ट्रिन्केट द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ट्रिन्केट द्वीप
Trinket Island
द्वीप
ट्रिन्केट द्वीप is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ट्रिन्केट द्वीप
ट्रिन्केट द्वीप
निर्देशांक: 8°05′32″N 93°34′50″E / 8.09222°N 93.58056°E / 8.09222; 93.58056निर्देशांक: 8°05′32″N 93°34′50″E / 8.09222°N 93.58056°E / 8.09222; 93.58056
देश भारत
राज्यअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ज़िलानिकोबार ज़िला
क्षेत्र29 किमी2 (11 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल2
 • घनत्व0.069 किमी2 (0.18 वर्गमील)
भाषाएँ
 • सरकारीकत्चल भाषा की ट्रिन्केट उपभाषा
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
पिनकोड744301

ट्रिन्केट (Trinket) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पूर्व में स्थित है।[1]

२००४ के भूकम्प व सुनामी का प्रकोप[संपादित करें]

सन् २००१ की भारतीय राष्ट्रीय जनगणना में यहाँ चार गाँवों में ४३६ लोग बसे हुए थे: ट्रिन्केट (२४४ लोग), सफ़ेबालू (१२७ लोग), तापिअंग (४२ लोग) और होककूक (२३ लोग)। २००४ की सुनामी ने इस द्वीप को तबाह कर दिया। ९१ लोगों की जानें गई या वे लापता हो गये। सुनामी उत्पन्न करने वाले भूकम्प के भी भयंकर असर हुए। द्वीप का एक भाग सागर के नीचे धकेल दिया गया और द्वीप का क्षेत्रफल ३६ वर्ग किमी से कम होकर २९ किमी रह गया। द्वीप की बची आबादी की सुरक्षा के लिये सरकार ने उन्हें नन्कोव्री द्वीप और कमोर्ता द्वीप ले जाकर बसा दिया और वहाँ "विकास नगर" नामक बस्तियाँ निर्माण की। २०१३ में ट्रिन्केट पर केवल २ लोग वापस जा कर रह रहे थे।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Islands of Andaman and Nicobar Islands (India)". UN. मूल से 17 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  2. Zoyab, Alaphia. "A house for Mr. Gopinath, and a genset" Archived 2013-10-29 at the वेबैक मशीन, द हिन्दू, August 4, 2012.(Entry retrieved 25 sept. 2013)