सदस्य:गोलू शुक्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोलू शुक्ला


44, मरीमाता चौराहा,इंदौर (म.प्र.)

जन्म 3 फ़रवरी 1976 (1976-02-03) (आयु 48)
इंदौर
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी श्रीमती मुग्धा शुक्ला
बच्चे 2
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल

गोलू शुक्ला (राकेश) (जन्म 3 फरवरी 1976) भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दल ‘भारतीय जनता पार्टी’ के इंदौर शहर के युवा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत है। राजनीतिक परिवेश के साथ ही सामाजिक परिवेश में भी उनकी भूमिका इंदौर शहर में काफी अहम् मानी जाती है। सरकार की जनहितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के अलावा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, कुष्ट रोगियों का सम्मान, धर्म सभा, कवि सम्मलेन आदि के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक करने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। शहर की युवा शक्ति को जागृत करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं उनके भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए है। साथ ही शासकीय विद्यालय में गरीब छात्राओं को कंप्यूटर वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने का होसला भी दिया है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि[संपादित करें]

गोलू शुक्ला का परिवार विगत 42 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के प्रति समर्पित रहा है। उनका परिवार एक संयुक्त परिवार है। जिसमें लगभग 100 से अधिक सदस्य है। धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रेरणा उन्हें परिवार द्वारा विरासत में ही प्राप्त हुई है।

सफर[संपादित करें]

राजनीतिक सफर[संपादित करें]

वर्ष 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य

वर्ष 1998 से भारतीय जनता पार्टी के क्रियाशील सदस्य

वर्ष 2004 नगर निगम चुनाव में वार्ड क्र. 6 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी

वर्ष 2009 से 2011 तक प्रदेश संयोजक, मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ)

वर्ष 2011 से 2018 तक नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर

विधानसभा, लोकसभा, नगरीय सहकारी संस्था चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में सहभागिता


सामाजिक सफर[संपादित करें]

प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करना एवं रक्तदान के लिए आमजन को जागरूक करना।

प्रतिवर्ष फरवरी माह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर हजारों क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना।

कुष्ठ रोगियों को प्रतिवर्ष बस द्वारा शिर्डी, ओंकारेश्वर एवं उज्जैन दर्शन के लिए पहुँचाना।

शासकीय विद्यालय में गरीब छात्राओं को कंप्यूटर वितरित करना।

प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार अनाथ आश्रम की बहनों से राखी बंधवाकर मनाना।

राज्य सरकार की जनहितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना।

प्रतिवर्ष धर्म सभा का आयोजन करना।

प्रतिवर्ष कवि सम्मलेन का आयोजन करना।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना।

वर्तमान में पदस्थ[संपादित करें]

अध्यक्ष : बाणेश्वरी कावड़ यात्रा संघ, इंदौर (म.प्र.)

अध्यक्ष : युवा मण्डल गणेशोत्सव समिति, इंदौर (म.प्र.)

अध्यक्ष : राधाकृष्ण रासरंग यात्रा, इंदौर (म.प्र.)

संयोजक : ब्रम्हाशक्ति नवदुर्गा मण्डल, इंदौर (म.प्र.)

सचिव : संस्था बाणेश्वरी, इंदौर (म.प्र.)

संयोजक : एम. के. वॉलीबाल क्लब, इंदौर (म.प्र.)

जिलाध्यक्ष : वॉलीबाल क्लब, इंदौर (म.प्र.)

गतिविधियाँ[संपादित करें]

विगत 15 वर्षों से बड़े हर्षोल्लास के साथ “बाणेश्वरी कावड़ यात्रा संघ” के माध्यम से कावड़ यात्रा (महेश्वर से उज्जैन तक) का आयोजन किया जाता है। जिसमें लगभग 5000 कावड़ यात्री प्रातिवर्ष भाग लेते हैं।

प्रतिवर्ष होली – रंग पंचमी पर राधाकृष्ण रासरंग मंच द्वारा फाग यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें इंदौर के हज़ारो की संख्या में नागरिक भाग लेते हैं।

प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर मरीमाता चौराहा स्थित “सिद्ध विजयगणेश मंदिर” में युवा मंडल गणेश उत्सव समिति, इंदौर के माध्यम से स्वयं की अध्यक्षता में महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें लगभग 30000 से भी अधिक संख्या में जनसमूह एकत्रित होता है।

प्रतिवर्ष नवरात्री के अवसर पर ब्रम्हा शक्ति नवदुर्गा मण्डल, इंदौर के माध्यम से सफलतापूर्वक “नवदुर्गा उत्सव” का आयोजन किया जाता है।

प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर सर्व समाज द्वारा यात्राओं का आयोजन होता है। जिसमें हजारों युवा साथियों का नेतृत्व करते हुए उसमें शिरकत करते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

[1] [2] [3] [4] [5] [6] [7]

  1. बाणेश्वरी कावड़ यात्रा इंदौर: 17 वर्षों से हिंदुत्व का ध्वज लहरा रहे हैं महाकाल के भक्त भाजपा नेता गोलू शुक्ला
  2. सावन के पहले सोमवार से शुरू होगी शहर की सबसे बड़ी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
  3. महेश्वर के लिए बाणेश्वरी कावड़ यात्रा आज जाएगी
  4. कावड़ यात्रा ने सात घंटे तक किया भ्रमण, ढाई सौ से ज्यादा मंचों से किया यात्रियों का स्वागत
  5. Indore Rangpanchami Ger : कोरोना की दहशत, 73 साल में पहली बार रंगपंचमी पर रंग बरसाते नहीं निकली गेर
  6. महेश्वर के लिए बाणेश्वरी कावड़ यात्रा आज जाएगी
  7. सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा : जिम्मेदारी मिलने के बाद मैदान में उतरे भाजपा के बड़े नेता