अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
Editing of this article by new or unregistered users is currently disabled. See the protection policy and protection log for more details. If you cannot edit this article and you wish to make a change, you can request an edit, discuss changes on the talk page, request unprotection, log in, or create an account. |
निर्देशांक: 38°54′00″N 77°2′39″W / 38.90000°N 77.04417°W
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष | |||
| |||
मुख्यालय | वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य | ||
---|---|---|---|
स्थापना | जुलाई, 1944 | ||
प्रबन्ध निदेशक | क्रिस्टीन लेगार्ड(जर्मनी) | ||
केन्द्रीय बैंक | |||
मुद्रा | विशिष्ट ड्रॉइंग अधिकार | ||
ISO 4217 कूट | XDR | ||
आधार ऋण दर | 3.49% एस.डी.आर के लिए[1] | ||
जालस्थल | www.imf.org |
अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (अंग्रेजी: International Monetary Fund ; इण्टरनेशनल मॉनिटरी फ़ण्ड , लघुरूप: IMF; आईएमएफ़ ) एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य राष्ट्रों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर दृष्टि रखने का कार्य करती है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है। यह संगठन अन्तरराष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करती है।[2] इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है। इस संगठन के प्रबन्ध निदेशक डॉमनिक स्ट्रॉस है। आईएमएफ़ की विशेष मुद्रा एसडीआर (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) है। अन्तरराष्ट्रीय व्यापार और वित्त के लिए कुछ देशों की मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है, इसे एसडीआर कहते हैं। एसडीआर में यूरो, पाउण्ड, येन और डॉलर हैं। आईएमएफ़ की स्थापना 1944 में की गई थी। विभिन्न देशों की सरकार के 45 प्रतिनिधियों ने अमेरिका के ब्रिटेन वुड्स में बैठक कर अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक समझौते की रूपरेखा तैयार की थी। 27 दिसम्बर, 1945 को 29 देशों के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आईएमएफ़ की स्थापना हुई।

आईएमएफ़ के कुल 183 सदस्य देश हैं। 29 जून 2009 को कोसोवो गणराज्य 186 वें देश के रूप में शामिल हुआ था।[3][4] आईएमएफ़ का उद्देश्य आर्थिक स्थिरता सुरक्षित करना, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, निर्धनता कम करना, रोजगार को बढ़ावा देना और अन्तरराष्ट्रीय व्यापार सुविधाजनक बनाना है। सदस्य देशों की संख्या बढ़ने के साथ वैश्विक अर्थ-व्यवस्था में आईएमएफ़ का कार्य काफी बढ़ा है। कोई भी देश आईएमएफ़ की सदस्यता के लिये आवेदन कर सकता है। पहले यह आवेदन आईएमएफ़ के कार्यपालक बोर्ड द्वारा विचाराधीन भेजी जाती है। इसके बाद कार्यकारी बोर्ड, बोर्ड ऑफ़ गर्वनेंस को उसकी संस्तुति के लिए भेजता है। वहाँ स्वीकृत होने पर सदस्यता मिल जाती है।
सन्दर्भ
- ↑ "मासिक विनिमय दर अभिलेख". मूल से 15 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितम्बर 2009.
- ↑ सुलिवान, आर्थर; स्टीवन एम शेफ़्रिन (2003). इकॉनोमिक्स: प्रिंसिपल्स इन ऐक्शन. अपर सैडल रिवर, न्यू जर्सी 07458: पियरसन प्रेन्टिस हॉल. पृ॰ 488. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-13-063085-3. मूल से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2009.सीएस1 रखरखाव: स्थान (link)
- ↑ स्टाफ़ रिपोर्ट्स्र (२९ जून २००६). "कोसोवो गणराज्य अब आई। एम.एफ़ और विश्व बैंक का आधिकारिक सदस्य है।". द कोसोवो टाइम्स. मूल से 2 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ जून २००६.
Kosovo signed the Articles of Agreement of the International Monetary Fund (IMF) and the International Bank for Reconstruction and Development (the World Bank) on behalf of Kosovo at the State Department in Washington.
Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(मदद) - ↑ आई एम.एफ़ (29 जून 2006). कोसोवो आई। एम.एफ़ का १८६वां सदस्य बना. प्रेस रिलीज़. Archived from the original on 5 जुलाई 2009. http://www.imf.org/external/np/sec/pr/2009/pr09240.htm. अभिगमन तिथि: 29 जून 2006.
बाहरी कड़ियाँ
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आधिकारिक जालस्थल