"दिल्ली मेट्रो": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छोNo edit summary
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
==यह भी देखें==
==यह भी देखें==
*[[भारतीय रेल]]
*[[भारतीय रेल]]
*[[i have a need for speed]] so I will love to travel by Delhi Metro


==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==

03:12, 15 दिसम्बर 2007 का अवतरण

दिल्ली मेट्रो - २००४
चित्र:Delhi-metro-map-hindi.jpg
दिल्ली की भूमिगत रेल का मानचित्र। इसमें स्थानों के नाम हिन्दी (देवनागरी) में दिये गये हैं।

नयी दिल्ली मेट्रो भारत में दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है. इसकी शुरुआत24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई. इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति 80किमी/घंटा (50मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग 20 सेकेंड रुकती है. सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी ROTEM द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवसथा में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की है जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ेगी। इस प्रारंभिक चरण के 2006 में पूरा होने की उम्मीद है। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा इत्यादि को भी जोड़ने की है। इस परिवहन व्यव्स्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत की दूसरी राज्य सरकारें इसे अपनाने पर विचार कर रही हैं। इन राज्यों में कर्नाटक, झारखंड और गुजरात की सरकारें प्रमुख हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO 14001 प्रमाण्पत्र हासिल करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

यह भी देखें

बाहरी कड़ियाँ