मसेबी रसूलपुर, बिलारी (मुरादाबाद)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मसेबी रसूलपुर
—  ग्राम पंचायत  —
विद्यालय
विद्यालय
विद्यालय
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मुरादाबाद
ग्राम प्रधान तय्यब हूसैन
जनसंख्या
घनत्व
3,845
आधिकारिक भाषा(एँ) हिन्दी, उर्दु, अंग्रेज़ी
क्षेत्रफल 337.33 हैक्टयर कि.मी²
आधिकारिक जालस्थल: moradabad.nic.in

निर्देशांक: 28°37′24″N 78°47′35″E / 28.623224°N 78.7931519°E / 28.623224; 78.7931519

मसेबी रसूलपुर गाँव, तहसील बिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में स्थित है। भारत की जनगणना अनुसार सम्बंधित जनगणना कोड इस प्रकार हैं: राज्य कोड :09 जिला कोड :135 तहसील कोड : 00720[1] [2]

भूगोल[संपादित करें]

इस गांव का कुल क्षेत्रफल 337.33 हैक्टयर है तथा कुल मकान की संख्या 594 है। यहाँ के किसानों की मूख्य फसल गेहूँ चावल है। मेंथा भी यहाँ के किसानों की प्रधान फसल है लेकिन अधिक घाटे के कारण यहाँ फसल बिलुप्त होने के कगार पर है। किसानों के लिए सिचाँई के लिए कोई नहर नहीं है। वर्तमान समय में विद्युत चलित कुओं तथा इंजनों का प्रयोग हो रहा है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

मसेबी रसूलपूर की कुल आबादी 3845 है, जिसमें 2008 पुरुष तथा 1837 महिलाएं हैं।

यातायात[संपादित करें]

मसेबी रसूलपूर मुरादाबाद मार्ग पर स्थित है यह से मुराबाबाद की दूरी 12 किलोमीटर है मुख्य मार्ग पर 1 किलोमीटर चल कर ही यहाँ पहुँचा जा सकता है ब्लॉक कुंदरकी की दूरी यहाँ से 9 किलोमीटर है।

आदर्श स्थल[संपादित करें]

मसेबी रसूलपूर में अधिकतर दो धर्मो के अनुयायी निवास करते हैं, मुस्लिम तथा हिन्दू। यहां हिन्दुओं की अपेक्षा मुस्लिम समाज के लोग अधिक हैं। दो मस्जिद और दो मन्दिर हैं। एक सरकारी विद्यालय है, दो प्राइवेट विद्यालय हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान शाहिन बैगम पत्नी जहाँन खाँन है।

इतिहास[संपादित करें]

मसेबी की उत्पत्ति मुगल काल की है जो कि अनुमानित 16 वी सदी मानी जाती है।[उद्धरण चाहिए] क्योंकि मसेबी में वर्तमान समय में भी मुगल काल की मस्जिद तथा मकबरों के कुछ खंण्डहर स्थित हैं मसेबी का समय समय पर स्थानांतरण होता रहा है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

साँचा:बिलारी तेहसील के गांव[संपादित करें]

  1. "India Village Directory". मूल से 12 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मई 2016.
  2. "गूगल मैप पर". मूल से 29 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मई 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

मसेवी के राशन काड[मृत कड़ियाँ]