सदस्य वार्ता:Anooya.swamy/प्रयोगपृष्ठ

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अपर्णा पोपट[संपादित करें]

अपर्णा पोपट एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है| १९९७ और २००६ के बीच सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप जितने पर वह भारत कि राष्ट्रीय चैंपियन बनी|

उनका जन्म १८ जवरी १९७८ को मुम्बई, महराष्ट्र मे एक गुजराती परिवार मे हुआ था| लालजी पोपट और हीना पोपट उनके माता-पिता थे| उन्होने मुम्बई में जे'बी पेटीट हाई स्कूल में पढ़ाई पूरी की थी और बैंगलौर के माउंट कारमेल कॉलेज से प्री-युनिवर्सिटी कोर्स मे अध्ययन किया था। मुंबई युनिवर्सिटी मे कॉमर्स मे बि-ए की उपाधी भी है।

खेल व्रुत्ति[संपादित करें]

अपर्णा पोपट १९८६ मे मुंबई में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। १९९४ में, वह अपनी क्षमताओं क विस्तार करने के लिए बैंगलौर में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी, प्रकाश पादुकोण के शिक्षण से अपनी फिटनेस बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी होने के लिए तकनीक सीखी थी। २००२ में वह केंगेरी, बैंगलौर में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर में गंगुला प्रसाद के तहत खेल के विवरण को सीखी थी। अपर्णा ने १९९७ मे हैदराबाद में सीनियर नेशनल् चैम्पियनशिप जीती। वह २००६ तक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप जीतने के लिए आगे बढ़ीं जिससे प्रकाश पदुकोण के लगातार नौ रष्ट्रिय एकल चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड बराबर हो गयी थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों की मुख्य विशेषताएं २ ओलंपिक खेल, १ एशियाई खेल और ३ राष्ट्रमंडल खेलों के प्रदर्शन में 4 पदक में भाग ली थी। वह कैरियर कि उच्च विश्व रैंकिंग १६ तक पहुंच गई थी। १७ साल बैडमिंटन के बाद, वह कलाई की चोट के कारण, २००६ में खेल से सेवानिवृत्त हुई थी। वर्तमान में वह मुंबई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ नियोजित है।

पुरस्कार[संपादित करें]

उन्हें २००५ में अर्जुन पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। वह दुनिया भर मे, १७ प्रतिभागियों मे से एक हि भारतीय महिला थी जो अमेरिकी कि हिलेरी क्लिंटन द्वारा प्रचारित एक पहल, ग्लोबल स्पोर्ट्स मैन्टरिंग प्रोग्राम के लिए चुनी गयी थी और यह एक बहुत बदा उपलब्धि था।

https://www.mapsofindia.com/who-is-who/sports/aparna-popat.html= https://www.celebrityborn.com/biography/aparna-popat/1823=