हर्ष उदय सिंह गौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लेफ्टिनेन्ट कर्नल
हर्ष उदय सिंह गौर
अशोक चक्र
जन्म 1 जुलाई 1953
हरदोई, उत्तर प्रदेश
देहांत 29 नवम्बर 1994 (41 वर्ष की आयु में)
दाजीपुर गाँव, बारामूला, जम्मू और कश्मीर (राज्य)
निष्ठा  India
सेवा/शाखा  भारत सेना
सेवा वर्ष 1974- 1994
उपाधि लेफ्टिनेन्ट कर्नल
सेवा संख्यांक SS-27314
(short-service commission)
IC-36177 (स्थायी कमीशन)
दस्ता १०वीं बिहार रेजिमेन्ट
सम्मान अशोक चक्र

हर्ष उदय सिंह (1 जुलाई 1953 – 29 नवम्बर 1994) भारतीय सशस्त्र सेना के बिहार रेजीमेन्ट में कमाण्डिंग ऑफिसर थे। उनके असाधारण साहस और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए उन्हें मरणोपरान्त सन १९९५ में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया जो भारत का शान्तिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।[1][2][3][4]

जीवन परिचय[संपादित करें]

हर्ष का जन्म १९५३ में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के नीर गाँव में हुआ थ। उनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह गौर था। हर्ष ने अपने गृहनगर में अपनी शिक्षा पूरी की और सी एम नेहरू कॉलेज से १९७२ में स्नातक हुए। सितम्बर १९७३ में उन्होने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश लिया और १२ मई १९७४ को बिहर रेजीमेन्ट में सेकेण्ड लेफ्टिनेन्ट के पद पर लघु-सेवा कमीशन प्राप्त की। [5] Promoted lieutenant on 12 May 1975,[6] इसके बाद १२ मई १९७९ को वे स्थायी कमीशन हुए। [7] 9 जुलाई 1981 को वे कैप्टन पद पर प्रोन्नत हुए।[8]

9 जुलाई 1986 को वे मेजर पद पर प्रोन्नत हुए। इसके बाद उन्होने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएँ दीं। १९९४ में उनकी नियुक्ति कार्यकारी लेफ्टिनेन्ट कर्नल के रूप में १०वीं बिहार बटालियन में हुई जो उस समय जम्मू कश्मीर के बारामूला में तैनात थी। [1]

29 नवम्बर 1994 को जम्मू कश्मीर के बारामूला जनपद के बाजीपुरा गांव में आतंकवादियों से लड़ते हुए श्री गौर शहीद हो गए थे। शहीद होने से पहले उन्होंने 4 आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया था। उनकी इस शहादत को सम्मान देने के लिए मरणोपरान्त अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lt Col Harsh Udai Singh Gaur AC". अभिगमन तिथि 21 December 2018.
  2. "LT COL HARSH UDAY SINGH GAUR". मूल से 21 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 December 2018.
  3. Bajwa, Mandeep Singh (16 March 2014). "The warriors from Bihar Regiment". Hindustan Times. अभिगमन तिथि 22 January 2020.
  4. "Securities and Exchange Board of India chief". indiatoday.in. अभिगमन तिथि 21 December 2018.
  5. "Part I-Section 4: Ministry of Defence (Army Branch)" (PDF). The Gazette of India. 18 October 1975. पृ॰ 1416.[मृत कड़ियाँ]
  6. "Part I-Section 4: Ministry of Defence (Army Branch)" (PDF). The Gazette of India. 4 December 1976. पृ॰ 1663.[मृत कड़ियाँ]
  7. "Part I-Section 4: Ministry of Defence (Army Branch)" (PDF). The Gazette of India. 12 January 1980. पृ॰ 73.[मृत कड़ियाँ]
  8. "Part I-Section 4: Ministry of Defence (Army Branch)" (PDF). The Gazette of India. 21 November 1981. पृ॰ 1550.[मृत कड़ियाँ]

साँचा:अशोक चक्र से सम्मानित