सदस्य:Tiger Gang/Coast

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वास्तविक जिवन
Ne यह सदस्य नेपाली भाषा को मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।
en This user is a native English speaker.
hi-1 यह सदस्य हिन्दी भाषा का प्रारंभिक स्तर का ज्ञान रखते हैं।
ये विकिपीडिया सदस्य पुरुष हैं
विकिपेडियामे
यह प्रयोगकर्ता विकिमीडिया कॉमंस के सदस्य हैं
यह प्रयोगकर्ता मेटा-विकी का सदस्य हैं ।


300+ इस सदस्य ने विकिपिडिया पर लगभग 300 संपादकीय संयोग किए हैं।.
यह सदस्य विकिपीडिया पर

7 वर्ष, 9 महीने और 19 दिन से है।

This user can translate Hindi to English
ये सदस्य हॉट कैट प्रयोग कर्ते है।
यह प्रयोगकर्ता विकिपरियोजना इतिहास का सदस्य है।
यह सदस्य
विकिपरियोजना भूगोल के सदस्य हैं।
राजा उप्रेति (Raaza Upreti)
जन्म 27 फ़रवरी 2002 (2002-02-27) (आयु 22)
झापा, नेपाल
राष्ट्रीयता Flag of नेपाल नेपाल
पेशा बिद्यार्थि
धर्म हिन्दु
वेबसाइट
raazaupreti.blogspot.com

मैं टाईगर भाई हिन्दी विकिपीडिया का जुलाई २०१६ से सदस्य हूँ। मैं नेपाल के झापा में रहता हूं।

मैं चाहता हूँ कि हिन्दी विकिपीडिया और आगे बढ़े और मैं भी इसमें अपना योगदान दे पाऊँ। मैं ईनसाऩ तथा फ़िल्म से संबन्धित विषयों पर हिन्दी में लिखता हूँ। मुझे हिन्दी/देवनागरी विकिपीडिया में योगदान देने में बड़ा आनन्द आता है।

मेरी हार्दिक इच्छा है कि हिन्दी विकिपीडिया से विविध क्षेत्रों में काम करने वाले लोग जुडें और इसको विश्व की अग्रणी भाषाओं की विकिपेडियाओं के स्तर तक ले जाएँ । मेरा विश्वास है कि हिन्दी विकिपीडिया हिन्दी को और गौरवमयी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बहुत अच्छा लेख कैसे लिखें ?
कोई भी लेख चाहे वह किसी भी भाषा में हो, एक जीवित तत्व की भांति होता है । हमेशा बढता हैं अर्थात सदैव विकसित होता रहता है । नित नई प्रामाणिक और महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेख के भागों, उप-भागों एवं कड़ियों मे सम्मिलित होती रहती हैं । यही विकिपीडिया का सार-तत्व हैं ।

मेरे सरल नियम

  • अपने भावों को आवश्यक जानकारी एवं वैज्ञानिक पहलुओं के साथ समझ आने वाले शब्दों मैं लिखना ।
  • लेख सच पर अथवा सकारात्मक तत्वों पर आधारित होना चाहिए |
  • वाक्यरीति सरल,तर्कसंगत तथा यथातथ्य होनी चाहिये ।
  • जहां तक हो सके लेख मौलिक होना चाहिए, अनुवादित लेख भाषा और व्याकरण की दृष्टि से अधिक ठीक नहीं होते हैं ।

नया पृष्ठ कैसे आरम्भ करें?

  • नया पन्ना आरम्भ करने के लिये जिस शीर्षक से आप लेख बनाना चाहते हैं।
  • यदि उस शीर्षक से पहले लेख न होगा तो नया लेख बनाने का विकल्प आ जायेगा।
  • विकिपीडिया पर नया लेख बनाते समय पहले ये सुनिश्चित कर लें कि इस विषय पर वैकल्पिक नाम अथवा वर्तनी से पहले से लेख न हो।
  • हिन्दी में वर्तनी की विविधता के कारण हो सकता है सामान्य खोज में आपके द्वारा सोचा गया नाम न आये, इसलिये अन्य वैकल्पिक वर्तनी के साथ खोज करें।
  • उदाहरण के लिये यदि आप पंडित रविशंकर नाम से लेख बनाने जा रहे हैं तो पहले यह खोज लें कि पण्डित रविशंकर नाम से लेख मौजूद तो नहीं है।
  • इसके अतिरिक्त गूगल द्वारा हिन्दी विकिपीडिया पर इस क्वैरी "site:hi.wikipedia.org Name" द्वारा खोज करके भी आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि इस विषय पर पहले मिलते-जुलते नाम से कोई लेख न हो।
  • जैसे कि चित्रानुसार यदि आप सर्च बाक्स में भ भरना शुरु करते है तो ये आपको भ से शुरु होने वाले समस्त लेख दिखाना शुरु कर देता है।
  • इस प्रकार आप किसी लेख को खोजकर यह सुनिश्चित कर ले कि वह विद्यमान है अथवा नहीं।

लेख का नाम कैसे रखें

  • लेख के शीर्षक केवल हिन्दी (देवनागरी) में ही रखे जायें। रोमन में शीर्षक बहुत ही विशिष्ट स्थितियों में रखा जाय।लेख के शीर्षक केवल हिन्दी (देवनागरी) में ही रखे जायें। रोमन में शीर्षक बहुत ही विशिष्ट स्थितियों में रखा जाय।
  • उर्दू या अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों हेतु जहाँ आवश्यक हो, नुक्ता (नीचे का डॉट) लगाने का ध्यान रखें। गैर-भारतीय नामों के लिये लेख के शीर्षक हेतु वह वर्तनी प्रयोग करें जो शुद्ध मानी जाती हो तथा जो वर्तनी अखबारों, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों, टीवी चैनलों आदि में सामान्य रुप से प्रचलित हो, उसे शुद्ध नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें। उदाहरण के लिये: अमरीका (प्रचलित) को अमेरिका (शुद्ध) पर पुनर्निर्देशित कर दें।

साथ ही लेख का नाम नुक्तायुक्त सही वर्तनी में लिखा जाना चाहिये तथा गैरनुक्ता युक्त अशुद्ध वर्तनी वाले नाम वाला पन्ना सही वर्तनी वाले पन्ने को पुनर्निर्देशित कर दिया जाना चाहिये।

  • अंग्रेजी के ऍक्रोनिम/लघु रुपों हेतु रोमन लिपि में लघु नाम वाले पन्ने बनायें तथा फिर उसे हिन्दी में पूरे नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें। उदाहरण के लिये आइपीए को अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला पर रीडायरैक्ट कर दें, यूऍनओ को संयुक्त राष्ट्र संघ पर आदि। दूसरे शब्दो में यदि लेख के शीर्षक का कोई प्रचलित संक्षिप्त नाम (abbreviation) है तो उसे पूरे नाम वाले पन्ने की ओर पुनर्निर्देशित कर देना चाहिये। उदाहरण: आइपीए को अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला पर।