सदस्य वार्ता:नरेन्द्र सिंह यादव

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार नरेन्द्र सिंह यादव जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 09:25, 9 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

उत्तर प्रदेश में वन्यजीव[संपादित करें]

देश के प्रथम वन्य जीव परीक्षण संगठन की स्थापना उत्तर प्रदेश 1956 में की गई थी। वन्य जीव परिरक्षण संगठन का प्रमुख कार्य प्रदेश में वन्य जीवो की सुरक्षा तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से सघन वन्य जीव प्रबंध, साथ ही राष्ट्रीय उद्यानों, वन्य विहारों एवं पक्षी बिहारों का विकास करना है।

  • देश में वन्य जीवों के संरक्षण की सर्वोच्च संस्था भारतीय वन्य जीव बोर्ड है।
  • भारतीय वन्य जीव बोर्ड की अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
  • भारत में वन्य प्राणी (सुरक्षा) अधिनियम वर्ष 1972 में पारित किया गया।
  • वन तथा वन्य प्राणी विषय समवर्ती सूची में वर्ष 1976 में 42 वें संविधान संशोधन के द्वारा सम्मिलित किए गए।
  • उत्तर प्रदेश में तेंदुआ, जंगली सुअर, हाथी रीछ, हिरन, चीतल, सांभर, गीदड़, खरगोश,लोमड़ी, सारस, कठफोड़वा, तोता, मैना, बुलबुल आदि सामान्यतः पाये जाते है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंहा है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस अथवा क्रौंच है।
  • उत्तर प्रदेश के राजकीय चिन्ह पर मछली एवं तीर-धनुष की आकृति है।
  • उत्तर प्रदेश में मछलियों की प्रमुख प्रजातियां - मत्सेत, हिलसा, तेगन, पड़हिन, रसेला, वित्तल, रोहू, बिग्राल, कट्टा, लाबी, मांगुर, क्यूचिपा, ईल, सिंघी एवं ट्राऊट हैं।
  • उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय जलजीव घोषित "गंगा डाल्फिन" उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों में गंगा नदी में पाई जाती है। इसे स्थानीय भाषा में सुइस या सुसू कहा जाता है। डाल्फिन जनगणना, 2015 के अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा डाल्फिन की कुल संख्या लगभग 1263 है। भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा 70ः30 के अनुपात में नेशनल प्लान फार कन्जर्वेशन एक्वेटिक ईको सिस्टम के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश में हाथी तराई एवं शिवालिक के गिरिपदों में पाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश में चिंकारा विध्य के जंगलो में पाया जाता है। प्रथम तेंदुआ जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या 194 है।
  • उत्तर प्रदेश में शेर एवं गैंडा पशु लुप्त होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गैंडा तराई क्षेत्र में पाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश में कुकरैल वन लखनऊ के समीप स्थित है। कुकरैल वन में 1984-85 से लुप्त प्रजातियों हेतु एक प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश में भूरा रीछ तथा कस्तूरी हिरन उत्तर प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रों के समीप पाया जाता है।
  • प्रदेश का सबसे पुराना वन्य जीव विहार " चन्द्रप्रभा " उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान " दुधवा नेशनल पार्क "(टाइगर रिजर्व) है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 490 वर्ग किलोमीटर है।
पक्षी विहार स्थापना वर्ष जनपद क्षेत्रफल(वर्ग किलोमीटर)
नवाबगंज पक्षी विहार 1984 उन्नाव 2.25
समसपुर पक्षी विहार 1987 रायबरेली 8.00
लाख बहोशी पक्षी विहार 1988 कन्नौज 80.23
ओखला पक्षी विहार 1990 गौतम बुद्ध नगर 4.00
बखीरा पक्षी विहार 1990 संत कबीर नगर 28.94
सांडी पक्षी विहार 1990 हरदोई 3.09
डा। भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार 2003 प्रतापगढ़ 4.27
वन्य जीव विहार क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) संबंधित जिला विशेष पशु पक्षी
चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार 96 चंदौली-चिंकारा, सांभर, तेंदुआ तथा विभिन्न तरह के पक्षी
किशनपुर वन्य जीव विहार 227 लखीमपुर खीरी- चीता, तेंदुआ, हिरन
कतरनियाघाट वन्य जीव विहार 400.09 बहराइच - दुर्लभ मैदानी जीव
रानीपुर वन्य जीव विहार 230 बांदा - विभिन्न प्राणी
महावीर स्वामी वन्य जीव विहार 5.41 ललितपुर - बंदर, मोर
चंबल वन्य जीव विहार 635 आगरा एवं इटावा - घडियाल, डाल्फिन मछली
कैमुर वन्य जीव विहार 500.74 मिर्जापुर एवं सोनभद्र - चीता, तेंदुआ, चिंकारा, काला हिरन
हस्तिनापुर वन्य जीव विहार 2073 मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर - लकड़बग्घा, मगरमच्छ, चीतल
सोहागी बरवा वन्य जीव विहार 428 महराजगंज
सोहेलवा बरवा वन्य जीव विहार 452 बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
कछुवा वन्य जीव विहार 7 वाराणसी
पीलीभीत वन्य जीव विहार 603 पीलीभीत
समान वन्य जीव विहार 5.26 मैनपुरी
जयप्रकाश नारायण (सुरहाताल) वन्य जीव विहार 34.13 बलिया
सूर सरोवर वन्य जीव विहार 4.10 आगरा
विजय सागर वन्य जीव विहार 2.62 महोबा
पटना वन्य जीव विहार 1.11 एटा
पार्वती वन्य जीव विहार 10.85 गोंडा

नरेन्द्र 17:27, 10 सितंबर 2018 (UTC)नरेन्द्र सिंह यादवसाँचा:उत्तर प्रदेश वन्य जीव