सोभन (फ़िल्म निर्देशक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोभन
जन्म 1968 (1968)
नलगोंडा
मौत 6 जनवरी 2008 (आयु 40)
हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
पेशा फिल्म निर्देशक
कार्यकाल 2002–2004
बच्चे 2
संबंधी चित्तजालु लक्ष्मीपति (भाई)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सोभन (1968 - 6 जनवरी 2008) एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक थे जो तेलुगु फिल्मों में काम करते थें। उन्हें फिल्म वर्शम (2004) में उनके काम के लिए जाना जाता था।

करियर[संपादित करें]

सोभन 1989 में फिल्म उद्योग में शामिल होने के लिए चेन्नई गए। उन्होंने शुरू में राउडीइज़्म नामक एक फिल्म के लिए काम किया, जो 10 दिनों की शूटिंग के बाद रुक गई थी। इसके बाद वे त्रिपुरानेनी वरप्रसाद उर्फ चित्ति बाबू के साथ रायथु भारतम के सह-निदेशक के रूप में शामिल हो गए। उन्होंने इसके बाद रामगोपाल वर्मा के साथ अनगनागा ओका रोजू के सह-निदेशक के रूप में कम किया। फिर उन्होंने कृष्णा वामसी की फिल्म सिंधुरम के लिए एक लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया और मुरारी फिल्म में उनके साथ काम किया। सोभन ने क्षण क्षणम और ओका राजू ओका रानी जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने मलयालम टीवी धारावाहिक नवनीता (2000) के कुछ एपिसोड भी निर्देशित किए। वह मुरारी के निर्माण के दौरान महेश बाबु के संपर्क में थे और फिर इसी के चलते फिल्म बॉबी बनी।[1] सोभन स्क्रिप्टिंग में अपने कुशल हाथ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्क्रिप्ट सेशन के दौरान कई निर्देशकों की मदद की।

मौत[संपादित करें]

सोभन का 6 जनवरी 2008 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह भूमिका चावला को एक फिल्म की कहानी सुना रहे थे, तभी उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और गिर पड़े। वह और उनके पति भरत ठाकुर उन्हें तुरन्त माधापुर के इमेज अस्पताल ले गए। वहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।[2] उनके परिवार में उनकी पत्नी सौजन्या और अभिनेता संतोष शोबन सहित दो बेटे हैं।[3] उनके बड़े भाई कॉमेडियन लक्ष्मीपति का उसी वर्ष निधन हो गया।[4]

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

निदेशक के रूप में[संपादित करें]

  • बॉबी (2002)
  • वर्शम (2004)
  • चंटी (2004)

अभिनेता के रूप में[संपादित करें]

ओका राजू ओका रानी (2003)

संवाद लेखक के रूप में[संपादित करें]

मुरारी (2001)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Error on call to Template:Cite interview: Parameter subject (or last) must be specified
  2. "News (January 2008) - Director Sobhan Is No More". CineGoer.com. 2008-01-07. अभिगमन तिथि 2013-10-07.
  3. "'Varsham' director Shobhan passed away". 7 January 2008. मूल से 6 March 2012 को पुरालेखित.
  4. "Sobhan's brother follows him - Sandalwood News & Gossips". Bharatstudent.com. 2008-02-12. अभिगमन तिथि 2013-10-07.