सामग्री पर जाएँ

सोफिया कोवालेवस्कया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोफिया कोवालेवस्कया

१८८० में सोफिया कोवालेवस्कया
जन्म 15 जनवरी 1850
मॉस्को, रूसी साम्राज्य
मृत्यु 10 फ़रवरी 1891(1891-02-10) (उम्र 41 वर्ष)
स्टॉकहोम, स्वीडन
क्षेत्र गणित
संस्थान स्टॉकहोम विश्वविद्यालय
रूसी विज्ञान अकादमी
शिक्षा गॉतिन्जन विश्वविद्यालय (पीए॰डी॰; १८७४)
डॉक्टरी सलाहकार कार्ल वियर्स्त्रास
प्रसिद्धि कॉसी- कॉवेल्स्की प्रमेय

सोफिया कोवालेवस्कया (अंग्रेज़ी: Sofia Kovalevskaya, रूसी: Со́фья Васи́льевна Ковале́вская) (१५ जनवरी १८५० – १० फ़रवरी १८९१) रूस की प्रसिद्ध गणितज्ञ थीं। वे संसार में पहली महिला थीं जिन्होंने विश्विद्यालय की प्रोफ़ेसर और रूसी विज्ञान अकादमी की सह-सदस्या का पद पाया। उन्होने गणितीय विश्लेषण, अवकल समीकरण तथा यांत्रिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वीडेन जाने के बाद उन्होने अपना नाम सोन्या रख लिया। सोफिया एक संपादक के तौर पर किसी विज्ञान पत्रिका के लिए कार्य करने वाली भी पहली महिलाओं में से थीं।[1] उन्नीसवीं सदी में जब रूस में युवतियों के लिए विज्ञान की उच्च शिक्षा के द्वार बंद थे, तब सोफिया ने यह उपलब्धि प्राप्त की। कोवालेवस्कया की मेधा गणित तक ही सीमित नहीं थी, एक कवि और जन-प्रचारक के नाते भी उन्होंने प्रसिद्धि पायी। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते हुए ही सोनिया (रूस में सोफिया को ही प्यार से सोनिया कहते हैं) ने ऐलान कर दिया था: “मुझे यह एहसास हो रहा है कि मेरे भाग्य में विज्ञान को जीवन अर्पित करना और स्त्रियों के लिए नया मार्ग बनाना लिखा है, क्योंकि इसी से न्याय की सेवा होगी”। उनका जीवन-काल केवल ४१ वर्ष का रहा, किंतु इतने अल्प समय में भी उन्होंने बहुत कुछ देखा, पाया और अनुभव किया।

आरंभिक जीवन

[संपादित करें]
वाल्टन रनबर्ग द्वारा उकेरी गयी आवक्ष प्रतिमा

सोफिया कोवालेवस्कया का जन्म मॉस्को में १५ जनवरी १८५० को हुआ। वे अपने माता-पिता की तीन संतानों में से दूसरी थीं। उनके बचपन का नाम कोर्विन क्रूकोव्स्कया (Korvin-Krukovskaya) था। सोफिया के पिता वेसिली वेसिल्येविच कोर्विन क्रूकोव्स्की (Vasily Vasilyevich Korvin-Krukovsky) रूस की शाही सेना में तोपखाने के लेफ्टिनेण्ट जनरल के पद पर सेवारत थे। उनकी माँ येलिज़ावेता फ़ेदोरोव्ना शूबर्त (Yelizaveta Fedorovna Schubert) जर्मन कुल की एक विदुषी महिला थीं तथा उनकी दादी रोमानियायी थीं।[2] जब सोफिया मात्र ११ वर्ष की थीं तभी उनके कमरों की दीवारों पर अवकलन और समाकलन के भित्तिपत्र शोभायमान हुआ करते थे, जो कि कैलकुलस के लिए उनकी आरंभिक तैयारी थी।[3] == छात्रा

जर्मनी और स्वीडन में जीवन के अंतिम वर्ष

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Sofya Vasilyevna Kovalevskay". Encyclopædia Britannica Online Academic Edition. Encyclopædia Britannica. Archived from the original on 28 मार्च 2014. Retrieved 22 अक्टूबर 2011.
  2. "Women mathematicians by Dubreil-Jacotin". JOC/EFR. Archived from the original on 7 जून 2011. Retrieved २०-१०-२०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  3. "Best of Russia --- Famous Russians --- Scientists". TRISTARMEDIA | Web Design, Web Development, Multimedia, Creative Web Solutions. Archived from the original on 3 सितंबर 2011. Retrieved २० October २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]