विकिपीडिया:निर्वाचित विषय वस्तु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया में निर्वाचित विषय वस्तु

निर्वाचित विषय वस्तु सितारा
निर्वाचित विषय वस्तु सितारा

निर्वाचित विषय वस्तु विकिपीडिया की श्रेष्ठतम् विषय वस्तु हैं। यह वह लेख, चित्र तथा अन्य योगदान हैं जो विकिपीडिया को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों को दर्शाते हैं। निर्वाचित विषय वस्तु एक विशेष परख के पश्चात् ही चुनी जाती हैं। पृष्ठ के ऊपर के दहिनी भाग में एक छोटा पीला सितारा निर्वाचित विषय वस्तु को दर्शाता है।

निर्वाचित विषय वस्तु


निर्वाचित लेख

हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...

आज का आलेख

एक होलोग्राम
एक होलोग्राम
त्रिआयामी होलोग्राफी (अंग्रेज़ी:थ्री डी होलोग्राफ़ी) एक स्टेटिक किरण प्रादर्शी प्रदर्शन युक्ति होती है। यह शब्द यूनानी, ὅλος होलोस यानि पूर्ण + γραφή ग्राफ़ी यानि लेखन या आरेखन से निकला है। इस तकनीक में किसी वस्तु से निकलने वाले प्रकाश को रिकॉर्ड कर बाद में पुनर्निर्मित किया जाता है, जिससे उस वस्तु के रिकॉर्डिंग माध्यम के सापेक्ष छवि में वही स्थिति प्रतीत होती है, जैसी रिकॉर्डिंग के समय थी। ये छवि देखने वाले की स्थिति और ओरियन्टेशन के अनुसार वैसे ही बदलती प्रतीत होती है, जैसी कि उस वस्तु के उपस्थित होने पर होती। इस प्रकार अंकित छवि एक त्रिआयामी चित्र प्रस्तुत करती है और होलोग्राम कहलाती है। विस्तार में...

निर्वाचित चित्र

परिचय एवं नियमावली   नामांकित प्रत्याशी देखें   नया चित्र नामांकित करें   पुरालेख देखें   आज का चित्र देखें