1971 हॉकी विश्वकप (पुरुष)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हॉकी विश्वकप (पुरुष) 1971
आयोजक अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
मेजबान देश स्पेन
शहर बार्सिलोना
आयोजन स्थल रियल पोलो मैदान
टूर्नामेंट प्रारूप मैदानी हॉकी
टीमों ने भाग लिया 10
विजेता पाकिस्तान पाकिस्तान
उपविजेता स्पेन स्पेन
तृतीय स्थान भारत भारत
मैच 30
गोल 66
(अगला) 1973

1971 का पुरुष हॉकी विश्व कप हॉकी विश्व कप का प्रथम संस्करण था, जो पुरुषों की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप था। 1971 में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई थी। यह 15 से 24 अक्टूबर 1971 तक बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किया गया था।पाकिस्तान इस प्रतियोगिता में मेज़बान देश स्पेन को हराकर विश्व चैंपियन बना था। [1] पाकिस्तान के तनवीर दार ने सर्वाधिक आठ गोल किए।

सम्मलित टीमें[संपादित करें]

इस हॉकी विश्वकप में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों को दो पूलों में बांटा गया था।

पूल ए - भारत, पश्चिम जर्मनी, केन्या, फ्रांस, अर्जेंटीना

पूल बी - स्पेन, पाकिस्तान, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "हॉकी विश्व कप फ्लैश बैक: पाकिस्तान बना था पहला विश्व चैंपियन". जागरण. 21 नवम्बर 2018. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2021.