सामग्री पर जाएँ

सुधीर बाबु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुधीर बाबू

सुधीर बाबू 2018
जन्म पोसानी नागा सुधीर बाबू[1]
11 मई 1980 (1980-05-11) (आयु 44)[2][3]
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश, भारत[4]
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2010–वर्तमान
जीवनसाथी Priyadarshini (वि॰ 2006)
बच्चे 2
संबंधी

पोसानी नागा सुधीर बाबू का (जन्म 11 मई 1980) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। शिव मनसुलो श्रुति (2012) कि फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में फिल्मो मे शुरुआत की, बाबू की सफल फिल्मों में प्रेमा कथा चित्रम (2013), बागी (2016), और सम्मोहनम (2018) शामिल हैं। उन्होंने सम्मोहनम में अपने प्रदर्शन के लिए SIIMA स्पेशल जूरी अवार्ड जीता।

फिल्मी करियर

[संपादित करें]

बाबू ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित ये मैया चेसावे (2010) में सहायक भूमिका के साथ की, जो उनकी भाभी मंजुला घाटमनेनी द्वारा निर्मित थी। [5] प्रमुख भूमिका में उनकी पहली फिल्म शिव मनसुलो श्रुति (2012) थी, जो तमिल फिल्म शिव मनसुला शक्ति (2009) की रीमेक थी। [6][7]

बाबू ने 2013 की हॉरर कॉमेडी फिल्म, प्रेमा कथा चित्रम से सफलता का स्वाद चखा। ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹20 करोड़ की कमाई की।[8] उसी वर्ष, वे आडू मगद्र बुज्जी में दिखाई दिए। [9] 2015 में, बाबू ने तीन फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाई, कृष्णाम्मा कालीपिंडी इदारिनी, मोसागल्लकु मोसगाडु, और भाले मांची रोज़ू[10]

2016 में, बाबू ने बाघी के साथ अपनी हिंदी फिल्म जगत की शुरुआत की, जहां उन्होंने एक विरोधी भूमिका निभाई। [11] उनकी 2017 की फिल्म सामंतकमणि एक व्यावसायिक सफलता थी। [10]

2018 में, बाबू ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म सम्मोहनम के लिए निर्देशक मोहना कृष्णा इंद्रगंती के साथ मिलकर काम किया। वह फिल्म जिसमें एक युवा कार्टूनिस्ट एक अभिनेत्री के प्यार में पड़ जाता है, एक लाभदायक फिल्म साबित हुई। [12][13] उसी वर्ष, वह दो अन्य फिल्मों में दिखाई दिए, जिनके नाम नन्नू दोचुकुंडुवते और वीरा भोग वसंत रायलू था।

इंद्रगंती के साथ अपने दूसरे फिल्म में, बाबू अभिनेता नानी के साथ एक्शन थ्रिलर "वी" (2020) में दिखाई दिए। [14]

बैडमिंटन करियर

[संपादित करें]

फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले, बाबू आंध्र प्रदेश के साथ-साथ कर्नाटक के नंबर 1 रैंक के बैडमिंटन खिलाड़ी थे। उन्होंने पुलेला गोपीचंद के साथ युगल जोड़ीदार के रूप में खेला है। [15] गोपीचंद की बायोपिक में उनका किरदार निभाना तय है। [16]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

सुधीर बाबू की शादी अभिनेता कृष्णा की बेटी और महेश बाबू की छोटी बहन प्रियदर्शिनी से हुई है। [17] दंपति के दो बच्चे हैं। [18]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Chinmayi, Sudheer Babu (24 April 2019). Famously Filmfare S1E10 (Television production) (in तेलुगू). MX Player. 17 minutes in.
  2. Palisetty, Ramya (11 May 2021). "Mahesh Babu wishes joy and success to Sudheer Babu on his birthday". India Today.{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)
  3. "Birthday Boy Sudheer Babu's Macho Look From 'V'". Sakshi Post (in अंग्रेज़ी). 11 May 2020. Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  4. "Mahesh Babu's brother-in-law makes his debut". Rediff (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 9 September 2020.
  5. "Sudheer Babu thanks Manjuala Ghattamaneni for Ye Maaya Chesave - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  6. "Mahesh Babu's brother-in-law makes his debut". rediff. Archived from the original on 10 February 2012. Retrieved 12 February 2012.
  7. Kavirayani, Suresh (1 February 2012). "Sudheer Babu is all set to make his Tollywood entry". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 5 November 2013. Retrieved 12 February 2012.
  8. "Will 'Prema Katha Chitram' be successful in Kannada too?". News18. 13 October 2013. Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  9. Aadu Magadura Bujji Movie Review {2.5/5}: Critic Review of Aadu Magadura Bujji by Times of India, retrieved 2 September 2020
  10. "Sudheer Babu: Best roles of the talented actor". The Times of India (in अंग्रेज़ी). 14 May 2019. Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  11. "Baaghi: Meet Sudheer Babu, the man giving Tiger and Shraddha sleepless nights". India Today (in अंग्रेज़ी). 19 April 2016. Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  12. "Sudheer Babu gets nostalgic as Sammohanam completes 2 years - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  13. Vyas (17 July 2018). "Sammohanam Final Box Office Collections Report". द हंस इंडिया (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.
  14. "Sudheer Babu's first look in V". The Hindu. 27 January 2020. Archived from the original on 28 January 2020. Retrieved 12 February 2020.
  15. "Sudhir Babu Biography". Archived from the original on 15 September 2015. Retrieved 13 February 2012.
  16. "Pullela Gopichand biopic to go on floors in September - Times of India". The Times of India. Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 22 February 2019.
  17. "Sudheer Babu on why he never asked in-laws Krishna or Mahesh Babu for help in films: 'It would be like they are giving me dowry'". Hindustan Times. 8 September 2020.{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)
  18. Vyas (3 July 2018). "Sudheer Babu's Younger Son Makes Film Debut". द हंस इंडिया (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 11 October 2020. Retrieved 2 September 2020.