सदस्य वार्ता:Shekhar khunte

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Shekhar khunte जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- [सारंगढ़ से सतनाम की उत्पत्ति सारंगढ़ का सदियों से गौरवशाली इतिहास रहा है. आज हम छत्तीसगढ़ में सतनाम का अलख जगा रहे है. बताया जाता है कि औरंगजेब की कहर से सतनाम को बचाने के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान की तलास में राजा बीरभान एवं उदेभान का आगमन सारंगढ़ की पावन भूमि पर हुवा. तब सारंगढ़ एक टापू के सामान था बांस का सघन जंगल और महानदी से घिरा हुआ सुरक्षित भूभाग जहा पर सतनामी राजा ने अपना गढ़ स्थापित किया जिसे आज सारंगढ़ के रूप में जाना जाता है. लेकिन दुर्भाग्य है सतनामियो का जिन्हें अपना इतिहास की ठीक ठीक जानकारी नहीं है. गौर करने वाली बात है कि परम पूज्य गुरु घासीदास जी को सारंगढ़ में सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था, कही ऐसा तो नहीं की सारंगढ़ के राजपुरोहित से बाबा जी का मिलन हुआ हो और उन्होंने बाबा जी को सतनामी राजा के सम्बन्ध में जानकारी दी हो जिसके बाद गुरु बाबा जी समाज को संगठित करने के लिए गहन तपस्या में चले गए हों, अगर ऐसा है तो यह रहस्य हमसे क्यों छिपाया गया.


आज से करीब 352 वर्ष पूर्व का इतिहास सतनामी गौरव को दर्शाता है इसके बाद का दुसित इतिहास हमारे सामने भरे पड़े है जिसमे सतनामियो को दलित, शोषित, हरिजन और न जाने क्या क्या लिखा गया है. सतनामी जाती के लोग शूरवीर क्षत्री थे जिन्होंने नारनौल में औरंगजेब की सेना को कई बार परास्त किया था इनके पराक्रम की खबर लगते ही स्वयं औरंगजेब को मैदान में उतरना पड़ा था. इस लड़ाई में सतनाम समाप्त हो जाता लेकिन राजा उदेभान व बीरभान ने सतनाम की रक्षा के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. सारंगढ़ क्षेत्र में सर्व प्रथम राजा उदेभान सिंह व बीरभान सिंह रहे इन्होने यहाँ कब तक शासन किया इसकी ठीक ठीक जानकारी नहीं है हालाँकि इनके बाद जो राजा यहाँ राज किये उनका पूरा जानकारी मौजूद है.

सतनामी विद्रोह के सम्बन्ध में कॅंवल भारती ने अपने दलित विमर्स ब्लॉग में लिखते है कि भारत के इतिहासकारों ने सतनामियों को बहुत घृणा से देखा है। इसका कारण इसके सिवा और क्या हो सकता है कि सतनामी दलित वर्ग से थे और इतिहासकार उनके प्रति सवर्ण मानसिकता से ग्रस्त रहे। ये इतिहासकार डा0 आंबेडकर के प्रति भी इसी मानसिकता से ग्रस्त रहे हैं। इसलिये उन्होंने न आंबेडकर को इतिहास में उचित स्थान देना चाहा और न सतनामियों को। अपवाद-स्वरूप एकाध इतिहासकार ने स्थान दिया भी है, तो बहुत ही घृणित और विकृत रूप में उनका जिक्र किया है।

‘1672 ई० की सर्वाधिक उल्लेखनीय घटना सतनामी नामक हिन्दू संन्यासियों के उदय की है, जिन्हें मुण्डी भी कहा जाता था। नारनौल और मेवात के परगने में इनकी संख्या लगभग चार या पाॅंच हजार थी और जो परिवार के साथ रहते थे। ये लोग साधुओं के वेश में रहते थे। फिर भी कृषि और छोटे पैमाने पर व्यापार करते थे। वे अपने आपको सतनामी कहते थे और अनैतिक तथा गैरकानूनी ढंग से धन कमाने के विरोधी थे। यदि कोई उन पर अत्याचार करता था, तो वह उसका सशस्त्र विरोध करते थे।’ (पृष्ठ 294)

यह विवरण यदुनाथ सरकार के विवरण से मेल नहीं खाता। ख़फी ख़ान की दृष्टि में सतनामी ऐसे साधु थे, जो मेहनत करके खाते थे और दमन-अत्याचार का विरोध करते थे, जरूरत पड़ने पर वे हथियार भी चलाते थे। उसके इतिहास में सतनामियों के एक बड़े विद्रोह का भी पता चलता है, जो उन्होंने 1672 में ही औरंगजेब के खिलाफ किया था। अगर वह विद्रोह न हुआ होता, तो ख़फी ख़ान भी शायद ही अपने इतिहास में सतनामियों का जिक्र करता। इस विद्रोह के बारे में वह लिखता है कि नारनौल में शिकदार (राजस्व अधिकारी) के एक प्यादे (पैदल सैनिक) ने एक सतनामी किसान का लाठी से सिर फोड़ दिया। इसे सतनामियों ने अत्याचार के रूप में लिया और उस सैनिक को मार डाला। शिकदार ने सतनामियों को गिरफ्तार करने के लिये एक टुकड़ी भेजी, पर वह परास्त हो गयी। सतनामियों ने इसे अपने धर्म के विरुद्ध आक्रमण समझा और उन्होंने बादशाह के विरुद्ध विद्रोह की घोषणा कर दी। उन्होंने नारनौल के फौजदार को मार डाला और अपनी स्वतन्त्र सत्ता स्थापित करके वहाॅं के लोगों से राजस्व बसूलने लगे। दिन-पर-दिन हिंसा बढ़ती गयी। इसी बीच आसपास के जमींदारों और राजपूत सरदारों ने अवसर का लाभ उठाकर राजस्व पर अपना कब्जा कर लिया। जब औरंगजेब को इस बग़ावत की खबर मिली, तो उसने राजा बिशेन सिंह, हामिद खाॅं और कुछ मुग़ल सरदारों के प्रयास से कई हजार विद्रोही सतनामियों को मरवा दिया, जो बचे वे भाग गये। इस प्रकार यह विद्रोह कुचल दिया गया। (वही) यह  विद्रोह इतना विशाल था कि इलियट और डावसन ने उसकी तुलना महाभारत से की है। हरियाणा की धरती पर यह सचमुच ही दूसरा महाभारत था। सतनामियों के विद्रोह को कुचलने में हिन्दू राजाओं और मुगल सरदारों ने बादशाह का साथ इसलिये दिया, क्योंकि सतन