२०११ सेन्दाई भूकम्प और सुनामी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2011 का तोहोकु भूकंप और सुनामी
२०११ सेन्दाई भूकम्प और सुनामी is located in जापान
२०११ सेन्दाई भूकम्प और सुनामी
टोकियो
टोकियो
सेंडाइ
सेंडाइ
२०११ सेन्दाई भूकम्प और सुनामी (जापान)
तारीख 14:46:23, 11 मार्च 2011 (+09:00) (2011-03-11T14:46:23+09:00)
अवधि 5 मिनट[1]
परिमाण 9.0 MW[2]
गहराई 24.4 कि॰मी॰ (80,000 फीट)
अधिकेन्द्र स्थान 38°19′16″N 142°22′08″E / 38.321°N 142.369°E / 38.321; 142.369निर्देशांक: 38°19′16″N 142°22′08″E / 38.321°N 142.369°E / 38.321; 142.369
प्रकार Megathrust earthquake
प्रभावित देश या इलाके जापान (मुख्य रूप से)
प्रशांत तट (सुनामी)
कुल क्षति बाढ़, भूस्खलन, आग, इमारतों और बुनियादी ढाँचे को हुआ नुकसान, परमाणु दुर्घटनायें
Peak acceleration 0.35g
सुनामी हां
भूस्खलन हां
बाद के झटके कम से कम 315 (30 ज्यादा 6.0 MW)

2011 का सेंडाइ भूकंप और सुनामी (东北 地方 太平洋 冲 地震, तोहोकु चीहो ताइहाइयो-ओकी जिशिन, शाब्दिक "तोहोकु क्षेत्र प्रशांत महासागर अपतटीय भूकंप")[2][3][4], जापान के ओशिका प्रायद्वीप, के पूर्वी तट से 130 किलोमीटर की दूरी पर 11 मार्च, 2011 को 05:46 UTC (14:46 स्थानीय समय)[5][6] पर आया एक महाविनाशी भूकंप है, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.0 मापी गयी है। इस भूकंप का अधिकेन्द्र जापान के पूर्वी तट से 130 किलोमीटर की दूरी पर और अवकेन्द्र 24.4 किलोमीटर (15.2 मील) की गहराई पर स्थित था।[7][8]

भूकंप के कारण दुनिया के लगभग 20 देशों जिनमें उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका का पूरा प्रशांत तटीय क्षेत्र शामिल है, में सुनामी चेतावनी जारी की गयी और जापान के प्रशांत तट को लोगों से खाली कराया गया।[9][10][11] भूकंप के फलस्वरूप 10 (मीटर 33 फुट) ऊँची सुनामी लहरें उत्पन्न हुईं जिन्होने जापान के तटीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कहर बरपाया। जापान में यह लहरें तट से 10 किलोमीटर अंदर तक आ गयीं।[12]

जापान की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर जापान के 16 प्रांतों में, 10,872[13] लोगों के मरने, 2,776[13] लोगों के घायल होने और 16,244[13] लोगों के लापता होने की पुष्टि की है, लेकिन गैर सरकारी खबरों के मुताबिक हताहतों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।[14] भूकंप के कारण जापान में व्यापक क्षति हुई है, जिनमें सड़कों और रेलवे को हुए भारी नुकसान के अलावा जगह जगह आग लगने से हुई हानि भी शामिल है। एक बांध के ढहने की भी खबर है।[15]

पूर्वोत्तर जापान में लगभग 44 लाख घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है और 14 लाख घरों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है।[15] सुनामी के चलते बहुत से बिजली घरों में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है और कम से कम दो परमाणु बिजलीघरों से रेडियोधर्मी विकिरण का खतरा पैदा हो गया है,[16][17] जिसके कारण इनके आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, पूरे क्षेत्र में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।[18] फुकुशिमा-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र में प्रारंभिक भूकंप के लगभग 24 घंटे बाद एक विस्फोट हुआ है, हालांकि इस विस्फोट से संयंत्र के बाहरी कंक्रीट ढाँचे को नुकसान हुआ है पर भीतरी भाग सुरक्षित बताया जाता है।[15][19][20] फुकुशिमा-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र के 20 किलोमीटर और फुकुशिमा-2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

सेंडाइ में आया भूकंप जापान के दर्ज इतिहास में आने वाला अब तक का सबसे विध्वंसकारी और विश्व के आधुनिक इतिहास में आने वाले पाँच सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक है।[21][22][23]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. NBC Nightly News (11 Mar. 2011)
  2. "USGS analysis as of 2011-03-12". Earthquake.usgs.gov. मूल से 13 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2011.
  3. 気象庁 Japan Meteorological Agency. "平成23年3月11日14時46分頃の三陸沖の地震について(第2報) 気象庁 | 平成23年報道発表資料" (जापानी में). JP: JMA. मूल से 30 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  4. NHK World, television broadcast, March 13, 2011, 03:30 UTC
  5. Reilly, Michael (11 मार्च 2011 17:22 GMT). "Japan's quake updated to magnitude 9.0". New Scientist. मूल से 13 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद); |section= ignored (मदद)
  6. "Tsunami warning center raises magnitude of Japan quake to 9.1". US: Honolulu Star-Advertiser. मूल से 22 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  7. "Séisme et tsunami dévastateurs: plus de 1000 morts et disparus au Japon" [Devastating quake and tsunami: more than 1,000 deaths and many more missing in Japan]. Le Parisien (फ़्रेंच में). 11 मार्च 2011. मूल से 15 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  8. "Tsunami hits north-eastern Japan after massive quake". बीबीसी न्यूज़. UK. 11 मार्च 2011. मूल से 24 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  9. "Tsunami bulletin number 3". Pacific Tsunami Warning Center/NOAA/NWS. 11 मार्च 2011. मूल से 23 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  10. Wire Staff (11 मार्च 2011). "Tsunami warnings issued for at least 20 countries after quake". CNN. मूल से 23 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  11. "PTWC warnings complete list". मूल से 23 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  12. Roland Buerk. "Japan earthquake: Tsunami hits north-east". News. UK: BBC. मूल से 24 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  13. "Damage Situation and Police Countermeasures associated with 2011Tohoku district – off the Pacific Ocean Earthquake" (PDF). Japanese National Police Agency. 14 मार्च 2011. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2011. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "Template:2011 Sendai earthquake and tsunami casualties NPA" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  14. Hiyama, Hiroshi. "Blast at Japan nuke plant; quake leaves 10,000 missing". AFP. मूल से 16 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  15. "World English". NHK. 12 मार्च 2011. मूल से 23 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  16. "2011/03/13 01:04 - Meltdown Caused Nuke Plant Explosion: Safety Body". E.nikkei.com. मूल से 20 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2011.
  17. "Report: 2nd Japan nuclear meltdown likely under way - World news - Asia-Pacific - msnbc.com". MSNBC. मूल से 14 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2011.
  18. "Official: 2 Japanese plants struggling to cool radioactive material". CNN. 11 मार्च 2001. मूल से 1 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  19. Wire Staff. "Report: Explosion at Japanese nuclear plant". World. CNN. मूल से 14 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  20. "Huge blast at Japan nuclear power plant (with video of explosion)". बीबीसी न्यूज़. 12 मार्च 2011. मूल से 12 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2011.
  21. "Magnitude 8.9 – NEAR THE EAST COAST OF HONSHU, JAPAN 2011 March 11 05:46:23 UTC". United States Geological Survey (USGS). मूल से 30 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  22. "8.9 Earthquake in Japan, Tsunami Warning to Russia, Taiwan and South East Asia". 11 मार्च 2011. मूल से 14 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.
  23. "Japan quake – 7th largest in recorded history". 11 मार्च 2011. मूल से 12 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2011.