24 (टीवी शृंखला)
२४ | |
---|---|
![]() | |
शैली |
ड्रामा शृंखला राजनीतिक थ्रिलर जुर्म एक्शन |
सर्जक |
जोएल सरनाऊ रॉबर्ट कोचरन |
सितारे |
कीफर सदरलैंड मेरी लिन राज्स्कुब कार्लोस बर्नार्ड एलीशा कथबर्ट डेनिस हेसबर्ट जेम्स मोरिसन रिको एलिसवर्थ किम रावर डी. बी. वूडसाइड पेन्नी जॉनसन जेराल्ड रोजेर क्रोस ग्रेगोरी इत्जिन चेरी जोन्स लुईस लोम्बार्डी ऐनी वेर्स्चिंग सराह क्लार्क |
संगीत निर्देशक | शॉन कालेरी |
निर्माण का देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एं) | अंग्रेज़ी |
सत्र संख्या | 8 |
प्रकरणों की संख्या | 192 + २४: रिडेम्पशन (प्रकरणों की संख्या) |
निर्माण | |
कार्यकारी निर्माता |
जोएल सरनाऊ रॉबर्ट कोचरन ब्रायन ग्रेज़र हॉवर्ड गोर्डन इवान कात्ज़ कीफर सदरलैंड जॉन सीज़र मैनी कोटो डेविड फ्यूरी ब्रैड टर्नर ब्रेनन ब्रागा एलेक्स गंसा चिप जोहानसन टोनी क्रांत्ज़ |
स्थल |
लॉस एंजिंल्स (प्रकरण 1–6) दक्षिण अफ़्रीका (रिडेम्पशन) वॉशिंगटन डी॰ सी॰ (7वां प्रकरण) न्यू यॉर्क शहर (8वां प्रकरण) |
प्रसारण अवधि | 43 मिनट |
निर्माण कंपनी |
इमैजिन इंटरटेनमेंट 20एथ सेंच्युरी फॉक्स टेलिविज़न रियल टाइम प्रोडक्शंस टीकवूड लेन प्रोडक्शंस |
वितरक | 20एथ टेलिविज़न |
प्रसारण | |
मूल चैनल | फॉक्स |
छवि प्रारूप |
NTSC 480i (SDTV) PAL 576i (SDTV) 720p (HDTV) फॉक्स एचडी 1080i (HDTV) Sky+ HD |
मूल प्रसारण | नवम्बर 6, 2001 | – मई 24, 2010
कालक्रम | |
संबंधित कार्यक्रम |
२४: कांस्पिर्सी द रुकी |
२४ (अंग्रेज़ी: 24) एक अमेरिकी टेलिविज़न धारावाहिक है जिसका निर्माण फॉक्स नेटवर्क और सिंडिकेट वर्ल्डवाइड ने किया है। इसमें कीफर सदरलैंड एक दहशत विरोधी दस्ते के एजंट जैक बेउर के रूप में है। हर २३ एपिसोडों का प्रकरण बेउर के जीवन के २४ घंटे दिखाता है जिसमे वास्तविक समय के अनुसार कहानी बताई जाती है। इसकी शुरुआत ६ नवम्बर २००१ को हुई थी और अबतक इसके १९२ एपिसोड आठ संस्करणों में दिखाए जा चुके है व इसका अंतिम एपिसोड २४ मई २०१० को प्रसारित कर इस शृंखला का अंत कर दिया गया। इसके साथ ही एक फ़िल्म २४: रिडेम्पशन को छठे और सातवे प्रकरण के बिच प्रसारित किया गया था और इसी नाम की एक मुख्य फ़िल्म को २०१२ में फ़िल्मांकन करने की योजना है।
बेउर एक मात्र ऐसा पात्र है जो इस शृंखला के हर एपिसोड में है। शृंखला की शुरुआत में वह लॉस एंजिंल्स में स्थित एक दशत विरोधी दस्ते के लिए कार्य करता है जिसमे वह बेहद कामयाब व निपुण एजंट है व इस बात में विशवास रखता है की "अंत भला तो सब भला" और इसके लिए किसी भी हरकत को अंजाम देने के लिए तत्पर रहता है।[1][2] शृंखला में मुख्यतः सभी घटनाएं राजनीतिक समस्याओं से जुडी होती है।[3] एक साधारण कहानी में बेउर समय के साथ लड़ते हुए कई आतंकवादी योजनाओं को नाकाम करता है जिनमे राष्ट्रपती पर जानलेवा हमले की साजिशें, परमाणु, जैविक व रासायनिक खतरे, सायबर हमले व कॉर्पोरेट और सरकार में मिले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना शामिल है।
हालांकि इसे समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया है परन्तु इस शृंखला को यातना के प्रयोग का सही व मुस्लिमों को गलत धारणाओं से दिखाने के लिए टिका की गई है। इन सब के बावजूद इसे अपने आठ प्रकरणों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है जिनमे २००३ में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा शृंखला का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और २००६ में बेहतरीन ड्रामा शृंखला का प्राइमटाइम एमी पुरस्कार शामिल है। अपने आठवें प्रकरण के अंत के बाद २४ अबतक का सबसे लम्बा चलने वाला जासूसी पर आधारित टेलीविजन धारावाहिक बन गया और इसने मिशन: इम्पोसिबल और द ऐवेंजर्स को पीछे छोड दिया।[4]
सारांश[संपादित करें]
आधार[संपादित करें]
२४ एक ड्रामा शृंखला है जिसमे कीफर सदरलैंड जैक बेउर की भूमिका में है, जिसमे एक काल्पनिक दहशतवाद विरोधी दस्ते के कार्य को दिखाया जाता है व अमेरिका को दहशतवादी घटनाओं से बचने के उनके प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। हर एपिसोड बेउर, अमेरिकी सरकार के अधिकारियों व षड्यंत्रकारियो पर केंद्रित होता है। एपिसोड एक घंटे में पूरा होता है जिसमे सभी घटनाएं वास्तविक समय के अनुसार दिखाई जाती है।[5] वास्तविक-विश्व का ज्ञान दर्शाने के लिए एक घडी शो के दौरान लगातार दिखाई देती है और बिच-बिच में सभी दृश्यों को एक साथ पर्दे पर बटां दिखाया जाता है जिससे उस समय हो रहे सभी कार्यों को एक साथ देखा जा सकता है।
अवलोकन[संपादित करें]
पहला प्रकरण सुबह १२:०० बजे लॉस एंजिंल्स में कैलिफोर्निया से शुरू होता है। जैक बेउर का ज़िम्मा सेनेटर डेविड पाल्मर को उनकी हत्या के षड्यंत्र से बचाना है और साथ ही अपने परिवार की भी उनसे रक्षा करनी है जो जैक और डेविड के बाल्कांस में अमेरिका द्वारा किए गए गुप्त मिशन का हिस्सा होने के कारण उन दोनों से प्रतिशोध लेना चाहते है।
दूसरा प्रकरण पहले प्रकरण के अट्ठारह महीने बाद सुबह ८:०० बजे शुरू होता है। जैक को एक परमाणु बम को लॉस एंजिंल्स के निकट विस्फोटित होने से रोकना है और बाद में राष्ट्रपति डेविड पाल्मर को इस खतरे के पीछे हात का पर्दाफाश करने में मदद करनी है। यह अमेरिका व टिन मध्य पूर्वी देशों के बिच युद्ध होने से रोकने के लिए आवश्यक है।
तीसरा प्रकरण दूसरे प्रकरण के तीन वर्षों बाद दोपहर १:०० बजे शुरू होता है। एक मेक्सिकी ड्रग दस्ते में गुप्त तरीके से कार्य करते हुए हेरोइन की लत से लड़ते हुए जैक को दोबारा इस समूह में घुस कर एक जानलेवा वाइरस को काले बाजार में उतरने से रोकना है। दूसरी ओर राष्ट्रपती डेविड पाल्मर एक लाइव प्रसारण की तयारी कर रहे है। बाद में जैक और पाल्मर को मिलकर एक आतंकवादी स्टीफन सौन्डर्स के साथ सहाकार्य करना पड़ता है जो आखिरकार वाइरस को हासिल करलेता है और बाद में उन्हें उसे वह वाइरस कई अमरीकी शहरों में फ़ैलाने से रोकना पड़ता है।
पात्र[संपादित करें]
मुख्य पात्र[संपादित करें]
अभिनेता | पात्र | कुल एपिसोड | मुख्य प्रकरण | आवर्ती पात्र प्रकरण |
---|---|---|---|---|
कीफर सदरलैंड | जैक बेउर | 192 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, आर, 7, 8 | लागू नहीं |
लेस्ली होप | टेरी बेउर | 24 | 1 | लागू नहीं |
सराह क्लार्क | नीना मेयर्स | 36 | 1 | 2, 3 |
एलीशा कथ्बर्ट | किम बेउर | 79 | 1, 2, 3 | 5, 7, 8 |
डेनिस हेसबर्ट | डेविड पाल्मर | 80 | 1, 2, 3 | 4, 5 |
सराह विंटर | केट वार्नर | 25 | 2 | 3 |
क्सैन्दर बर्कले | जोर्ज मेसन | 27 | 2 | 1 |
पेन्नी जॉनसन जेराल्ड | शेरिल पाल्मर | 45 | 2 | 1, 3 |
कार्लोस बर्नार्ड | टोनी अल्मेडा | 115 | 2, 3, 5, 7 | 1, 4 |
रिको एलिसवर्थ | मिशेल देस्लर | 62 | 3 | 2, 4, 5 |
जेम्स बैज डेल | चेस एडमंड्स | 24 | 3 | लागू नहीं |
किम रावर | ऑड्रे रेनेस | 52 | 4, 5 | 6 |
अल्बर्टा वाटसन | एरिन ड्रिस्कोल | 12 | 4 | लागू नहीं |
लाना परिला[*] | सराह गाविन | 12 | 4 | 4 |
रोजर क्रोस[*] | कर्टिस मैनिंग | 44 | 4, 5 | 4, 6 |
विलियम दीवाने | जेम्स हेलर | 20 | 4 | 5, 6 |
मेरी लिन राज्स्कुब | कोल ओ'ब्रायन | 125 | 5, 6, 7, 8 | 4 |
ग्रेगोरी इत्जिन | चार्ल्स लोगन | 44 | 5 | 4, 6, 8 |
जेम्स मोरिसन | बिल बुचानन | 64 | 5, 6, 7 | 4 |
लुईस लोम्बार्डी | एडगर स्टीलिस | 37 | 5 | 4 |
जीन स्मार्ट | मार्था लोगन | 24 | 5 | 6 |
डी. बी. वूडसाइड | वेन पाल्मर | 48 | 6 | 3, 5 |
पिटर मैक'निकोल | टॉम लेनॉक्स | 24 | 6 | 6, आर |
जेनी एटकिंसन | कैरेन हेयिस | 30 | 6 | 5 |
कार्लो रोटा | मोरिस ओ'ब्रायन | 29 | 6 | 5, 7 |
एरिक बल्फोर | मिलो प्रेसमैन | 28 | 6 | 1 |
मरिसोल निकोल्स | नाडिया यासिर | 24 | 6 | लागू नहीं |
रेगिना किंग | सैंड्रा पाल्मर | 9 | 6 | लागू नहीं |
शेरिल जोन्स | एलीसन टेलर | 43 | आर, 7, 8 | लागू नहीं |
ऐनी वर्च्शिंग | रिनी वाकर | 37 | 7, 8 | लागू नहीं |
कोल्म फेओरे | हेनरी टेलर | 12 | आर, 7 | लागू नहीं |
बोब गुटन | एथन केनिन | 31 | आर, 7 | 6, 8 |
जेफ्रे नोर्डलिंग | लैरी मोस | 19 | 7 | लागू नहीं |
र्हिज़ किरो | शॉन हिलिंगर | 10 | 7 | लागू नहीं |
जानिनी गरोफालो | जेनिस गोल्ड | 21 | 7 | लागू नहीं |
अनिल कपूर | ओमर हसन | 15 | 8 | लागू नहीं |
मेकेल्ती विलियमसन | ब्रायन हेस्टिंग्स | 17 | 8 | लागू नहीं |
केटी सैकोफ़ | डाना वाल्श | 20 | 8 | लागू नहीं |
क्रिस दियामंतोपोलुस | रोब विज़ | 12 | 8 | लागू नहीं |
जॉन बॉयड | अर्लो ग्लास | 24 | 8 | लागू नहीं |
फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर | कोल ओर्तिज़ | 24 | 8 | लागू नहीं |
- 1.^ बिच प्रकरण में ही अतिथि भूमिका से मुख्य पात्र में बदल दिया गया
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Blatter, Helene (April 11, 2006). "By any means necessary For '24's' Jack Bauer, justice comes with a price — and Americans are OK with it". The Press Enterprise. मूल से 29 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 23, 2011.
- ↑ Gray, Ellen (जनवरी 8, 2009). "On TV: Hoping for change? Then don't watch '24'". Philadelphia Daily News. मूल से 14 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 23, 2011.
- ↑ Lundegaard, Erik (जनवरी 8, 2006). "The Manchurian movie — Who took the politics out of the political thriller?". MSNBC.com. मूल से 23 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 23, 2011. Archived 2011-06-23 at the Wayback Machine
- ↑ Krug, Kurt Anthony (May 27, 2010). "The final hours: '24' counts down to explosive series finale on Monday". Press and Guide. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 22, 2011.
- ↑ Deggans, Eric (November 6, 2001). "The real new TV season starts tonight". St. Petersburg Times. मूल से 24 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 23, 2011.