स्ट्रोबोग्रामेटिक संख्या

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डिजिटल कैल्क्युलेटर में 2 और 5 एक-दूसरे से उलटे दिखाई देते हैं, और 0, 1, और 8 उलटे और सीधे - दोनों ही तरह से एक जैसे दिखते हैं।

स्ट्रोबोग्रामेटिक संख्या एक ऐसी संख्या को कहा जाता है जिसके अंक घूर्णी रूप से सममित (rotationally symmetric) हों, ताकि 180 डिग्री घुमाए जाने पर ये समान दिखाई दे। दूसरे शब्दों में, यह संख्या ऊपर से उलट करके देखने पर भी वैसी ही लगती है जैसी सीधे तौर पर दिखती है (जैसे, 69, 96, 1001)। [1] स्ट्रोबोग्राममेटिक प्राइम एक स्ट्रोबोग्राममेटिक संख्या होती है, जो कि एक अभाज्य संख्या (prime number) भी है। अर्थात, एक संख्या जो केवल एक और स्वयं के द्वारा विभाज्य है (जैसे, 11)। [2] यह एक प्रकार का अम्बिग्राम है, जिसका तात्पर्य उन शब्दों और संख्याओं से होता है, जो अलग-अलग दृष्टिकोण से एक ही जैसे दिखाई पड़ते हैं, जैसे चित्रकाव्य (पैलिंड्रोम्स)।[3] देवनागरी और गुरमुखी जैसी भारतीय लिपियों में यह सम्भव नहीं है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Schaaf, William L. (1 March 2016) [1999]. "Number game". Encyclopedia Britannica. मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 January 2017.
  2. Caldwell, Chris K. "The Prime Glossary: strobogrammatic". primes.utm.edu. मूल से 8 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 January 2017.
  3. साँचा:Cite OEIS

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]