विनिकुन्का

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विनिकुन्का
विनिकुन्का या इन्द्रधनुष पर्वत
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई5,200 मी॰ (17,100 फीट)
निर्देशांक13°52′10″S 71°18′11″W / 13.86944°S 71.30306°W / -13.86944; -71.30306
भूगोल
विनिकुन्का is located in पेरू
विनिकुन्का
विनिकुन्का
मातृ श्रेणीएंडीज़

विनिकुन्का ( स्पानी; Vinicunca), जिसे मोन्ताना दे सिएते कोलोरेस (Montaña de Siete Colores; सात रंग का पर्वत), 'मोन्ताना दे कोलोरेस (Montaña de Colores) या इन्द्रधनुष पर्वत भी कहा जाता है, दक्षिण अमेरिकी देश पेरु में स्थित एक पर्वत है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से लगभग 5,200 मीटर है। यह कुस्को क्षेत्र की एंडीज़ पर्वतमाला में स्थित है। [1]स्थानीय लोग इसे सेरो कोलोराडो कहते हैं।

पर्वत में रंगों की यह छटा इसकी चट्टान में उपस्थित खनिज तत्वों के कारण है।

स्थान[संपादित करें]

विनिकुन्का पहुँचने का आधिकारिक मार्ग एक छोटे से कस्बे पीतूमार्का से होकर जाता है, जो कुस्को शहर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँच कर इन पहाड़ों की ढलानों पर पैदल, कार, मोटर साइकिल या घोड़ों पर चढ़कर जाया जा सकता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Salvemos la Montaña de Colores: está corriendo grave peligro". La República. मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 January 2017.