सामग्री पर जाएँ

एंटोनियो गुटेरेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंतोनियो गुतेरश

[1]


महासचिव संयुक्त राष्ट्र संघ [1]
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
जनवरी 01, 2017
पूर्वा धिकारी बान की मून

जन्म 30 अप्रैल 1949 (1949-04-30) (आयु 76)
लिस्बन, पुर्तगाल
जन्म का नाम अंतोनियो मैन्युएल डी ओलिविएरा गुतेरश
शैक्षिक सम्बद्धता लिस्बन विश्वविद्यालय
धर्म रोमन कैथलिक
जालस्थल Campaign website

ऐंटोनियो गुटेरेस (मूल उच्चारण: अंतोनियो गुतेरश) एक पुर्तगाली राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ हैं। गुतेरश 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। गुतेरश ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संघटन में भी दस साल तक कार्य किया।[1] सुरक्षा परिषद के मतदान में उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। इसी के बाद ही उनका नाम अगले महासचिव के रूप में घोषित किया गया।[2][1] गुतेरश संयुक्त राष्ट्र में नवें महासचिव हैं।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

इनका जन्म पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 30 अप्रैल 1949 को हुआ था। प्रेस्टिजिस लिसउ डे कैमोएस नाम के माध्यमिक विद्यालय में इनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। वर्ष 1971 में इन्होनें लिस्बन विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने असिस्टंट प्रफ़ेसर के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया।[3]

राजनीतिक जीवन

[संपादित करें]
  • वर्ष 1992 में सोशलिस्ट इंटरनैशनल के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • वर्ष 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे।
  • अक्टूबर 06, 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के नवें महासचिव नियुक्त हुए। महासचिव का पद जनवरी 01, 2017 से प्रभावी हुआ। [4]
  • वर्ष 2005 से 2015 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में शरणार्थियों के उच्चायुक्त रहे।
  • 12 दिसम्बर 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के नवें महासचिव के पद की शपथ ग्रहण की। [5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 "संगृहीत प्रति". 12 अक्तूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2016.
  2. "संगृहीत प्रति". 9 अक्तूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2016.
  3. "एंटोनियो गुटेरेस अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सही उम्मीदवार हैं: चीन". Patrika News (हिन्दी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-02-08.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. "संगृहीत प्रति". 25 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2016.
  5. "संगृहीत प्रति". 21 दिसंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2017.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]