सदस्य:Dixitsandeep/विकिपीडिया पर हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली और शब्द चुनाव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया पर हिंदी भाषा के विज्ञान की भाषा में एकरूपता और मानकता लाने के प्रयास में ये बहुत आवश्यक है शब्द चुनाव अंग्रेजी से सीधे अनुवाद के बजाय वैज्ञानिक हो।

यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी में वैज्ञानिक लेख लिख रहें हैं तो ध्यान दें वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के द्वारा सुझाये शब्द ही मान्य हैं।

वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग कई शब्द संग्रह प्रकाशित करता है जो यहाँ पर उपलब्ध हैं  जिनमे से बृहद शब्द संग्रह विज्ञान  एक है। 


शब्द संग्रह में एक ही अंग्रेजी शब्द से अधिक शब्द मिल सकते हैं । आयोग की शब्दावली में एक से अधिक शब्द होने का कारण भिन्न भिन्न विषयों में उस शब्द का प्रयोग होता है , इसलिए विषय के अनुसार ही शब्द का चुनाव करना चाहिए। इसमें से हर शब्द हर विषय के लिए सही नहीं होता ये ध्यान योग्य विषय है।


उदाहरण के लिए कुछ शब्द ये हैं।



कुछ अक्सर प्रयोग में आ रहे शब्द
अंग्रेजी शब्द हिन्दी (गणित) हिन्दी (भौतिकी) हिन्दी (रसायन विज्ञान) हिन्दी (भूगोल ) हिन्दी (भू विज्ञान) हिन्दी (जीव विज्ञान)
Object वस्तु वस्तु , बिंब वस्तु वस्तु , बिंब,पिण्ड वस्तु , बिंब,पिण्ड वस्तु
Observer प्रेक्षक प्रेक्षक प्रेक्षक प्रेक्षक
Orbit कक्षा कक्षा कक्षा कक्षा कक्षा नेत्रकोटर
Longitude रेखांश देशान्तर देशान्तर
Longitudinal Axis अनुदैर्ध्य अक्ष अनुदैर्ध्य अक्ष अनुदैर्ध्य अक्ष
Plane तल तल तल ,समतल समतल


'Object => यद्यपि विज्ञान शब्द संग्रह में इस शब्द के अर्थ वस्तु व पिण्ड दोनों दिए गए हैं लेकिन खगोलशास्त्र के सन्दर्भ में इसका सही अनुवाद पिण्ड ही है।

Longitude ==> विज्ञान शब्द संग्रह में इसके लिए भी दो शब्द हैं। भूगोल के सन्दर्भ में इसका अनुवाद देशान्तर है जबकि खगोल विज्ञान के सन्दर्भ में इसका अनुवाद रेखांश है।

Node (Orbital Node/Lunar Node etc): Node शब्द का सही अनुवाद भी विज्ञान शब्द संग्रह, प्राचीन सिद्धांत ग्रन्थ , और हिन्दी संस्कृत शब्दकोश सभी के आधार पर पात पाया गया है , इसलिए इसी शब्द का प्रयोग किया जा रहा है।


यदि शब्द का अनुवाद नहीं मिल पा रहा हो या विकिपीडिया पर उसका प्रयोग पहले से ना हुआ हो तो इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर बात करें।

यदि आपको विकिपीडिया पर किसी वैज्ञानिक शब्द के प्रयोग ही आपत्ति हो तो भी इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर बात करें।

यदि आप किसी अंग्रेजी विज्ञान के पृष्ठ का अनुवाद कर रहें हैं तो इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर बता सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि किसी अंग्रेजी के पृष्ठ का अनुवाद हिन्दी में उपलब्ध होना चाहिए तो इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर बता सकते हैं।