विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केंद्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केन्द्र

VASCSC केन्द्र की इमारत
संक्षेपाक्षर VASCSC या CSC
संस्थापक विक्रम साराभाई
प्रकार गैर सरकारी संस्था
उद्देश्य शैक्षिक
स्थान
अध्यक्ष
सैम पित्रोडा
जालस्थल www.vascsc.org

विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केन्द्र (VASCSC) जिसे साधारणतया स्थानीय लोग सीएससी भी कहते हैं, की स्थापना १९६० के दशक में गुजरात के अहमदाबाद शहर में भारतीय अन्तरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई द्वारा की गयी थी। यह केन्द्र विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसाधारण के बीच विज्ञान एवं गणित के प्रचलन, प्रसिद्धि हेतु गठित किया गया था। इसका उद्देश्य उत्साह जागृत करना, विज्ञान एवं वैज्ञानिक तरीकों के सिद्धान्तों को उजागर कर लोगों की उनमें रुचि जगाना है। इसके अलावा ये विज्ञान की शिक्षा के नये तरीके षित करने तथा पुराने तरीकों के सुधार की दिशा में भी कार्यशील रहते हैं। यह शहर में स्थित [[गुजरात विश्वविद्यालय]] के सामने ही स्थित है। यह संस्थान सभी लोगों के लिये समान रूप से खुला है।[1]


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "VASCSC Home". मूल से 13 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2017. |firstlast= missing |lastlast= in first (मदद)

बाहरी सूत्र[संपादित करें]