सामग्री पर जाएँ

सइहा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सइहा
Siaha
कस्बा
सइहा is located in मिज़ोरम
सइहा
सइहा
सइहा is located in भारत
सइहा
सइहा
निर्देशांक: 22°29′N 92°58′E / 22.48°N 92.97°E / 22.48; 92.97निर्देशांक: 22°29′N 92°58′E / 22.48°N 92.97°E / 22.48; 92.97
देश भारत
प्रदेशमिज़ोरम
ज़िलासइहा
ऊँचाई1225 मी (4,019 फीट)
जनसंख्या (2014)[1]
 • कुल25,110
भाषाएँ
 • आधिकारिकमारा रिह
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)
पिन कोड796901
वाहन पंजीकरणMZ
जलवायुCwa
वेबसाइटmizoram.nic.in

सइहा या सियाहा (Siaha) भारतीय राज्य मिज़ोरम के सइहा ज़िले का मुख्यालय है। यह मिज़ोरम के तीन स्वायत्त ज़िला परिषद में एक मारा स्वायत्त ज़िला परिषद का मुख्यालय भी है।[2]

शब्दोत्पत्ति

[संपादित करें]

सइहा शब्द मारा भाषा के 'सइ' (या सिया) तथा 'हा' शब्दों से मिलकर बना है जहाँ सइ का अर्थ मसिया से है, जिसका अर्थ हाथी होता है, तथा हा का अर्थ दांत से है। अतः इसका शाब्दिक अर्थ हाथीदांत है। इस स्थान पर बड़ी मात्रा में हाथीदांत पाये जाते हैं। इसका स्थानीय लोगों ने नाम सियाहा दिया है जबकि मिज़ो लोग सइहा कहते हैं।

सइहा कस्बा 22°29′N 92°58′E / 22.48°N 92.97°E / 22.48; 92.97 निर्देशांकों पर स्थित है तथा इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७२९ मीटर (२३९१ फ़ीट) है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
सइहा में धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
95.15%
हिन्दू
  
2.97%
मुस्लिम
  
1.64%
बौद्ध
  
0.15%
उल्लेख नहीं किया
  
0.04%
सिक्ख
  
0.03%
जैन
  
0.01%
अन्य
  
0.01%

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार सइहा कस्बे की जनसंख्या २५,११० है, जिसमे १२,७४१ पुरुष तथा १२,३६९ महिलाएँ हैं।[3] ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ३,७९६ है, जो कि कस्बे की जनसंख्या का १५.१२% है।[3] कस्बे की लिंगानुपात दर ९७१ है जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत ९७६ की तुलना में कम है।[3] यहाँ पर साक्षरता दर ९५.१०% है, जो कि राज्य की औसत दर ९१.३३% से अधिक है।[3] पुरुष साक्षरता दर ९६.०९% तथा महिला साक्षरता दर ९४.०९% है।[3]

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९५.१५% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू २.९७%, मुस्लिम १.६४%, बौद्ध ०.१५%, सिक्ख ०.०३%, जैन ०.०१% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०४% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[3]

यहाँ का एकमात्र कॉलेज सइहा कॉलेज है, जो मिज़ोरम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के लिये कई सरकारी तथा निजी विद्यालय हैं।

यातायात

[संपादित करें]

पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा सइहा को अइज़ोल से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ती है। सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 502 द्वारा अइज़ोल की दूरी 378 किमी है, जो कि नियमित बस तथा जीप सेवा द्वारा जुड़ी है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Census of India Search details". censusindia.gov.in. Archived from the original on 18 मई 2015. Retrieved 10 May 2015.
  2. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. Archived from the original on 16 जून 2004. Retrieved 2008-11-01.
  3. "Saiha Population Census 2011". census2011.co.in. Retrieved 28 मई 2018.