स्कारलेट विल्सन
| यह सम्पूर्ण पृष्ठ या इसके कुछ अनुभाग हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषा(ओं) में भी लिखे गए हैं। आप इनका करके विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
| स्कारलेट मेलिश विल्सन | |
|---|---|
| जन्म |
9 मई 1988 फ़ॉकस्टोन, केंट, यूके |
| पेशा | मॉडल, अभिनेत्री, नर्तकी |
| कार्यकाल | 2012–वर्तमान |
स्कारलेट मेलिश विल्सन भारतीय सिनेमा में काम करने वाली एक ब्रिटिश मॉडल और नर्तकी है। [1]
करियर
[संपादित करें]स्कारलेट का जन्म और पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ। इन्होंने लंदन के टिफ़नी थिएटर कॉलेज में कला प्रदर्शन का अध्ययन किया।[2]इन्होंने बैले और जैज़ में प्रशिक्षण प्राप्त किया। [3]इन्होने कहा कि वह एक साल की उम्र से नृत्य (डांस) कर रहीं हैं।[4]
बॉलीवुड में काम करने के लिए 2009 में ये भारत आईं और मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। [5] इन्होंने टीवी शो "चक धूम धूम" में कोरियोग्राफी में सहायता प्रदान की[2]और वाणिज्यिक विज्ञापनों समेत विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनेक शहरों [4]व अभिनेताओं जैसे ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ काम किया। [3]
बॉस्को-सीजर सहित कई कोरियोग्राफरों के साथ इन्होंने काम किया। जहां बोस्को-सीजर ने इनका परिचय निर्देशक दिवाकर बनर्जी से कराया। इन्होंने राजनीतिक थ्रिलर फिल्म "शंघाई" में "इम्पोर्टेड कमरिया " नामक आइटम सॉन्ग किया। इसमें इनकी एक छोटी सी भूमिका भी थी, [4][5] इन्होंने अपनी भूमिका को कैटरीना कैफ से प्रेरित बताया।[6] शंघाई के बाद इन्होंने "बजाते रहो" और "आर राजकुमार" जैसी बॉलीवुड फिल्मों व दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में कई आइटम नंबर किये।[7][8] इन्होंने तेलुगू फिल्म "कैमरामैन गंगतो रामबाबू", [9] "चंडी" [10]और "येवदु" में और कन्नड़ फिल्म "महानदी" और "प्रेम अड्डा" में नृत्य किया। [11][12]इन्हें विजय की तमिल फिल्म "जिल्ला(Jilla)" में भी देखा जाएगा। इन्होंने "जैज़ी बी" की पंजाबी संगीत वीडियो "फीम" (कट लाइक ए डायमंड) में भी काम किया है।[13][14]
राजीव खंडेलवाल के साथ ये अहसान हैदर द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। [15] स्कारलेट ने एस॰एस॰ राजमौली द्वारा निर्देशित 2015 की भारतीय द्विभाषी फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग में भी एक आइटम सॉन्ग किया है।[16][17]
फिल्मांकन
[संपादित करें]| वर्ष | फिल्म | रोल | भाषा | नोट्स |
|---|---|---|---|---|
| 2012 | शंघाई | टीना राय | हिंदी | |
| 2012 | कैमरामैन गंगतो रामबाबू | तेलुगु | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2012 | प्रेम अड्डा | कन्नड़ | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | समर | तमिल | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | बजाते रहो | हिंदी | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | महानदी | कन्नड़ | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | चंडी | तेलुगू | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | आर राजकुमार | हिंदी | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | येवदु | तेलुगू | स्पेशल अपीयरेंस | |
| 2013 | दशहरा | हिंदी | फिल्मिंग | |
| 2013 | जिल्ला | आइटम सॉन्ग | तमिल | जिनगुनामनि गाना |
| 2015 | बाहुबली | तेलुगू, तमिल |
टीवी उपस्थिति
[संपादित करें]- 2014 डेयर 2 डांस प्रतियोगी के रूप में
- 2015 झलक दिख ला जा 8 प्रतियोगी के रूप में
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Sonali Joshi (2012-05-05). "British model Scarlett is B-town's latest sexy import | Mail Online". Dailymail.co.uk. 19 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- 1 2 "I feel I was born in the wrong country: Scarlett Mellish Wilson : EYECATCHERS - इंडिया टुडे". Indiatoday.intoday.in. 2012-05-19. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- 1 2 June 14, 2012 By Sukarna Mondal DC (2012-06-14). "'Imported Kamariya' in T'wood | डेक्कन क्रॉनिकल". Web.archive.org. मूल से पुरालेखन की तिथि: 14 जून 2012. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - 1 2 3 "Scarlett's Bollywood fever". Mid-day.com. 2012-05-31. 2 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- 1 2 "Imported Kamariya fame Scarlett eyes period film : Bollywood, News - इंडिया टुडे". Indiatoday.intoday.in. 2012-06-12. 14 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Scarlett Wilson's role in Shanghai inspired by Katrina". हिन्दुस्तान टाईम्स. 2012-05-23. 27 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Meet the item girl in R... Rajkumar - Rediff.com Movies". Rediff.com. 2013-10-15. 18 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Scarlett, Sonu groove in Prabhu Dheva's next - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 2013-10-14. 19 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ Sashidhar AS, TNN Jul 1, 2012, 05.00PM IST (2012-07-01). "After Charan, it is Pawan for Scarlett Wilson - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 29 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ TNN Jul 18, 2013, 12.20PM IST (2013-07-18). "Scarlett Wilson to shake a leg for Chandi - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. मूल से से 26 जुलाई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ Sunayana Suresh, TNN Aug 21, 2012, 03.43PM IST (2012-08-21). "Scarlett's hot in Sandalwood - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 24 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ Jul 24, 2012, 12.17PM IST (2012-07-24). "Scarlet Wilson is in demand ! - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 24 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "Jazzy B - Feem By Diamond Cut (Official Video) - Oneindia Videos". Videos.oneindia.in. 24 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Scarlett Wilson to groove with Vijay in Jilla". Releasedaydaily.com. 2013-07-04. 23 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Item girl now heroine: Scarlet Wilson - Entertainment - DNA". Dnaindia.com. 24 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-11-20.
- ↑ "Prabhas is shy and extremely humble: Scarlett Wilson". 16 अप्रैल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 जुलाई 2015.
- ↑ "'Baahubali' Special Song: Nora Fatehi, Scarlett Wilson, Gabriela Bertante to Sizzle in Rajamouli's Film". 7 जुलाई 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 जुलाई 2015.