सदस्य वार्ता:Gmkhan khan

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Gmkhan khan जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 06:14, 28 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

Banner logo यह नवंबर विकिपीडिया एशियाई माह है. हमारे साथ शामिल हो जाएं.

सिकोड़ें मुख्य मेनू खोलें विकिपीडिया खोजें संपादित करेंइस पृष्ठ का ध्यान रखेंकिसी अन्य भाषा में पढ़ें पृथ्वी सौर मंडल मे सूर्य से तीसरे नंबर का ग्रह पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है।

पृथ्वी

पृथ्वी का खगोलीय प्रतीक "अपोलो १७ चन्द्रयान द्वारा लिया गया पृथ्वी का द ब्लू मार्बल" चित्र। अरबी प्रायद्वीप, अफ़्रीका और मेडागास्कर चकती के उपरी अर्द्ध भाग में हैं, जबकि अंटार्कटिका नीचले भाग में। 1972 में अपोलो 17 चन्द्रयान द्वारा लिया गया पृथ्वी का "द ब्लू मार्बल" चित्र। कक्षीय विशेषताएँ युग जे2000[सा 1] उपसौर 151930000 किमी (1.01559 AU) अपसौर 147095000 किमी (0.9832687 AU) अर्ध मुख्य अक्ष 149598261 किमी (1.00000261 AU) विकेन्द्रता 0.01671123 परिक्रमण काल 365.256363004 दिन [1] 1.00001742096 वर्ष) औसत परिक्रमण गति 29.78 किमी/सै॰[2] (107200 किमी/घण्टा) औसत अनियमितता 358.617 डिग्री झुकाव सूर्य की विषुवत रेखा पर 7.155 डिग्री; अचर समतल से 1.57869 डिग्री[3] जे2000 सूर्यपथ से 0.00005 डिग्री आरोही ताख का रेखांश जे2000 सूर्यपथ से -11.26064 डिग्री उपमन्द कोणांक 102.94719 डिग्री उपग्रह प्राकृतिक उपग्रह; 1265 परिचालन उपग्रह[4][सा 2] भौतिक विशेषताएँ माध्य त्रिज्या 6371.0 किमी विषुवतीय त्रिज्या 6378.1 किमी ध्रुवीय त्रिज्या 6356.8 किमी सपाटता 0.0033528 1/298.257222101 (ETRS89) परिधि 40075.017 किमी (विषुवतीय) [5] तल-क्षेत्रफल 510072000 वर्ग किमी[6][7][सा 3]

(148940000 वर्ग किमी (29.2%) भूमि
 361132000 वर्ग किमी (70.8%) जल)

आयतन 1.08321×1012 घन किमी[2] द्रव्यमान 5.97219×1024 किग्रा[8] (3.0×10-6 सौर द्रव्यमान) माध्य घनत्व 5.514 ग्राम/घन सेमी[2] विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण 9.807 मी॰/वर्ग सै॰[9] (1 g) पलायन वेग 11.186 किमी/सै॰[2] नाक्षत्र घूर्णन काल 0.99726968 दिन[10] (23 घण्टे 56 मिनट 4.100 सैकण्ड) विषुवतीय घूर्णन वेग 1,674.4 किमी/घंटा (465.1 मी/से)[11] अक्षीय नमन 23 डिग्री 26 मिनट 21.4119 सै॰ [1] अल्बेडो 0.367 ज्यामितिक[2] 0.306 बॉण्ड[2] सतह का तापमान

  केल्विन
  सेल्सियस

न्यून माध्य अधि 184 के॰[12] 288 के॰[13] 330 के॰[14] −89.2 °C 15 °C 56.7 °C वायु-मंडल सतह पर दाब 101.325 किलो पास्कल (मासत) संघटन 78.08% नाइट्रोजन (N2)[2] (शुष्क हवा) 20.95% ऑक्सीजन (O2) 0.930% आर्गन 0.039% कार्बन डाईऑक्साइड[15] ~ 1% जलवाष्प (जलवायु-चर) रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं।[16][17][18] पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं।[19] पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है।[20]

पृथ्वी न केवल मानव का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों का भी घर है[21] और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर वायुजीवी जीवों के प्रसारण के साथ ओजोन परत का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है।[22]

पृथ्वी का भूपटल कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है।

पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है।

पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष, में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस[23] के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता[24] पैदा करता है।

पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है।

ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों[25] के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया।

नाम और व्युत्पत्ति भौतिक विशेषताएं कक्षा एवं परिक्रमण आवास हेतु उपयुक्तता मानवीय भूगोल चन्द्रमा क्षुद्रग्रह और कृत्रिम उपग्रह सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण इन्हें भी देखे सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Last edited 11 days ago by Rakesh6793 RELATED PAGES शनि (ग्रह) सौरमंडल में सूर्य से छठवा ग्रह

पृथ्वी का इतिहास गैनिमीड (उपग्रह) विकिपीडिया सामग्री CC BY-SA 3.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। गोपनीयताडेस्कटॉप Gmkhan khan (वार्ता) 06:18, 28 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]