साँचा:आज का आलेख ९ फरवरी २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान या सार्वजनिक सेवा शामिल है। इस सम्मान की स्थापना २ जनवरी १९५४ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। इससे सम्मानित व्यक्ति के नाम के आगे कोई पदवी नही लगाते। शु्रुआत मे इसे मरणोपरांत देने का प्रावधान नही था, इसे १९५५ मे जोड़ा गया। तब इसे १० व्यक्तियों को मरणोपरांत प्रदान किया गया। मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन ३५ मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था, जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी मे भारत रत्न लिखा था, और नीचे पुष्प हार था।

विस्तार से पढ़ें...