सामग्री पर जाएँ

स्वात नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वात

स्वात का बहाव (इंटरैक्टिव मानचित्र)
स्थान
देश  पाकिस्तान
प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा
ज़िला स्वात
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षहिन्दू कुश
Source confluenceउशो और गबराल नदियाँ
  स्थानकलाम
नदीमुख काबुल नदी
  स्थान
चारसद्दा
लम्बाई 240 kमी॰ (150 मील)
जलसम्भर आकार 13,000 kमी2 (1.4×1011 वर्ग फुट)
प्रवाह 
  स्थानमुंदा
  औसत280 m³/s
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम काबुल→ सिन्धु→ अरब सागर
उपनदियाँ  
  बाएँ उशू ख़्वर, बाशीगराम ख़्वर
  दाएँ दराल ख़्वर, गबराल ख़्वर

स्वात (उर्दू: سْوات, अंग्रेज़ी: Swat) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तरी ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में बहने वाली एक नदी है। इसका स्रोत हिन्दू-कुश पर्वतों में है जहाँ से निकलकर यह कालाम घाटी और स्वात ज़िले से गुज़रती है। यहाँ से आगे यह मालाकंड ज़िले से निकलकर पेशावर घाटी में चारसद्दा के पास काबुल नदी में मिल जाती है।

स्वात नदी स्वात ज़िले के बहुत से इलाक़ों में सिंचाई के लिए बहुत महत्व रखती है और इसपर दो जल-विद्युत बाँध भी बने हुए हैं। इनसे पैदा होने वाली बिजली का स्थानीय इस्तेमाल किया जाता है। स्वात नदी एक रमणीय नज़ारा भी है जिसे देखने हर साल बहुत से सैलानी आते हैं। इसकी वादी के निचले हिस्से में बहुत से पुरातन स्थल हैं।[1]

ऋग्वेद में

[संपादित करें]

स्वात नदी को ऋग्वेद के ज़माने में सुवस्तु नदी के नाम से जाना जाता था और यही इसका मूल नाम था। ऋग्वेद के ८:१९:३७ मन्त्र में इस नदी का ज़िक्र मिलता है।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 7 जून 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 जुलाई 2014.
  2. Journal of Indian History by: University of Kerala Dept. of History, University of Allahabad Dept. of Modern Indian History, University of Travancore, University of Kerala, Published by Dept. of Modern Indian History, 1963 page 28