सदस्य वार्ता:Gunjan verma81/पुरालेख01

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रिय Gunjan verma81/पुरालेख01, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

--Munita Prasadवार्ता १४:३१, ९ जनवरी २००९ (UTC)


स्वागतम् गुंजन[संपादित करें]

गुंजन, हिन्दी विकिपिडिया में आपका स्वागत है!

--अनुनाद सिंह

गुंजन जी, हिन्दी विकि पर काम करने की आपकी ईच्छा का हार्दिक स्वागत है। --Munita Prasadवार्ता ०९:४७, २५ जनवरी २००९ (UTC)

आपके लेख अकबर के संबंध में कुछ सुझाव वार्ता:अकबर पर लिखे हैं। आप चाहें तो इनके आधार पर लेख को बेहतर बना सकते हैं।--पूर्णिमा वर्मन १०:११, २७ जनवरी २००९ (UTC)
फायरफोक्स हिन्दी में लिखने के लिए एक बेहतरीन ब्राउजर है। आप इसके हिन्दी भर्सन को लोड करें। यह फ्री है। --Munita Prasadवार्ता १६:४१, २७ जनवरी २००९ (UTC) सबसे पहले तो यह बात है कि आपको क्या हिन्दी टाइप करनी आती है या फिर आप विकि के फोनेटिक टाइप से टाइप करते हैं। जैसे फोनेटिक में M से म टाइप होता है। L से ल टाइप होता है। कृपया पहले यह बताए।
--Munita Prasadवार्ता ११:२८, २८ जनवरी २००९ (UTC)

नमस्कार्[संपादित करें]

नमस्कार गुंजन जी! पहले तो मैं क्षमा चाहूंगा, कि मैंने आपका मुनिता जी को सन्देश व निहित समस्या पढ़ी। फिर आपको एक सलाह देना चाहूंगा, कि आप Flock का version 1.2.3 डाउनलोड करें। इसे www.oldapps.com से या गूगल पर सर्च कर इन्स्टॉल करें। आपको सही परिणाम मिलेंगे। साथ ही मल्टी टैब का फायदा भी मिलेगा। नवीन वर्ज़न अभी पूरे विकल्प नहीं देगा। बाकी कोई समस्या हो तो मेरा ई मेल है: ashishbhatnagar00@yahoo.com|--59.161.126.168 १७:००, २८ जनवरी २००९ (UTC)
दूसरा आप Baraha indic download kar install करें, फिर किसी भी सॉफ्टवेयर में कोई भी भारतीय भाषा फोनेटिक पाएं।--आशीष भटनागरसंदेश १७:०७, २८ जनवरी २००९ (UTC)
इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है। कभी आप किसी की सहायता अन्चाहे कर दीजिएगा। मेरा धन्यवाद हो जाएगा। खैर, आप पूर्णविराम के लिए अंग्रेज़ी के डॉट का प्रयोग विकी के फोनेटिक हेतु कर सकते हैं। किंतु अन्य अनुप्रयोगों हेतु आपको बैकस्पेस के नीचे वाला ।\ वाला की शिफ्ट के साथ प्रयोग करना पड़ेगा। हां हिन्दी विकी के फोनेटिक एडिटर में आपको डॉट प्रयोग कर पूर्णविराम मिलने का प्रावधान है। अन्य कोई भी आवश्यकता हेतु याद करें।--आशीष भटनागरसंदेश ०८:३१, ३० जनवरी २००९ (UTC)

लेख मिशेल ओबाना का मोम का पुतला[संपादित करें]

देखे और टिप्पणी करें - वार्ता:मिशेल_ओबाना_का_मोम_का_पुतला --मितुल १७:३९, ३० जनवरी २००९ (UTC)

गूगल से कॉपी किए हुए चित्र क्या कोई भी कहीं से नकल कियाहुआ चित्र डाला जा सकता है, बशर्ते कि वह कॉपीराइट ना हो। इस बारे में और अधिक वार्ता आप यदि जी टॉक पर करें, तो बेहतर होगा। मेरा आई।डी। है: ashish0bhatnagar@gmail.com | वैसे सुरक्षित अधिकार वाले चित्र डालने पर उनको हटाया जा सकता है। हो सकता है, कुछ दिन नज़र ना पडए, पर अन्ततः हट ही जाएंगे। यदि आप उसके बारे में नहीं जानते हैं, तो उसके अपलोड के समय उसके साथ उसका स्रोत पता भी संलग्न कर दें, व लिख दें, कि कॉपीराइट का पता नहीं है। फ्लिकर आदि से लिए हुए चित्रों के मामलों में यदि वे फ़्री/मुक्त हैं, तो लिखें कि मुक्त है, अन्यथा, उनके स्वामी से अनुमति लेकर, फिर अपलोड करें, व वह अनुमति संलग्न कर दें।मेरे ख्याल से इतनी सूचना पर्याप्त होगी। बाकी कुछ अन्य महत्वपूर्ण सूचना हेतु आप जी-टॉक पर आ सकते हैं, या जी मेल चैट पर।सदा स्वागत है। मेरा मेल है ashishbhatnagar00@yahoo.com|--आशीष भटनागरसंदेश १३:०१, ३१ जनवरी २००९ (UTC)

दोनों लेखों को तो अलग अलग टैब में खोल लिजिए। फिर दोनों में सो जो लेख ज्यादा उपयुक्त एवं अच्छा है उसके संपादन में क्लीक किजिए। दूसरे लेख के भी संपादन में क्लीक किजिए। दूसरे लेख के सम्पूर्ण या महत्वपूर्ण अंशो को कापी कर के पहले लेख में पेस्ट कर के पहले लेख को सहेज दिजिए। अब दूसरे लेख को पृष्ठ से सम्पूर्ण विष्यवस्तु जो भी है सब मिटा दिजिए। कुछ भी छुटे नहीं, सब मिटा डालें। दूसरे पृष्ठ को पहले पृष्ठ पर रिडायरेक्ट कर दिजिए। रिडायरेक्ट करने के लिए #REDIRECT [[पहले पृष्ठ का नाम] ] लिखकर सहेज दिजिए। मैंने दूसरे वाले ]] के बीच में स्पेस (खाली स्थान) दिया है जिससे कि यह आप को दिखे आप खाली स्थान मत दिजिएगा। --Munita Prasadवार्ता १३:०७, १७ फरवरी २००९ (UTC)

गुंजन जी! सूचना के लिए धन्यवाद। उपरोक्त लेख रेस्टोर कर दिया गया है। आपक इसके लिए योगदान सराहनीय है। कृपया इसी प्रकार कोई भी सूचना हो तो अवश्य बताएं। हां उसी समय परिणाम हेतु आप जो भी प्रबंधक ऑनलाइन हो, उसे बता सकते हैं। यह सेखने के लिए आप हाल में हुए परिवर्तन क्लिक कर के देख सकते हैं। अन्य योगदान भी देते रहें। हां आप यदि अपना हस्ताक्षर हमारे जैसा बना लें, रंग बदल कर, तो वार्ता पर पहुंचने में सरलता होगी। मात्र यहीं से कापी करके रंग के नाम व अपना सदस्य नाम बदल दें,और उसे मेरी वरीयताएं में खोलें, व हस्ताक्षर के बॉक्स मॆं डाल दें। साथ ही उसके नीचेवाला बॉक्स क्लिक /चैक कर दें।--आशीष भटनागरसंदेश ०६:०६, १८ फरवरी २००९ (UTC)

हस्ताक्षर[संपादित करें]

गुंजन जी,
आपने पूर्णिमा जी को संदेश दिया है तथा अपने हस्ताक्षर नहीं किएँ हैं। यह उचित नहीं लगता कि आप एक इतने वरिष्ठ प्रबंधक को बिना हस्ताक्षर किया संदेश दें। यदि आप हस्ताक्षर करना नहीं जानते तो कृपया अपना स्वागत संदेश पढ़ें जो 9 जनवरी 2009 मैंने ही आपको दिया था। --Munita Prasadवार्ता १०:५७, २४ फरवरी २००९ (UTC)

आपने पूछा कि क्या यह चित्र सिर्फ़ कम resolution के कारण निर्वाचित नही हो सकता। तो इसका जवाब है हां। कम रिजोल्यूशन वाले पैनारोमिक चित्रो को आमतौर पर निर्वाचित नहीं किया जाता है। आपने जिस चित्र को प्रस्तावित किया था उसका रिजोल्यूशन 800X600 था। इसलिए मैंने अपना मत ऐसा दिया था। हां, यदि उसका अधिक रिजोल्यूशन का अवतरण है तो उसको अपलोड कर के प्रस्तावित कर सकते हैं। --Munita Prasadवार्ता १२:०४, २४ फरवरी २००९ (UTC)

उचित कार्यवाही[संपादित करें]

गुंजन जी, नमस्कार, आपकी हिन्दी विकिपीडिया के प्रति संवेदनशीलता देख अच्छा लगा । आपसे निवेदन है कि यदि आप ऐसे पृष्ठो को देखे तो उस पर delete का टैग (सांचा) लगा दें, इस प्रकार से वह पृष्ठ अपने आप प्रबन्धको के लिए अंकित हो जाएगा --राजीवमास ०७:५९, ९ मार्च २००९ (UTC)

नमस्कार! आशा है विकी का कार्य उत्साह सहित प्रगति पर है। हां, यदि चाहो तो उपरोक्त का अनुवाद करो। और अनुवाद में उत्साह हो तो श्रेणी:अनुवाद देख कर कोई भी मनपसंद लेख उठाकर अनुवाद करो, व अनुवाद का टैग हटा दो सही होगा, तो आलेख के लिए भी जा सकता है।--आशीष भटनागरसंदेश १२:०२, ९ मार्च २००९ (UTC)

त्वरित उत्तर हेतु धन्यवाद। कोई बात नहीं। दिल में इच्छा, जोश, उत्साह हो तो लगन उनके कंधों पर बैठ कर आ जाती है। और सर्वकल्याण कार्य के लिए इन चारों के एकत्र होते ही ईश्वर की कृपा मिलती ही मिलती है। मुझे नहीं लगता कि इन के सिवाय और कुछ आवश्यक होगा। जब भी हो सके, बस ध्यान आकर्षण किया था।--आशीष भटनागरसंदेश १२:१९, ९ मार्च २००९ (UTC)

होली मुबारक[संपादित करें]

होली मुबारक
सभी को होली की शुभकामनाएं, साथ ही हिन्दी के ४९वें स्थान पर पहुंचनेकी भी बधाइयां
आशीष और मुनिता की ओर से।


Wikipedia Motivation Award विकिपीडिया प्रेरण पुरस्कार
आपके अन्वरत प्रयास और अथक परिश्रम के लिए, जिसने हिन्दी विकी को ऊंचा उठने में बहुत सहयोग दिया।
आशीष भटनागरसंदेश १६:३७, २ अप्रैल २००९ (UTC)


विकिलिंक बार्नस्टार
आपके लाल कड़ियों के लेख बनाने और गलत कड़ियों को बता कर हटाने और हटवाने के लिए, जिससे हिन्दी विकी से काफी कचरा हटा, और कई अच्छे लेख सामग्री उपलब्ध हुई।आशीष भटनागरसंदेश १६:३७, २ अप्रैल २००९ (UTC)


राम नवमी की शुभकामनाएं[संपादित करें]

राम नवमी
॥राम राम जय राजा राम। पतितपावन सीता राम॥
आपको राम नवमी की शुभकामनाएं, आशीष भटनागर की ओर से।
चित्र:Ram darbar.jpg


यदि संभव हो, व समय मिले, तो साँचा:सिख धर्म और साँचा:सिक्खी को अनुवाद कर दो। और समय मिले तो सभि गुरुओं के पेज पर और जहां सही लेगे, लगा दो। हां, अनुवाद करते हुए, देख लेना, कि जितने हो सकें, लिंक नीले हों, यानि जो लेख पहले से बने हों, उनकी ही वर्तनी/स्पेलिंग में बनाना, या पुनर्निर्देशित कर देना। इसमें से जितना हो पाए, उत्तम।--आशीष भटनागरसंदेश १८:५८, २ अप्रैल २००९ (UTC)

इनके साथ ही भारत में मस्जिदों की सूची और {{भारत में मस्जिदें}} भी अनुवाद कर सकते हो।--आशीष भटनागरसंदेश ०३:२१, ५ अप्रैल २००९ (UTC)

इस लेख को देखो, और यदि हो सके, तो चाहे अंग्रेज़ी लेख से कापी कर, फिर उसे अनुवाद कर के बनाओ। साथ ही इसके सभी विमानक्षेत्रों को बनाओ। यह मात्र एक सुझाव है। हां यदि पूरी परियोजना हो गई, तो बार्नस्टार विमानक्षेत्र बनाना पड़ेगा मुझे। नहीं भि तो कोई बात नहीं। हां यदि इस काम में इंटरेस्टेड हो, तो आरंभ करने से पहले मुझे बता अवश्य देना। कुछ उचित शब्दावली आदि बतादूंगा, या जर्तूरत पड़ने पर खुद ही पूछ लेना, साथ ही कुछ आवश्यक पूर्व बने लेख भी बता दूंगा, जो कि यहां शायद लिंक बनाने में काम आएंगे। हां यदि कुछ और बडआ काम उठा रखा है, तो कोई बात नहीं। शुभकामनाएं।--आशीष भटनागरसंदेश ०९:३९, १२ अप्रैल २००९ (UTC)

यदि समय हो तो ऑनलाइन आओगे? अभी।--आशीष भटनागरसंदेश ०७:२०, १३ अप्रैल २००९ (UTC)
शाबाश! क्या उड़ान भरी तुम्हारे प्लेन ने। फर्राटे से इतनी असेंट ले ली। अच्छा एक टिप बताता हूं। जब कोई लेख या सारणी कापी करो, जैसे विश्व के व्यस्ततम विमानक्षेत्र माल यातायात अनुसार, आदि; तब उसमें देखो को जैसे United States बार बार आ रहा है, तो तुमने उसका एक पेज बनाया है, जिसे शायद हिन्दी नाम पर पुनर्निर्देशित किया होगा। उसकी जगह दूसरा बेहतर काम कर सकते हो। इस मैटर को MS World पर ले जाओ। पेस्ट करो, फिर अंग्रेज़ी के नाम को कापी कर कंट्रोल H (^H) दबाओ, वहां सर्च एण्ड रिप्लेस आएगा। वहां कापी करो। फिर रिप्लेस के स्थान पर हिन्दी का नाम डालो, और alt A या Replace all क्लिक कर दो। सभि नाम स्वतः ही बदल जाएंगे। अधिकांश नाम ऐसे बदल दो। चाहे तो international airport को भी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र बना दो। फिर वापस विकि एडिटर में कॉपी कर सेव कर दो। इस प्रकार ढेरों नीले लिंक्स मिलेंगे।यदि वर्ल्ड में हिन्दी इंडिक इन्स्टॉल ना हो, तो भी नोटपैड में कर सकते हो। बढ़िया काम हो रहा है। जारी रखने के लिए शुभकामनाएं।--आशीष भटनागरसंदेश ००:४३, १४ अप्रैल २००९ (UTC)
airport के लिए निश्चित शब्द है विमानक्षेत्र। विमानतळ मराठी का शब्द है। हिन्दी में पर्याय हो सकता है, किंतु मुख्य शब्द जो एविएशन में प्रयोग होता है- विमानक्षेत्र है। हमने सभी जगह यही सुना है। शायद तुम्हें पता हो, कि मैं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में हूं। तो सभी जगहों से पत्राचारहोता है। मंत्य्रालय से भी। इसलिए यहीसही है।

तुम आनलाइन हुए थे, एक संदेश देकर ऑफलाइन हो गए???--आशीष भटनागरसंदेश ०६:१६, १४ अप्रैल २००९ (UTC)

airport का हिन्दी हवाई अड्डा होना चाहिए मेरे विचार से। --Munita Prasadवार्ता ०६:५१, १५ अप्रैल २००९ (UTC)
Airport के लिये हवाई अड्डा व विमानतल दोनों सही व प्रचलित शब्द हैं। --देबाशीष १३:०६, १६ अप्रैल २००९ (UTC)
सागर तट सुझाव पसंद करने के लिए धन्यवाद।--पूर्णिमा वर्मन ०५:५५, १७ अप्रैल २००९ (UTC)

व्यंजन के बारे में[संपादित करें]

प्रिय गुंजन! हाल के परिवर्तन से पानीपुरी तक पहुंचा, अच्छी शुरुआत है। किन्तु खान पान के लेखों में {{भारतीय व्यंजन}} लगाना मत भूलो। शुभकामनाएं। विमानपत्तन का क्या हुआ?? बताया नहीं। अभी ऑनलाइन हूं।--आशीष भटनागरसंदेश १२:३५, २४ अप्रैल २००९ (UTC)

रामचरित मानस[संपादित करें]

गुंजन जी, रामायण से सम्बन्धित लेखों में रामचिरत मानस के साँचे लगा कर आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इससे एक पंक्ति के लेख से भी पाठक कुछ सुचना एवं लिंक प्राप्त कर सकता है तथा इससे गहराई बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। --Munita Prasadवार्ता ०८:४४, ३ मई २००९ (UTC)

गुंजन जी, हिन्दी विकि 48वें स्थान से फिसलकर 49वें स्थान पर पहुँच गई है। हमें इसी प्रकार तेजी से पृष्ठ बनाने की आवश्यकता है। आप अपना काम कृपया जारी रखें मैं भी कुछ योगदान देने की कोशिस करती हूँ। मेरे कुछ कार्बनिक यौगिकों की सूची के लेख बनने बाकी हैं। उनको पूरा करूंगी।

--Munita Prasadवार्ता १७:५७, ४ मई २००९ (UTC)

समाचार पत्र[संपादित करें]

समाचारों के लेख की श्रेणी अच्छा प्रयास है। शुभकामनाएं। सांचा अच्छा बना है, किंतु एक तो बडए सांचे यथा संभव autocollapsed बनाएं। दूसरा यदि हिन्दी वर्णक्रमानुसार बन पाए तो अत्योत्तम होगा। --आशीष भटनागरसंदेश १८:४५, ४ मई २००९ (UTC)

hey why did u closed up the article of lord mahaveer

ऑटोकोलैप्स सांचे बनाने के लिए, केवल उनमें liststyle, image, या groupstyle के नीचे ही |state = collapsed, या autocollapse लिख दें। देखें {{कानपुर}}। इससे सांचा कोलैप्स हो जाएगा। ऑटोकोलैप्स में सांचा खुला रहेगा, जब तक कोई और सांचा नहीं खुलता है। जैसे ही कोई और सांचा खुलता है, यह अपने आप ही बंद हो जाएगा।--आशीष भटनागरसंदेश ०२:३३, ७ मई २००९ (UTC)

३०,००० लेख पुरे होने पर सभी योगदानकर्ताओं को हार्दिक बधाई[संपादित करें]

३०,००० लेख पुरे होने पर सभी योगदानकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

विकिपीडिया पर लेखो की गिनती किस प्रकार से होती है। मैंने देखा है की पिछले ५-६ दिनों में करीब ५०० वार्ता पृष्ठ बनायें गए फिर भी लेखो की संख्या ज्यादा नहीं बड़ी। प्रभंदक गण अगर किसी ऐसे लिंक से अवगत कराएँ जहाँ विकी पर लेखो की संख्या निकालने का सूत्र दिया हो तो बड़ी कृपा होगी। धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ०४:२८, ९ मई २००९ (UTC)

गुंजन जी,

वार्ता पृष्ठ बनाने से लेखों की संख्या नहीं बढ़ती है बल्कि गहराई बढ़ती है। इस सम्बन्ध में पहले भी चौपाल पर एक बार चर्चा हुई थी। उस समय आप आए नहीं थी। मैं उसको कापी करके यहाँ दे देती हूँ। एक महत्वपूर्ण चर्चा शूरू हुई है जो कि चौपाल पर लिखी हुई है उसमें आप भाग लिजिएगा इसकी आपसे पूरी उम्मीद है। --Munita Prasadवार्ता ०५:१२, ९ मई २००९ (UTC)

गहराई एक माप है किसी भाषा के विकिपीडिया पर हो रही हलचल का अंदाज़ा लगाने के लिए। इसकी चर्चा सबसे पहले शुरु हुई जब अंग्रेजी विकिपीडिया के मुखपृष्ठ पर दर्शित भाषाओं की सूची में कुछ ऐसी भाषाओं के विकिपीडिया आ गए जिनके लेख मुख्यतया बॉट की सहायता से बनाए गए थे। उस समय इस सूची में केवल लेखों की संख्या के आधार पर नए विकिपीडिया जोड़े जाते थे। एक विकिपीडिया में तो ७५,००० से भी अधिक लेख थे, लेकिन अधिकांश लेख बॉट द्वारा बनाए गए एक-वाक्य लेख थे, जिनसे पाठकों को कुछ जानकारी मिले, इसकी संभावना बहुत कम थी। उस समय चर्चा शुरु हुई कि इस सूची में विकिपीडिया का नाम डालने से पहले लेखों की गुणवत्ता का भी कोई माप हो। लेखों की असल गुणवत्ता मापना तो बहुत मुश्किल है, लेकिन गहराई नामक माप से इतना तो पता लग जाता है कि विकिपीडिया पर सदस्य कितने सक्रिय हैं और लेखों को आपस में जोड़ने का कितना प्रयत्न किया गया है। इस चर्चा के अंत में निर्णय हुआ कि नए विकिपीडिया का नाम तभी जोड़ा जाएगा जब लेखों की संख्या २०,००० के पार होने के साथ-साथ गहराई ५ या उससे ज्यादा होगी।
इसका फार्मूला है- (Edits/Articles) × (Non-Articles/Articles) × (Stub-ratio), हिन्दी में, (संपादन/लेख) * (अन्य पन्ने/लेख) * (स्टब अनुपात)। इस फार्मूले के पहले पद के अनुसार लेखों का जितना अधिक संपादन होगा, गहराई उतनी बढ़ेगी। दूसरे पद के अनुसार, लेखों के अलावा और पन्ने कितने हैं, इसका भी हिसाब रखा जाता है। इन अन्य पन्नों में शामिल हैं, वार्ता पन्ने, पुनर्निर्देशन पन्ने, श्रेणियों के पन्ने, साँचे, चित्र, विकिपीडिया नामस्थान के पन्ने (जैसे चौपाल का पन्ना, सहायता पन्ने, विकिपरियोजना पन्ने इत्यादि), ऐसे पन्ने लेखों की तुलता में जितने ज्यादा होंगे, गहराई भी उतना ज्यादा होगी। तीसरा पद है स्टब या आधार पन्नों के बारे में। मुझे इसके बारे में सही पता नहीं कि इस फार्मूले में आधार की परिभाषा क्या है, लेकिन इतना तो साफ है कि इसका सीधा संबंध लेखों के आकार से है। लेख जितने बड़े होंगे या आधार जितने कम होंगे, गहराई उतनी अधिक होगी। -- दाढ़ीकेश २०:५३, २५ जून २००८ (UTC)

प्रस्तावित चित्र[संपादित करें]

गुंजन जी,

आपका प्रस्तावित चित्र बहुत बढ़िया है। मैंने उसको समर्थन दे दिया है। वह अपने सम्बन्धित लेख के लिए भी एक महत्वपूर्ण चित्र है। इसको तो मुखपृष्ठ पर आना ही चाहिए। --Munita Prasadवार्ता ०९:३६, १२ मई २००९ (UTC)

उपरोक्त सांचे के बारे में चौपाल पर प्रश्न है। उस पर राय व सुझाव दें।--आशीष भटनागरसंदेश ०७:५७, २३ मई २००९ (UTC)

प्रमुख चित्र[संपादित करें]

आपके उल्लेखित चित्र के बारे में बता रहा हूं। कारण कूछ खास नहीं। जब चित्र चुना उससे कुछ पहले ही अ.ना.विमा. संगठन का लेख संपादित किया था, व किसी समाचार में भी था। इस पर अच्छा लंबा लेख भी है। जैसे इन्फोसिस भारत की अच्छी कंपनी है, वैसे ही संगठन भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र का सहायक संगठन है। तभी विमनक्षेत्रों के सांचे भी बनाए थे। ऋणात्मक मत से हट भी सकता है। हां समय से मिल जाएं। और कोई अन्य चित्र भी सुझा सकते हो, वहां के लिए, वहीं प्रत्याशी पृष्ठ पर, या वार्ता में।--आशीष भटनागरसंदेश १०:५१, ३ जून २००९ (UTC)

आज का आलेख[संपादित करें]

गुंजन जी! जैसा की आपने चौपाल पर सूचना पढ़ी होगी, आज का आलेख स्तंभ के लिए सक्रिय दोनो सदस्य (प्रबंधकगणों) ने येनकेनप्रकारेण हाथ खींच लिया है। ६ जून तक के लिए लेख बने हुए थे। उसके बाद ७,८ व ९ के लिए मैंने निश्चित कर दिए। प्रस्ताव देने का समय नहीं था। १० के लिए ऑर्कुट प्रस्तावित है। आप भी उच्च श्रेणी के छोटे लेख, जो मानदण्डों को पूरा करते हों, कृपया सुझाएं। यथासंभव किंतु आवश्यक रूप से। इस आशा से, हस्ताक्षर करता हूं, कि आपके सुझाव वहां मिलेंगे।--आशीष भटनागरसंदेश २०:३१, ५ जून २००९ (UTC)

नमस्कार गुंजन! आपके उपरोक्त लेख में फिल्म योगदान अच्छे हैं। एवं सुझाव भी बहुत ही बढ़िया था, व्यक्तित्व अनुभाग का। मैंने सोचा हुआ था उसे अनुवाद करने का, बल्कि मैंने हिन्दू धर्म पर प्रभाव को अनुवाद भी किया था। किंतु मेरे घर का कम्प्यूटर अचानक खराब हो गया है, एवं आलेख इत्यादि स्तंभ के लिए कार्यरत रहने के कारण समय नहीं निकाल पा रहा हूं। यदि संभव हो तो कृपया आफ उसे अनुवाद कर लगा दें। सच मानिए, आपके कहने के बाद, मैंने स्वयं महसूस किया व्यक्तित्व की कमी को। तो कृपया, संभव हो तो कीजिए, ना हो तो संभव कीजिए।अग्रिम धन्यवाद सहित----आशीष भटनागरसंदेश ०२:४७, १२ जून २००९ (UTC)

गुंजन जी! हाल के परिवर्तनों से ज्ञात हुआ, कि आप हिन्दी बाल पत्रिकाओं के लेख बना रहे हैं। अच्छा लगा। साथ ही एक कमी दिखी, जिसे दूर करने का प्रयास किया है। साँचा:ज्ञानसन्दूक पत्रिका मैंने बना दिया है, और चंपक में लगाया भी है। उसे देखें, और समय मिलने पर, या सही लगे तो अन्य पत्रिकाओं में भी प्रयोग करें। आशा है, इससे लेख के सूचना स्तर में और overall look में बढ़ोत्तरी होगी।--आशीष भटनागरसंदेश ०८:२६, १४ जून २००९ (UTC)

Hi! Could you translate and add this article into your wonderful wikipedia? You can reach me here. Thanks. With Kind Regards --Warayupay 18 jen 2009 à 09:49 (UTC)

Tacloban

Tacloban is a port city in the Philippines. It is approximately 360 miles southeast of Manila. It is the capital of the province of Leyte. It is also the regional center of Eastern Visayas.

टीका टिप्पणी बाला अनुभाग[संपादित करें]

यह मैंने इसलिए हटाया था क्योंकि इसे लगाने से नीचे के अन्य अनुभाग बहुत छोटे शब्दों में आ रहे हैं। या तो इसे किसी अन्य स्थान पर लगाना होगा क्योंकि छोटे अक्षरों में नीचे के भाग अच्छे नहीं दिख रहे है। कृपया आप अन्यथा ना लें, मुझे आपकी मंशा पर कोई संदेह नहीं है। रोहित रावत ०६:३५, २५ जून २००९ (UTC)

भ्रम दूर करने के लिए धन्यवाद गुंजन जी, दरअसल, अब तक मैं इस भ्रम में था कि हिंदी विकिपीडिया पर दुर्ग पर लेख अपने उच्च स्तर पर होगा, शायद अंग्रेजी का लेख देख कर। मैं आने वाले दिनों में इसकी ओर ध्यान दूंगा। --Charu १०:०३, २६ जून २००९ (UTC)

हिन्दी तकनीकी शब्द[संपादित करें]

गुञ्जन जी, नमस्ते !

यह खुशी की बात है कि आपकी तकनीकी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से हुई है फिर भी आप इतनी तल्लीनता से हिन्दी विकि के विकास में लगे हुए हैं। वस्तुत: आप की समस्या बहुतों की समस्या है। मैं भी उसी में से एक हूँ।

कई वर्षों से सुन रहा हूं कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग कोई पाँच हजार तकनीकी शब्दों का हिन्दी-अंग्रेजी शब्दावली अन्तरजाल पर जल्द ही पलब्ध कराने जा रहा है। किन्तु यह योजना बिरबल की खिचड़ी बनी हुई है।

अन्तरजाल पर जितने भी उपयोगी तकनीकी/गैर-तकनीकी शब्दकोश मिले हैं मैंने उनको एक जगह सहेजने का कार्य किया है। यहाँ भी बहुत से तकनीकी शब्द मिल सकते हैं। इन्हें यहाँ देख सकते हैं

आपको शायद पता हो कि अन्तरजाल पर एक और हिन्दी-विश्वकोश मौजूद है किन्तु यह यूनिकोड हिन्दी में नहीं है। यह सुरेख फाण्त में है। इसमें भी बहुत से लेख वैज्ञानिक एवं तकनीकी विषयों पर हैं। इस शब्दकोश से मुझे बहुत अधिक सहायता मिलती है।

इसके अतिरिक्त जरूरत होने पर मैं पुस्तकालय में जाकर हिन्दी के तकनीकी शब्दकोश देख लेता हूँ।

हमें हिन्दी विकि पर या वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी समूह से भी पूछते रहना चाहिये।

और अन्त में, यदि किसी शब्द का उचित हिन्दी नहीं मिलती है तो उसका अंग्रेजी शब्द ही देवनागरी में लिखकर प्रयोग करना चाहिये। कोई न कोई, कभी न कभी उसे सम्यक हिन्दी शब्द से बदल देगा।

अनुनाद सिंह ०६:५३, २८ जून २००९ (UTC)

आपके द्वारा विकसित/सुझाया लेख १ जुलाई को आलेख में दिखेगा। इसके अलावा अन्य सुझाव भी अपेक्षित हैं। बहुत दिनों से कोई सुझाव नहीं दिए हैं। कोई पुराना छोटा लेख भी उठा कर कुछ ३००-३५० शब्दों का विकसित कर सुझाएं, समय मिले तो।--आशीष भटनागरसंदेश १८:३६, २८ जून २००९ (UTC)

लीजिए २ जुलाई को नालंदा विश्वविद्यालय हाजिर है। --आशीष भटनागरसंदेश १७:२०, २९ जून २००९ (UTC)
नमस्ते गुंजन, संदेश के लिए धन्यवाद। आप की कठिनाई मैं समझती हूँ और अपनी ओर से मदद करने की पूरी कोशिश करूँगी। दिन में किसी भी सुविधाजनक समय पर आधा घंटा लेखन के लिए निकालें। हिंदी की कोई भी किताब कम से कम १५ मिनट रोज़ पढ़ें और एक छोटा लेख लिखें- लगभग १०-२० पंक्तियों का। यह काम आप विकिपीडिया में भी कर सकते हैं। आप किसी भी जानकार व्यक्ति से उसे देखने के लिए कहें। एक कॉपी बना लें उसमें रोज अपना बनाया हुआ वाक्य और संशोधित वाक्य नोट करते जाएँ। इस आधे घंटे के समय में काम शुरू करने से पहले और काम पूरा करने के बाद सारे संशोधित वाक्यों को एक बार रोज़ ध्यान से देख लें। इस तरह लगभग ३ महीनों में २५० से ५०० शब्द के लेख आप शुद्धता से लिख सकेंगे। रचनात्मक लेखन की किताबें बहुत सी हैं किताबों की दूकान में जाकर रचनात्मक लेखन की किताब माँग सकते हैं और अपने पसंद की किताब चुन सकते हैं। स्वयं पूर्णिमा वर्मन द्वारा लिखी गई वेब लेखन से संबंधित एक लेख-माला भी वेब पर मुफ़्त उपलब्ध है लेकिन जैसे सिर्फ़ किताब पढ़कर कोई इंजीनियर नहीं बन सकता उसे प्रैक्टिकल काम सीखना ही पड़ता है उसी प्रकार बिना लिखे लेखन को सीखा नहीं जा सकता। इसलिए नियमित लिखें। सुधारों को याद रखें आगे से वही गलती न करें। कुछ और मदद चाहें तो पूछ सकते हैं।--मुक्ता पाठक ०८:३०, २ जुलाई २००९ (UTC)

आज का आलेख[संपादित करें]

नमस्कार. आप के द्वारा विकसित लेख रॉकेट एवं जेट विमान, आज का आलेख में चयनित होकर मुखपृष्ठ पर आएँ, इसकी बधाई। --Munita Prasadवार्ता ०२:०६, ७ जुलाई २००९ (UTC)

अफ़्रीका[संपादित करें]

गुंजन जी, नमस्कार, अफ़्रीका महाद्वीप पर काम काफी अच्छा चल रहा है। इसके सहायक लेख जो आपने बनाएँ वो भी काफी अच्छे बन पड़े हैं।--Munita Prasadवार्ता १०:४८, ११ जुलाई २००९ (UTC)

शाबाश गुंजन! इस ही तरह लगे रहें हम सभी, तो हिन्दी विकि शायद २ सप्ताह में ही अंग्रेज़ी की सूची में दिखाई देगा।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:३३, १४ जुलाई २००९ (UTC)--आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:३३, १४ जुलाई २००९ (UTC)
मेरे विचार से साँचा:अफ्रीका के विषय का अनुवाद पहले कर दिया जाये, तो बेहतर नहीं होगा? फिर बाद में उससे संबंधित लेख जोड़े या बनाए या पुनर्निर्देशित किए जा सकते हैं। पूरा लेख तैयार होने तक देखने में तो सही लगेगा ना।किसी और को तो पता नहीं है, कि अफ्रीका की प्रगति चल रही है।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:४०, १८ जुलाई २००९ (UTC)

गुजंन जी, आप अफ़्रीका को निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर प्रस्तावित कर सकते हैं क्योंकि यह परख पर परखा गया एवं कई सदस्यों ने जो राय दी वो सभी इसके समर्थन में ही हैं।--Munita Prasadवार्ता १४:१३, २४ जुलाई २००९ (UTC) आप वो बना सकते हैं पर एक बात का ध्यान रखना होगा उस अनुभाग में कई उपशीर्षक हैं छोटे-छोटे पैरा वाले जिनको अलग अलग उपशीर्षक देकर बनाने की जरूरत नहीं है बस पैरा अलग करने से ही हो जाएँगें।--Munita Prasadवार्ता ०७:३१, २ अगस्त २००९ (UTC)

आलेख के लिए मेरा एक संदेश मुनिता जी की वार्ता (अब शायद पुरालेख) में है। जुलाई १८-२० के बीच। उसे देख लीजिएगा। हमने सोचा है, कि आलेख के लिए भारत के विषयों को उठायें, जैसे शहर (कम से कम १०० शहर पूरे करें सभी राजधानियों सहित) उसके साथ या बाद सभी राज्य, विश्व धरोहर स्थल, विश्व प्रसिद्ध विषय और अन्य प्रमुख विषय। इससे कम से कम भरत के विषय तो पूरे होंगे। विचार दें।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०५:३४, २१ जुलाई २००९ (UTC)

नमस्कार गुंजन जी ! आपके सुझाव काफी उपयोगी हैं. मैं इनका लाभ ले रहा हूँ. धन्यवाद !लक्ष्मण १६:१६, २१ जुलाई २००९ (UTC)

संदेश के लिए धन्यवाद गुंजन जी, पर शायद आपने ख्याल नहीं किया कि मैंने बाघ को पहले ही पुराने अवतरण में ला दिया था। धन्यवाद, कि आपने ध्यान रखा। अफ़्रीका की प्रगति काफी अच्छी है। --Munita Prasadवार्ता १८:०५, २२ जुलाई २००९ (UTC)

अफ़्रीका की प्रगति बहुत ही अच्छी चल रही थी, बल्कि अभी भी है। निर्वाचन के लिए मैंने कुछ सुझाव दिए थे, जिन्हें मुनिता जी ने सुधार लिया है। हां कुछ कड़ियां भी रह गईं थीं जिन्हें तुम मेहनत कर बना ही रहे हो। जल्दी ही ये निर्वाचित हो जाये, ऐसी कामना है। हां, चौपाल पर संदेश जरा संभाल कर लिखा करो। मेरे लिए ही नहीं सभी का ध्यान रखा करो। बाकी मेहनत अच्छी कर रहे हो, तो उसमें लगो। मुझे कोई नाराजगी नहीं है। निश्चिंत रहो। इतनी मेहनत करने पर यदि कुछ खास गलत भी लिख देते तो माफ़ होता। पर सब मेरे जैसे नाःईं होते, इसलिए आगाह किया है। शुभकामनाएं।--आशीष भटनागर  वार्ता  १०:४१, २४ जुलाई २००९ (UTC)

गुजंन जी, आप अफ़्रीका को निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर प्रस्तावित कर सकते हैं क्योंकि यह परख पर परखा गया एवं कई सदस्यों ने जो राय दी वो सभी इसके समर्थन में ही हैं।--Munita Prasadवार्ता १७:३५, २४ जुलाई २००९ (UTC)

कृपया इस विषय को देखें व सहयोग दें--सुमित सिन्हावार्ता १९:२५, २६ जुलाई २००९ (UTC)

मध्य पूर्व[संपादित करें]

धन्यवाद गुंजन जी,
थोड़ी सी चूक कितनी बड़ी हो जाती है, पेट्रोलियन उत्पादक देशों बने लेख को सुधार करते हुए लाल लिंक को नीला करने के प्रयास में नया पृष्ठ बना डाला। खैर, दोनों का जल्द ही मिलान कर दूंगा। --Charu १३:२७, २७ जुलाई २००९ (UTC)

गुंजन जी, नमस्कार। हमें लेखों की संख्या बढ़ाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। दो या तीन पंक्ति के लेख बनाने पर जोड़ दीजिए। मैं भी शाम को कुछ बनाऊँगी।--Munita Prasadवार्ता ०४:१७, २९ जुलाई २००९ (UTC)

धन्यवाद, आपका मुसकराता चेहरा बहुत अच्छा लगा। मैंने अफ़्रीका को समर्थन दे दिया है।--Munita Prasadवार्ता ०४:२१, २९ जुलाई २००९ (UTC)

जैसा कि सुबह मैंने कहा था शाम को लगभग ५० लेख बन गए हैं। आप भी लेखों की संख्या बढ़ाइए। हम बहुत पीछे हैं। कल फिर ५० बनाना है ऐसा मान कर चल रही हूँ।--Munita Prasadवार्ता १६:१३, २९ जुलाई २००९ (UTC)

गुंजन जी, मैने पेसो पर जो तस्वीर लगाई है, वह अंग्रेजी विकिपीडिया से कापी और पेस्ट कर लगाई है। अंग्रेजी लिंक के मामले में ध्यान रखता हूं, लेकिन कई बार चूक हो जाती है। अगली बार विशेष ध्यान रखूंगा। --Charu ०९:५२, २९ जुलाई २००९ (UTC)

काजीरंगा[संपादित करें]

गुंजन भैया राम राम॥ आपकी प्रगति देखी, आंखें खुली रह गयीं, किंतु उस दौड़ में शायद आपने देखा नहीं:

खैर इस लेख विशेष को तो मैं ठीक कर रहा हूं, किंतु मुझे पता भि है, कि आप इस बात का ध्यान देते हैं, भूल से अन्देखी हो गई होगी।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:०३, ३० जुलाई २००९ (UTC)

सुधार के लिए ढेरों लाल कड़ियों के साथ विद्युत धारा लेख है। बनाओ तो आलेख के लिए भी चलेगा।हम दोनों कोलकाता पर हैं। चाहो तो स्वागत है।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:५३, ३० जुलाई २००९ (UTC)
कोई बात नहीं< जब कां करेंगे तब भूल भी होंगीं। हां अभयारण्य पर काम करने से पहले देख लेना, कि लेख भारत के अभयारण्य में बना तो नहीं है? --आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:३४, ३० जुलाई २००९ (UTC)

Hi! Need your help...[संपादित करें]

Hi! I'm from Polish Wiktionary. We are translating names of our main templates into various languages (our top 50) in order to help users who don’t speak Polish understand our articles. I wonder if you would be helpful and translate for us just a few linguistic terms into Hindi. How about that?

  • [1] pronunciation -
  • [2] definitions (plural) -
  • [3] inflection -
  • examples (plural) -
  • [4] syntax -
  • [5] collocations (plural) -
  • [6] synonyms (plural) -
  • [7] antonyms (plural) -
  • related terms (plural) -
  • [8] idioms (plural) -
  • [9] etymology -
  • notes (plural) -
  • [10] translations (plural) -
  • derived terms (plural) -
  • [11] transliteration -
  • [12] transcription -
  • sources (plural) –

PS. Please note that some of them must be in plural. We’d be very grateful Best regards! --PiotrekSzwecja १३:१८, १ अगस्त २००९ (UTC)

क्या हाल हैं? आशा है कुशल से होगे। बड़े दिनों में दिखे।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०९:५२, ५ अगस्त २००९ (UTC)

गुंजन जी इस सप्ताह का विषय चेन्नई रखा गया है आपका सहयोग अपेक्षित है। अफ्रीका में पूर्णिमा जी ने दो नए अनुभाग जोड़े हैं। संस्कृति एवं साहित्य। इनकों लगा देने के बाद तो लेख पूर्ण हो गया है ऐसा लगता है। आपने भी संस्कृति वाली बात कही थी। अच्छा ही हुआ साहित्यकार द्वारा साहित्य लिखा गया। हां तो चेन्नई में लगिए मैं और आशीष जी लगे हुए हैं।--Munita Prasadवार्ता १५:१८, ७ अगस्त २००९ (UTC)

मरीना बीच को क्यों हटाना चाह रहे हैं?--Munita Prasadवार्ता १२:४५, ८ अगस्त २००९ (UTC)

ठीक है गुंजन जी। मैं मिट्टी वाले भाग के अनुवाद की कोशिश करती हँ।--Munita Prasadवार्ता १३:३७, ८ अगस्त २००९ (UTC)

वाकई कमाल है। हम सब मिलकर जिस प्रकार एक एक शहर पर काम कर रहे हैं वो तारीफ के काबील है पर अफशोस तारीफ हमें अपनी खुद करनी पड़ रही है। पर कोई बात नहीं हम हैं तो जहाँ हैं।--Munita Prasadवार्ता १६:४९, ८ अगस्त २००९ (UTC)

गुंजन जी चेन्नई को खत्म करने के बाद मुम्बई चलना है। लगे रहिए मैं तो हूँ ही। आशीष जी भी काम कर रहे हैं। मैंने कई लोगों को संदेश दिया है जिसमें से एक जवाब आया है आलोचक जी का वो कल चेन्नई को देखेंगे।--Munita Prasadवार्ता १६:५२, ८ अगस्त २००९ (UTC)

पूर्णिमा जी बहुत व्यस्त रहती हैं उनके लिए तो हर लेख देखना सम्भव नहीं है पर जब हमें लगेगा कि किसी विशेष लेख के लिए उनकी नितांत आवश्यकता है तो वो ना नहीं करेंगी और ना करती भी नहीं हैं। जैसे अफ़्रीका में साहित्य अनुभाग आखिरकार उन्होंने लिखा ही।--Munita Prasadवार्ता १६:५४, ८ अगस्त २००९ (UTC)

मैं आपको संदेश देने ही वाली थी कि आपका संवाद पृष्ठ कापी बड़ा हो गया है पूरालेख बना लीजिए। मैं प्रयास करती हूँ।--Munita Prasadवार्ता ०६:३२, ९ अगस्त २००९ (UTC)

बॉयलोजी[संपादित करें]

बॉयलोजी 2401:4900:B11:109C:0:B:FF9C:EB01 (वार्ता) 01:51, 4 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]