सामग्री पर जाएँ

होडल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होडल
Hodal
चमेली वन में हनुमान मन्दिर
चमेली वन में हनुमान मन्दिर
होडल is located in हरियाणा
होडल
होडल
हरियाणा में स्थिति
निर्देशांक: 27°53′38″N 77°22′08″E / 27.894°N 77.369°E / 27.894; 77.369
देश भारत
राज्यहरियाणा
ज़िलापलवल ज़िला
जनसंख्या (2011)
  कुल50,143
भाषा
  प्रचलितहरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

होडल (Hodal) भारत के हरियाणा राज्य के पलवल ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2][3]

होडल ऍन ऍच 2 पर स्थित हरियाणा का अंतिम शहर है। यह भीड़भाड़ से मुक्त, शांत, सुन्दर और स्वच्छ शहर है। होडल दिल्ली से 98 किमी की दूरी पर दिल्ली और आगरा के बीच स्थित है। यह फरीदाबाद से 60 किमी, मथुरा से 70 किमी तथा आगरा से 100 किमी दूर है। यह विदेशियो के लिए भी पर्यटन का केन्द्र है। होडल शहर में पर्यटन के लिए कई जगह है, जो लोगो को अपनी ओर आक्रषित करती है, जैसे कि रानी किशोरी महल, सती सरोवर, डबचिक, शिव मंदिर, पांडवकालीन मंदिर, त्यागी बाबा मंदिर, चमेली बन मंदिर, आदि। होडल नगर ब्रज भूमि में है। ये एक धार्मिक नगरी है।

आज होडल शहर विकास के पथ पर है। कई बैक होडल में खुल चुकी है। आज होडल शहर हरियाणा में आर्थिक ,सांस्कर्तिक, धार्मिक तथा शैक्षिणिक रूप से आगे बढ रहा है। यह आसपास के गांवो के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। होडल में आज कई कॉलेज, स्कूल आदि है। होडल शहर 6 लेन हाई के किनारे बसा हुआ है। अतः यहां विकास की अपार संभावनाए हैं। होडल रेलवे और हाईवे से जुडा हुआ है। यहाँ औधौगिक विस्तार भी तेजी से हो रहा है।

होडल नगर परिषद में 2 गावो को शामिल किया गया है। ये गांव है गढी और बेढा पट्टी। होडल में हरियाणा की सबसे बडी सब्जी तथा अनाज मंडी बनाई गयी है। ये मंडी 100 एकड में फैली है। यह मंडी 2018 से शुरू हो गयी है। होडल के नजदीक के शहर पलवल तथा कोसीकलां है। होडल ब्रज भूमि का ऐतिहासिक नगर है। होडल में चमेली वन धाम है जो द्वापर कालीन है। यहां हनुमान जी का अतिप्राचीन मंदिर है। इसकी बहुत मान्यता है। होडल में बहुत से शैक्षिणिक संस्थान खुल गये हैं। होडल के नजदीक जेवर में हवाई अड्डा बन रहा है। होडल में हुडा सेक्टर प्रस्थावित है। होडल दिल्ली NCR क्षेत्र में आता है।इसकी विकास योजना भी बन चुकी है। होडल विकास योजना 2031 के अनुसार इसमे 12 सेक्टर विकसित होने हैं, जिसमें सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10A,10B, 11, 12 बनने है। इनमे होडल के लिए व्यवसायिक, शैक्षिणिक, औद्योगिक, आदि क्षेत्र विकसित किये जाने है। सेक्टर 1 और 2 में रिहाईशी क्षेत्र विकसित होना है। होडल में बहुत सारी योजनाओ पर काम चल रहा है। होडल हरियाणा का भविष्य का स्मार्ट शहर है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018
  2. "Haryana: Past and Present Archived 2017-09-29 at the वेबैक मशीन," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468
  3. "Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859