सदस्य वार्ता:परम दुबे

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार परम दुबे जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 20:53, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, प्रमोद द्विवेदी को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/प्रमोद द्विवेदी पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

उल्लेखनीयता स्पष्ट नहीं है।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।--माला चौबेवार्ता 05:53, 7 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते परम दूबे जी :) आप विकिपीडिया पर बहोत ही अच्छा योगदान दे रहे है। लेकिन अभी आप विकिपीडिया की कार्यप्रणाली से पूर्णतः अवगत न होने के कारण उसमें थोड़ा सुधार लाने की आवश्यकता है। आप अच्छे लेख बनाते है और साथ में संदर्भ भी जोड़ते है ये अच्छी बात है। बस थोड़े बहुत सुधार की ही आवश्यकता है। आप एक अच्छे विकिपीडिया योगदानकर्ता बन जाएँगे। विस्तृत जानकारी हेतु आप विकिपीडिया:स्वशिक्षा पढ़ लेंगे तो आपको सभी आवश्यक जानकारी वहाँ से मिल जाएगी।

गाढ़े अक्षर[संपादित करें]

विकिपीडिया पर किसी भी लेख की शरुआत में लेख का नाम गाढ़े अक्षरों में लिखा जाता है। किसी शब्द, वाक्यांश या वाक्य को गाढ़ा या तिरछा उसके इर्द-गिर्द वर्ण-लोपों (यानी अपॉस्ट्रॉफ़ीयों) के चिह्न (') के प्रयोग से होता है:

अगर आपने लिखा तो आपको मिलेगा
''तिरछा'' तिरछा

'''गाढ़ा'''

गाढ़ा

'''''गाढ़ा और तिरछा'''''

गाढ़ा और तिरछा

सन्दर्भ जोड़ना[संपादित करें]

आप लेख में सन्दर्भ जोड़ते है ये बहोत ही अच्छी बात है। लेकिन आप लेख में सन्दर्भ की जगह 1,2,3 जैसे क्रमांक लिखते है जो लिखना नही होता है। सन्दर्भ जोडने के बाद क्रमांक खुद लग जाते है। पाठ में क्रमांक नही जोड़ते । स्वशिक्षा विभाग से सन्दर्भ जोड़ने की जानकारी में आपके लिए यहाँ उद्धृत करता हूँ:-
विकिपीडिया की नीति है कि "अगर आप किसी लेख में जानकारी जोड़ते हैं या अन्य कोई भी नईं जानकारी देते हैं,तो उसमें अपने स्रोतों का उल्लेख अवश्य करें, क्योंकि असन्दर्भित जानकारी को यहाँ से हटाया जा सकता है"। सन्दर्भों को सम्मिलित करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें लेख लिखने में उचित स्थान पर शामिल करें, यानि कि "इनलाइन स्रोत" बना लेना। इस से कोई भी संपादक और पाठक आपके द्वारा लिखे गए तथ्य की स्वयं जाँच कर सकता या सकती है। पक्का कर लें कि जो स्रोत आपने प्रयोग किये हैं या किया है वह विश्वसनीय और प्रामाणिक है। आपका स्वयं या किसी संस्था द्वारा पक्षपात (या संभावित पक्षपाती) की भावना से या व्यक्ति द्वारा पक्षपात की भावना से लिखा गया स्रोत विकिपीडिया पर मान्य नहीं है।

चरण-टिप्पणी[संपादित करें]

चरण-टिप्पणी वह होती है जो पन्ने के नीचे (यानि पृष्ठ-चरण में) नज़र आये। ऐसे सन्दर्भ आप अपने स्रोत के इर्द-गिर्द "ref" के टीके लगाकर आसानी से लिख सकते हैं। कुछ इस तरह:

<ref>आपका स्रोत</ref>

अगर आप चरण-टिप्पणी डाल रहे हैं तो विकिपीडिया के सॉफ्टवेयर को यह बताने की ज़रूरत है ताकि वह लेख के अंत में सन्दर्भों की सूची बना सके। इसके लिए लेख के अंतिम हिस्सों में इनमें से एक चीज़ लिख दें:

== सन्दर्भ == {{टिप्पणीसूची}}

यह पाठ "इन्हें भी देखें" वाले भाग से नीचे और "बाहरी कड़ियाँ" वाले भाग से ऊपर होनी चाहिए। यह पाठ सॉफ़्टवेयर द्वारा स्वचालित रूप से सभी इनलाइन स्रोतों की सन्दर्भ-सूची में परिवर्तित कर दिया जाता है।

जब आप अपना संपादन सहेज लेंगे तो "ref" वाले टीके आपके स्रोत को एक चरण-टिप्पणी में बदल देंगे (जो एक छोटी सी संख्या की तरह आपकी लिखाई में ऊपर नज़र आएगा, बिलकुल इस तरह[1]) और स्रोत की जगह जो भी लिखा होगा वह नीचे सन्दर्भों वाले भाग की सूची में सम्मिलित हो जाएगा।

अगर जो स्रोत आप डाल रहें हैं वह किसी बाहरी वेबसाईट के लिए एक कड़ी (लिंक) है, तो उस वेबसाईट का पता (URL) एक-एक चकोर ब्रैकेट के बीच उसके शीर्षक के साथ डाल दें। पढ़ने में यह एक कड़ी की तरह दिखेगा, जैसे:

<ref>[http://www.webdunia.com/newslocation.html वेबदुनिया में एक ख़बर]</ref>

हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, किसी चरण-टिप्पणी में URL पते के अलावा और भी जानकारी देना अच्छा होता है। यह चरण टिप्पणी को पूर्ण बनाता है एवं स्रोत के URL के बदल जाने की स्थिति में नया URL ढूँढने में मदद भी करता है:

<ref>ख़बर के लेखक का नाम, [http://www.webdunia.com/newslocation.html "ख़बर का शीर्षक"], ''वेबदुनिया'', तिथि</ref>

क्योंकि वेबसाइटें अपने लिंक में फेर-बदल करती रहती हैं, इसलिए किसी चरण-टिप्पणी में बिना शीर्षक के केवल URL पता न लिखें। अगर पता बदल गया और शीर्षक व अन्य जानकारी है तो अन्य संपादक उसका नया पता ढूँढ लेंगे। अगर केवल URL पता ही है और वह बदल जाए तो आपकी चरण-टिप्पणी बेकार हो जाएगी और हटानी पड़ सकती है। ध्यान रखें कि ब्लॉग और सामाजिक नेटवर्क जैसी वेबसाइट जिस पर कोई कुछ भी लिख सकता है, विश्वसनीय स्रोत नहीं हैं। यह भी ध्यान रखें के यह बिलकुल ज़रूरी नहीं है के आपका स्रोत कोई वेबसाइट हो। यह कोई छपी हुई पुस्तक, पत्रिका, ग्रन्थ या फ़िल्म भी हो सकती है। अगर ऐसा है तो "ref" टीकों के बीच उसके बारे में जानकारी दें, जैसे:

<ref>डॉ॰ सतीश गोयल, ''कैंसर: कारण और निवारण'', पृष्ठ 51-53, डायमण्ड पॉकेट बुक्स (प्रा.) लि., 2004</ref>

बाहरी कड़ियाँ(अन्य वेबसाइट लिंक)[संपादित करें]

विकिपीडिया में कई लेखों में एक "बाहरी कड़ियाँ" या "बाह्य सूत्र" या "अन्य वेबसाइट लिंक" नाम का विभाग भी होता है। इसमें कुछ चुनी हुई वेबसाइटों के लिए जोड़ या सहायक सामग्री लिंक या अन्य रूप में होनी चाहिए जिसमें लेख के विषय से सम्बंधित दिलचस्प और उच्च-कोटि की मूल्यसंवर्द्धित जानकारी मिले जो लेख में पहले से नहीं हो। उदाहरण के लिए:

[http://www.example.com/ औपचारिक वेबसाईट]

जो पढ़ने में ऐसी दिखेगी:

औपचारिक वेबसाईट

यह एक लम्बी सूची नहीं होनी चाहिए और कुछ चुनी हुई कड़ियाँ(वेबसाइट लिंक) ही हों तो अच्छा है। इसमें कोई पाक्षिक वेबसाईट का लिंक देने का प्रयत्न न करें। यहाँ किसी व्यापारिक या निजी फ़ायदे की वेबसाईट के लिए कोई लिंक या जोड़ या सहायक सामग्री डालना सख़्त वर्जित है।--योगेश कवीश्वर (वार्ता) 03:54, 13 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]