एंटोनियो गुटेरेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एंटोनियो गुटेरेस

[1]


महासचिव संयुक्त राष्ट्र संघ [1]
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
जनवरी 01, 2017
पूर्वा धिकारी बान की मून

जन्म 30 अप्रैल 1949 (1949-04-30) (आयु 74)
लिस्बन, पुर्तगाल
जन्म का नाम एंटोनियो मैन्युएल डी ओलिविएरा गुटेरेस
शैक्षिक सम्बद्धता लिस्बन विश्वविद्यालय
धर्म रोमन कैथोलिक
जालस्थल Campaign website

एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाली राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ हैं। गुटेरेस 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन में भी दस साल तक कार्य किया।[1] सुरक्षा परिषद के मतदान में उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। इसी के बाद ही उनका नाम अगले महासचिव के रूप में घोषित किया गया।[2][1] गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र में नवें महासचिव हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

इनका जन्म पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 30 अप्रैल 1949 को हुआ था। प्रेस्टिजियस लिसउ डे कैमोएस नाम के माध्यमिक विद्यालय में इनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। वर्ष 1971 में इन्होनें लिस्बन विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया।[3]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

  • वर्ष 1992 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • वर्ष 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे।
  • अक्टूबर 06.2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के नवें महासचिव नियुक्त हुए। महासचिव का पद जनवरी 01 ,2017 से प्रभावी होगा। [4]
  • वर्ष 2005 से 2015 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में शरणार्थियों के उच्चायुक्त रहे।
  • 12 दिसम्बर 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के नवें महासचिव के पद की शपथ ग्रहण की। [5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्तूबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्तूबर 2016.
  3. "एंटोनियो गुटेरेस अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सही उम्मीदवार हैं : चीन". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-02-08.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्तूबर 2016.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]