड़ दिए।
- दोनों के लिए संदर्भ जोड़ दिया हैं, देख ले ठीक हैं कि नहीं।
- संदर्भ जोड़ दिए हैं, देख ले ठीक हैं कि नहीं।
- इसमें विवरण हैं देखिए-"yes, my passport name is Katrina Turquotte. I changed it because it'll be easier for people to call me"।
- "हिट" शब्द आम बोलचाल में और समाचारों में बहुत प्रयोग होता हैं, सफल भी मैंने कहीं-कहीं लिखा हैं पर मुझे नहीं लगता कि हमें सारे "हिट" बदल कर "सफल" कर देना चाहिए।
- और मैं आपसे से एक बात कहना चाहूँगा कि जैसा कि आप देख सकते हैं ये लगभग सारा ही अंग्रेज़ी लेख से अनुवादित हैं तो आप ज़रा जैसे भी मूल लेखकों को श्रेय देतो हो दे दो जिससे बाद में कोई समस्या न हो। धन्यवाद।--पीयूष मौर्यावार्ता 18:16, 14 जुलाई 2014 (UTC)
लेख समीक्षा भाग २[संपादित करें]
लेख का स्वरूपण और अनुवाद काफी हद तक बहुत अच्छे हैं और इसे निर्वाचित करना मुझे बहुत निकट दिखाई दे रहा है। कुछ कमियाँ नीचे लिख रहा हूँ:
- अनुभाग "मॉडलिंग और फ़िल्म करियर की शुरुआत (2003 तक)" का अन्तिम वाक्य " इसके बाद उन्होने हिन्दी कक्षाओं के..." सन्दर्भ रहित है।
- अनुभाग "शुरुआती सफलता (2004-2006)" में कुछ सन्दर्भ वाक्यों के बीच में जोड़े गये हैं। कृपया उन्हें वाक्य के अन्त में लगायें।
- अनुभाग "न्यू यॉर्क और अधिक प्रमुख भूमिकाएं (2009-2011)" में "उन्होनें ब्लू फ़िल्म में कैमियो भी किया।" का सन्दर्भ दें।
- इसी अनुभाग में "उनकी साल की आखिरी फ़िल्म..... भी थे।" वाक्य को भी सन्दर्भित करें।
- "हिट" शब्द का सीधा अर्थ मेरी समझ में नहीं आ रहा। क्रिकेट में भी हिट शब्द का प्रयोग होता है और फिल्मों में भी। मैं और भी कई जगह बता सकता हूँ जहाँ हिट शब्द का भिन्न अर्थों में उपयोग होता है अतः यहाँ हिट के स्थान पर "सफल" शब्द अधिक उपयुक्त होगा जो सरल हिन्दी में भी है और सामान्यतः प्रयुक्त भी किया जाता है।
आगे की समीक्षा भी कुछ ही दिनों में पूर्ण करुँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:46, 18 सितंबर 2014 (UTC)
- संजीव जी, वैसे फ़िल्मों जो करी है उनके लिये संदर्भ देना आवश्यक नहीं पर देने में क्या हर्ज है:
- संदर्भ जोड़ दिया।
- सही कर दिया।
- संदर्भ जोड़ दिया।
- कर दिया।
- इसके बारे में सारी समीक्षा होने के बाद देखूँगा।
- आपका बहुत धन्यवाद।--पीयूष मौर्यावार्ता 16:42, 19 सितंबर 2014 (UTC)
लेख समीक्षा भाग ३[संपादित करें]
लेख की भूमिका सीधे तौर पर उपयुक्त नज़र आती है। आगे के अनुभागों के लिए कुछ सुझाव लिख रहा हूँ:
- प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि नामक अनुभाग में पहले वाक्य को दो भागों में तोड़ा जाये क्योंकि नाम जन्म के साथ नहीं होता बल्कि बाद में रखा जाता है।
- जब किसी पैराग्राफ में एक बार संज्ञा-नाम लिख दिया जाता है तो उसके बाद संज्ञा नाम के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग होना चाहिए। जब एक बार कैटरीना कैफ़ लिखा जा चुका है तो आगे के वाक्यों में (अस्पष्टता पैदा करने वाली स्थितियों को छोड़कर) उनका, उनके अथवा उन्होंने जैसे सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए। लेख में ऐसे सर्वनाम शब्द यथा स्थानों पर प्रयुक्त नहीं हुये हैं।
- प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि अनुभाग में ही कुछ वाक्य "वहाँ से फ्रांस जब वो आठ साल की थी" अर्थहीन प्रतीत होते हैं। कृपया इनमें सुधार करें।
- "करियर" अनुभाग में काफी सुधार और विस्तार की आवश्यकता है:
- मॉडलिंग और फ़िल्म करियर की शुरुआत (2003 तक) नामक उप-अनुभाग में उनके हिन्दी सीखने का तो वर्णन है लेकिन अनुभाग के शीर्षक के अनुसार फ़िल्मों से जुड़ने का वर्णन नहीं है।
- शुरुआती सफलता (2004-2006) उप-अनुभाग में पहली फ़िल्म असफल कहाँ से हुई जबकि पहली फ़िल्म का कहीं वर्णन ही नहीं है।
- इसके अलावा अन्य अनुभागों की भाषा में भी सुधार जरूरी है। आवश्यकता महसूस हुई तो वह कार्य मैं स्वयं कर दूँगा।
कल ये टिप्पणियाँ लिखते समय ही कोई और कार्य में व्यस्त हो गया अतः पूर्ण समीक्षा उपरोक्त सुधारों के बाद ही सम्भव हो सकेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:08, 9 जुलाई 2015 (UTC)
मेरे पास न ही अब समय और दिलचस्पी है, इसलिए मैं अपना ये नामांकन वापस लेता हूँ। धन्य-वाद।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 12:11, 23 मार्च 2016 (UTC)