2017 पटना नाव दुर्घटना
तिथि | 14 जनवरी 2017 |
---|---|
समय | शाम 6:30 बजे के आसपास (भारतीय मानक समय)[1] |
स्थान | गंगा नदी, पटना बिहार, भारत |
कारण | क्षमता से ज्यादा भीड़ |
मृत्यु | 24 मृत्यु |
14 जनवरी 2017 को भारतीय नगर पटना, बिहार में एक नाव, जिसमें 70 लोग सवार थे, गंगा नदी में डूब गयी। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 24 लोगो की मौत हुई है।[1] यह दुर्घटना पटना के एनआईटी घाट के निकट हुई।[2]
दुर्घटना
[संपादित करें]यह दुर्घटना उस समय हुई जब नाव मकर संक्रांति के पर्व पर जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही थी।[3] घटना एनआईटी घाट के निकट हुई।[2] प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर महिलाओं व बच्चों समेत 40 लोग सवार थे।[4] नाव दुर्घटनाग्रस्त तब हुई जब यह घाट पर पहुचने ही वाली थी।[2] नाव की क्षमता 30 लोगो की थी, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमे 40 से 50 लोग सवार थे।[5]
राहत एवं बचाव कार्य
[संपादित करें]नाव पलटते ही उसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे। ये देख आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने में जुट गए। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ़ की टीम भी रबड़ के ट्यूब की मदद से डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गई।[2] 14 जनवरी को 19 लोगो का शव बरामद हुआ, जबकि अगले दिन 5 और लोगो के मृत्यु की पुष्टि हुई।[5] 9 लोगो को नदी से जिन्दा भी बचाया गया,[4] जबकि दर्जन भर लोग नदी की धारा में बह गये।[5] 8 लोगो को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।[4][5]
मदद
[संपादित करें]भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने मारे गये लोगो के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख तथा घायलों के लिये ₹50 हजार की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक परिवारों के लिये ₹4 लाख की घोषणा की।[1]
जांच
[संपादित करें]बिहार सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में गठित जांच समिति को इस घटना की पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के लिए भी कहा।[6]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ इ "पटना हादसा : गंगा में नाव पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवज़े का ऐलान". एनडीटीवी. जनवरी 15, 2017. Archived from the original on 15 जनवरी 2017. Retrieved जनवरी 15, 2017.
- ↑ अ आ इ ई "पटना में 70 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 21 की मौत, कई अभी भी लापता". न्यूज़ 18 इंडिया. जनवरी 14, 2017. Archived from the original on 16 जनवरी 2017. Retrieved जनवरी 15, 2017.
- ↑ "पटना में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पलटने से 20 की मौत, दर्जनों लापता". एबीपी न्यूज़. जनवरी 14, 2017. Archived from the original on 16 जनवरी 2017. Retrieved जनवरी 15, 2017.
- ↑ अ आ इ "Several feared dead in Patna boat accident" (in अंग्रेज़ी). द हिन्दू. 14 जनवरी 2017. Retrieved 15 जनवरी 2017.
- ↑ अ आ इ ई "Death toll rises to 24 after India Ganges boat capsize" (in अंग्रेज़ी). रायटर्स. 15 जनवरी 2017. Archived from the original on 15 जनवरी 2017. Retrieved 16 जनवरी 2017.
- ↑ "नीतीश कुमार ने नाव दुर्घटना पर की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक". आज तक. 16 जनवरी 2017. Archived from the original on 16 जनवरी 2017. Retrieved 16 जनवरी 2017.
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |