हबर्ट सेसिल बूथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हबर्ट सेसिल बूथ
जन्म 4 जुलाई 1871
ग्लॉसेस्टर, इंग्लैंड
मौत 14 जनवरी 1955(1955-01-14) (उम्र 83)
क्रॉयडन, इंग्लैंड
राष्ट्रीयता अंग्रेज
शिक्षा सिटी एंड गिल्ड्स ऑफ़ लंदन इंस्टीट्यूट, लन्दन
जीवनसाथी शार्लोट मैरी पियर्स (वि॰ 1903; नि॰ 1948)

हुबर्ट सेसिल बूथ (4 जुलाई 1871 – 14 जनवरी, 1955)[1] एक अंग्रेज इंजीनियर थे, जिन्हें  पहले विद्युत् संचालित वैक्यूम क्लीनर बनाने के लिए जाना जाता है । [2][3][4][5]

उन्होंने फेरिस पहियों,[6] निलंबन पुलों और कारखानों को भी डिजाइन किया था। बाद में वे ब्रिटिश वैक्यूम क्लीनर और इंजीनियरिंग कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी बने।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

बूथ 1871 में ग्लॉसेस्टर,[7][8] इंग्लैंड में जन्में थे. वे प्रधानाध्यापक एच लॉयड ब्रेटन की देखरेख में ग्लॉसेस्टर कॉलेज और ग्लॉसेस्टर काउंटी स्कूल में शिक्षित हुए। 1889 में उन्होंने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए  केन्द्रीय तकनीकी कॉलेज, लंदन[9] में दाखिला लिया।  प्रोफेसर विलियम काऊथोर्न के मार्गदर्शन में सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन साल के कोर्स किया। उन्होंने डिप्लोमा ऑफ एसोसिएटशिप (एसीजीआई) पूरा किया, इसमें वे इंजीनियरिंग विभाग में दूसरे स्थान पर आए। आगे वे सिविल इंजीनियर्स संस्थान के छात्र बने। 

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Institution of Civil Engineers. "OBITUARY. HUBERT CECIL BOOTH. 1871-1955". ICE Proceedings, Volume 4, Issue 4, pages 631 –632. Thomas Telford Publishing.
  2. Gantz, Carroll (Sep 21, 2012). The Vacuum Cleaner: A History. McFarland. p. 49
  3. "Sucking up to the vacuum cleaner". www.bbc.co.uk. 2001-08-30. मूल से 16 मई 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-08-11.
  4. Wohleber, Curt (Spring 2006). "The Vacuum Cleaner". Invention & Technology Magazine. American Heritage Publishing. मूल से 3 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-08.
  5. Cole, David; Browning, Eve; E. H. Schroeder, Fred (2003). Encyclopedia of modern everyday inventions. Greenwood Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-313-31345-5.
  6. "Far-right fury over British bid for Vienna wheel". The Telegraph. Telegraph Media Group Limited. 4 Jun 2008. मूल से 3 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-20.
  7. "Hubert Cecil Booth". www.gracesguide.co.uk (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-02-28.
  8. "Hubert Cecil Booth Biography and Facts – Henry Hoover". www.vacuumcleanerhistory.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-02-28.
  9. "Hubert Cecil Booth". Gloucestershire County Council. मूल से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-21.